जनसंख्या वृद्धि पर निबंध

जनसंख्या वृद्धि पर निबंध : Essay on Population Growth in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘जनसंख्या वृद्धि पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप जनसंख्या वृद्धि पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
जनसंख्या वृद्धि पर निबंध : Essay on Population Growth in Hindi
प्रस्तावना:-
जनसंख्या का अर्थ किसी भी देश में रहने वाले लोगो की आबादी से होता है। किसी भी निश्चित स्थान पर रहने वाले प्राणियों की संख्या ही जनसंख्या होती है ।
किसी भी देश की जनसंख्या उस देश की स्थिति पर प्रभाव डालती है। जनसंख्या देश की आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक स्थिति को प्रभावित करती है।
आज जनसंख्या की समस्या से हमारा देश काफी परेशान है। यह जनसंख्या देश के विकास में बाधा बनती है।
आज दुनिया में जनसंख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। जिस कारण से देशों को कईं तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
जनसंख्या वृद्धि के मुख्य कारण:-
- शिक्षा का अभाव:- जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण अशिक्षा है। जब लोग अशिक्षित होते है, तो वें जनसंख्या वृद्धि के प्रभावों को नहीं जान पाते है।
- जन्म दर व मृत्यु दर:- किसी भी देश में निश्चित समय अवधि में पैदा होने वाले बच्चों व मरने वाले व्यक्तियों की संख्या ही जन्म दर व मृत्यु दर होती है। जब अधिक बच्चे पैदा होते है और कम लोगों की मृत्यु होती है, तो एक देश की जनसंख्या में वृद्धि होती है
- प्रवास के कारण:- प्रवास का अर्थ एक निश्चित स्थान से दूसरे निश्चित स्थान में जाना होता है। जब लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर रहने लगते है, तो उस स्थान की जनसंख्या में वृद्धि होती है।
- बाल विवाह:- कुछ लोग अशिक्षा के कारण छोटी उम्र में ही बालकों का विवाह कर देते है, जिस कारण उनकी छोटी उम्र में ही बच्चे हो जाते है। जिससे वह जल्दी बच्चे कर लेते है, इससे जनसंख्या में वृद्धि होती है।
- नियमों के अभाव के कारण:- देश में बच्चों की संख्या के लिए कोई नियम नही है। नियम होने पर ही देश की बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सकता है।
जनसंख्या वृद्धि से होने वाले नुकसान:-
- बेरोजगारी:- जब किसी देश की जनसंख्या में वृद्धि होती है, तो उतने ही अधिक लोगों को रोजगार की भी आवश्यकता होती है, जिससे देश में बेरोजगारी बढ़ने लगती है।
- भुखमरी:- जब देश की जनसंख्या में वृद्धि होती है, तो उतने ही अधिक लोगों के लिए खाना की पूर्ति की आवश्यकता होती है। जब भोजन की मात्रा खाने वालो के मुकाबले कम होती है, तो देश में भूखमरी फैलती है। एक साधारण व्यक्ति के लिए उसकी आधारभूत आवश्यकता की वस्तु भी महंगी हो जाती है।
- महंगाई:- जब देश में लोगों की संख्या बढ़ती है, तो वस्तुओं की मांग भी बढ़ने लगती है। जिससे वस्तु की मांग पूर्ति से अधिक हो जाती है, जिस कारण महंगाई बढ़ने लगती है।
- देश के आर्थिक विकास में कमी:- जब एक देश की जनसंख्या में वृद्धि होती है, तो उस देश में लोगों पर अधिक खर्चा होता है। जिससे देश की आर्थिक स्थिति भी कमजोर होती है।
- गरीबी में बढ़ोत्तरी:- जब देश में जनसंख्या में वृद्धि होती है, तो एक निश्चित धनराशि में ही अधिक लोगों को अपना जीवनयापन करना पड़ता है। जिसमें वह अपनी आवश्यकता की वस्तुएँ ही प्राप्त कर पाते है। इसी कारण देश में गरीबी बढ़ती है।
- जंगलों की कटाई:- जब एक देश में जनसंख्या बढ़ती है, तो उन लोगों के रहने के लिए भी घर की आवश्यक होती है। जिससे उनके रहने के लिए घर बनाने के लिए जंगलों की कटाई कर दी जाती है। जहाँ पेड़-पौधे होने चाहिए थे, वहां आज इंसान अपना घर बनाकर बैठे है।
जनसंख्या वृद्धि रोकने के उपाय:-
- शिक्षा में वृद्धि करना:- देश में शिक्षा को बढ़ाने की आवश्यकता है। यदि लोग शिक्षित होंगे, तो जनसंख्या वृद्धि से होने वाले हानियां से अवगत रहेंगे। शिक्षा के द्वारा ही लोगों का विकास होगा, तभी वें जनसंख्या के महत्व को समझ पाएंगे।
- नियमों में सख्ती:- यदि देश में जनसंख्या वृद्धि को रोकना है, तो सरकार को देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना होगा। तभी जाकर देश में जनसंख्या नियंत्रण हो पाएगा।
- परिवार नियोजन के प्रति जागरूक:- लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।
- बाल विवाह को रोकना:- बाल विवाह भी इस देश के जनसंख्या वृद्धि का मुख्य कारण है, इसलिए सरकार को बाल विवाह को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
- लोगों को जागरूक करना:- हमें जनसंख्या वृद्धि के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलानी होगी । जब लोग इसके प्रति जागरूक होंगे, तभी जनसंख्या नियंत्रण संभव है।
उपसंहार:-
आज हम सभी को जनसंख्या वृद्धि के बारे में जागरुक होने की जरूरत है। तभी हम देश की जनसंख्या को नियंत्रित कर सकते है।
यदि ऐसे ही जनसंख्या बढ़ती रही तो एक दिन हमारा देश काफी गरीब हो जाएगा और लोगों के बीच भुखमरी फैल जाएगी। इसलिए सरकार को अभी से इसके प्रति सख्य कदम उठाने की आवश्यकता है।
सरकार को जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए कड़े नियम बनाने चाहिए और उन नियमों की पालना भी सख्ती से होनी चाहिए। तभी जाकर इस समस्या का उपाय हो पाएगा।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।