जनसंख्या पर निबंध

Essay on Population in Hindi

जनसंख्या पर निबंध : Essay on Population in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘जनसंख्या पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप जनसंख्या पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

जनसंख्या पर निबंध : Essay on Population in Hindi

प्रस्तावना:-

इस विश्व में आज जनसंख्या एक काफ़ी बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। हमारा भारत देश दुनिया का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यहाँ विश्व की लगभग 17 प्रतिशत आबादी निवास करती है।

अधिक जनसंख्या के कारण भारत कईं समस्याओं से जूझ रहा है। जनसंख्या की दिन-प्रतिदिन वृद्धि देश के लिए एक चिंता का विषय बन गई है। देश को अधिक जनसंख्या के कारण गरीबी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

बढ़ती जनसंख्या एक बड़ी समस्या:-

जनसंख्या भारत के लिए ही नहीं बल्कि, पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी समस्या है, जिसे इस समय अनदेखा नहीं किया जा सकता है।

आज हमारा देश कईं परेशानियों से गुजर रहा है। इसका मुख्य कारण कहीं न कहीं जनसंख्या वृद्धि ही है। यह देश के विकास में एक बहुत बड़ी समस्या है, जिसे रोकना काफी आवश्यक हो गया है।

इस जनसंख्या के बढ़ने का मुख्य कारण लोगों में जागरूकता की कमी है। लोग अभी इस बढ़ती जनसंख्या के प्रति जागरूक नहीं हुए है।

जनसंख्या के बढ़ने से सभी सावर्जनिक स्थानों पर भीड़भाड़ हो गई है और हमारा देश आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। इसके बढ़ने से देश पर कईं दुष्प्रभाव पड़ रहे है।

जनसंख्या वृद्धि के प्रभाव:-

  • बेरोजगारी:- आज देश में जनसंख्या वृद्धि के कारण बेरोजगारी की समस्या भी काफी बढ़ गई है। आज युवा शिक्षित होने के बावजूद भी बेरोजगार ही घूम रहे है। उन्हें अपनी योग्यता के अनुसार कोई कार्य नहीं मिल पा रहा है। जनसंख्या के बढ़ने से इतनी बड़ी जनसंख्या को रोजगार उपलब्ध करवा पाना काफी मुश्किल हो गया है, जिसका परिणाम बेरोजगारी का बढ़ना है।
  • गरीबी:- जनसंख्या के बढ़ने से देश में गरीबी भी काफी बढ़ गई है। देश में पूर्ति तो कम है लेकिन, मांग अधिक होने के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है और फलस्वरूप देश का संतुलन बिगड़ रहा है। देश में जनसंख्या बढ़ने से लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण लोग अपना जीवनस्तर ऊपर नहीं उठा पा रहे है। गरीबी का मुख्य कारण ही जनसंख्या वृद्धि है।
  • आर्थिक मंदी:- जनसंख्या के बढ़ने से देश भी आर्थिक रूप से कमजोर होता है। उसे आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है क्योंकि, उसे इतने अधिक लोगों के पालन-पोषण की व्यवस्था करनी होती है। जनसंख्या बढ़ने से देश इतना दबाव सहन नहीं कर पाता है। जिस कारण उसे आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ता है।
  • वनों की कटाई:- जनसंख्या बढ़ने से इतने लोगों के लिए रहने की व्यवस्था भी करनी पड़ती है। जिस कारण जंगलों को काटकर वहां पर आवास बनाए जाते है। इससे पेड़ों की कटाई काफी अधिक बढ़ गई है। इससे प्रकृति को भी काफी नुकसान पहुँचता है और प्रदूषण भी काफी अधिक बढ़ता है।
  • प्रदूषण:- जनसंख्या बढ़ने से प्रदूषण भी अधिक होता है। प्रत्येक व्यक्ति वाहनों का प्रयोग कर रहा है। जब इतनी अधिक संख्या में लोग वाहनों का प्रयोग कर रहे है, जिससे प्रदूषण भी काफी बढ़ रहा है। अधिक लोगों के होने से कार्बन-डाई-ऑक्साइड भी अधिक उत्सर्जित होती है।
  • महंगाई:- जनसंख्या वृद्धि से देश में महंगाई भी आसमान छू रही है। देश में चीजों की मांग अधिक है लेकिन, पूर्ति सिमित। जिस कारण चीजों की कीमत काफी ऊंची हो गई है, जो आम आदमी की पहुंच से बाहर है।

जनसंख्या वृद्धि को रोकने के उपाय:-

  • शिक्षा का प्रसार:- देश में शिक्षा का प्रसार करने की आवश्यता है। आज भी कईं ऐसे लोग है, जो शिक्षा से काफी दूर है। जिस कारण उनमें जागरूकता नहीं है। शिक्षित लोग सीमित परिवार में ही विश्वास करते है। वें अधिक बच्चे पैदा करना भी पसंद नहीं करते है। शिक्षा से ही लोगों को जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम समझ में आएंगे और तभी इसे नियंत्रण किया जा सकेगा।
  • जागरूक करना:- लोगों को जनसंख्या वृद्धि के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। लोगों को जनसंख्या वृद्धि के परिणामों से अवगत करवाना होगा। तभी वें जनसंख्या नियंत्रण के प्रयासों को समझ पाएंगे। लोगों को जागरूक करके ही इस समस्या से छूटकारा पाया जा सकता है।
  • सख्त नियम:- सरकार को जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए कईं ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है, तभी जाकर जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रण में किया जा सकेगा। जब देश में इसके प्रति सख्त कानून होगा तो लोग इसका पालन करेंगे और देश में जनसंख्या नियंत्रण में रहेगी।

उपसंहार:-

जनसंख्या हमारे देश को धीरे-धीरे पीछे की तरफ धकेल रही है। इससे हमारे देश की विकास की गति धीमी हो गई है। फिर भी लोग इसके परिणाम को समझ नहीं रहे है।

हमें इस जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए हर संभव प्रयास करने की आवश्यता है। अन्यथा, एक दिन इसके काफी खतरनाक परिणाम भुगतने पड़ेगे और हमारे पास पछताने के आलावा कोई भी चारा नहीं बचेगा।

इसलिए, हमें समय रहते इसके प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। तभी हम अपने और इस देश के भविष्य को सुरक्षित कर पाएंगे।

यह भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी समस्या है, जिसका समाधान करना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *