गरीबी पर निबंध

Essay on Poverty in Hindi

गरीबी पर निबंध : Essay on Poverty in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘गरीबी पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप गरीबी पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

गरीबी पर निबंध : Essay on Poverty in Hindi

प्रस्तावना:-

भारत जनसंख्या की दृष्टि में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है लेकिन, इतनी बड़ी जनसंख्या होने के कारण इस देश को इससे पैदा होने वाली समस्या जैसे गरीबी का सामना भी करना पड़ता है।

भारत में आज भी कईं लोग ऐसे है, जिन्हें एक समय का खाना भी नहीं मिल पाता है। भारत देश के पिछड़े होने का मुख्य कारण गरीबी है। गरीबी एक अभिशाप है, जो व्यक्ति को मजबूर बना देती है।

गरीबी क्या है?

गरीबी वह स्थिति होती है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति भी नहीं कर पाता है।

मूलभूत आवश्यकताएँ जैसे:- रोटी, कपडा एवं मकान, आदि। कोई भी देश तब तक विकसित नहीं हो सकता है, जब तक उसके लोग गरीबी से उभर नहीं जाते है।

गरीबी के कारण:-

  • जनसंख्या वृद्धि:- जनसंख्या देश की सबसे बड़ी समस्या है। इसके कईं प्रकार के नकारात्मक प्रभाव भी होते है। इन्हीं में से एक है गरीबी। जब देश में अधिक लोग हो जाते है, तो उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना काफी मुश्किल हो जाता है। मांग अधिक होने व पूर्ति कम होने से वस्तुओं की कीमत भी अधिक हो जाती है। जिससे कम आय वाले लोग उन्हें खरीदने में असमर्थ हो जाते है।
  • भ्रष्टाचार:- आज हमारे देश में भ्रष्टाचार इतना अधिक हो गया है कि उसके बिना लोगों का कोई काम ही नहीं होता है। भ्रष्टाचार से अमीरों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है लेकिन, गरीबों को काफी फर्क पड़ता है। भ्रष्टाचार इस देश को आंतरिक रूप से कमजोर कर रहा है।
  • शिक्षा का अभाव:- हमारे देश के विकास की राह पर होने के बावजूद भी यहाँ कुछ लोग ऐसे है, जिन्हें आज भी शिक्षा प्राप्त नहीं हो पा रही है। वें अभी भी शिक्षा से काफी दूर है। शिक्षा न मिल पाने की वजह से वें गरीबी रेखा से ऊपर नहीं आ पा रहे है। जो लोग अपनी आवश्यकताएँ ही पूरी नहीं कर पाते है, वें शिक्षा कैसे प्राप्त कर पाएंगे।
  • रोजगार का अभाव:- कईं बार रोजगार न होने के कारण भी गरीबी की समस्या पैदा होती है। रोजगार न होने पर व्यक्ति अपने लिए दो वक्त के खाने का इंतजाम भी नहीं कर पाता है।

गरीबी के प्रभाव:-

  • मूलभूत आवश्यकताओं की कमी:- गरीबी के कारण लोग अपनी मूलभूत आवश्यकताएँ भी पूरी नहीं कर पाते है। कभी-कभी तो उनके पास खाने के लिए भी कुछ नहीं होता है। वें अपना जीवन सिर्फ अपने लिए भोजन जुटाने में ही बिता देते है।
  • कुपोषण:- गरीबी में जीवन जीने वाले लोग अपने बच्चों का पेट भी बड़ी मुश्किल से भरते है, तो ऐसे में वें अपने बच्चों को पोषण कहाँ से दे पाएंगे। इसी कारण बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते है क्योंकि, उन्हें गरीबी के कारण सही पोषण नहीं मिल पाता है।
  • अपराध बढ़ना:- अपराधों के होने का मुख्य कारण गरीबी होती है। जब व्यक्ति के पास खाने-पीने के लिए कुछ भी नहीं होता है, तो वह पैसों के लिए कोई भी काम करने को तैयार हो जाता है। गरीबी मनुष्य को हर काम करने के लिए मजबूर कर देती है। गरीबी के कम होने से ही ज्यादातर चोरी-चकारी कम हो जाएगी।
  • अशिक्षा:- गरीब व्यक्ति की पहुँच शिक्षा तक नहीं होती है। जो व्यक्ति अपने लिए दो वक्त के खाने का इंतजाम काफी मुश्किल से करता है, वह शिक्षा कैसे प्राप्त कर पाएगा। एक गरीब व्यक्ति सिर्फ अपना जीवनयापन करने के बारे में ही सोचता है, वह शिक्षा को अपने जीवन में महत्व नहीं देता है। वह सोचता है कि जब तक वह पढ़ने के लिए विद्यालय जाएगा, तब तक तो वह कुछ पैसे कमाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर लेगा और न ही उसके पास इतने पैसे होते है कि वह शिक्षा प्राप्त कर पाए।
  • बाल श्रम:- गरीबी ही बाल श्रम का मुख्य कारण है। जब परिवार गरीब होता है और उसके कमाई के साधन सीमित हो जाते है, तो उस घर के बच्चे अपने परिवार की सहायता के लिए बचपन से ही मजदूरी करने लग जाते है। इससे वें अपनी शिक्षा भी प्राप्त नहीं कर पाते है और जीवनभर मजदूर बनकर ही रह जाते है और उनका भविष्य भी उनके माता-पिता की तरह ही हो जाता है।
  • अर्थव्यवस्था:- देश की गरीबी का असर सीधे ही उस देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। जिस देश में गरीबी अधिक होती है, उस देश की अर्थव्यवस्था भी कमजोर होती है।
  • आतंकवाद:- आतंकवाद के लिए कहीं न कहीं गरीबी भी जिम्मेदार है। कईं बार गरीबी से मजबूर होकर व्यक्ति आतंकवाद जैसे रास्ते में जाने लगता है, जिससे वह अपना जीवन अच्छे से जी सके।

गरीबी को कम करने के उपाय:-

यदि हमें इस देश से गरीबी कम करना है, तो हमें इसके लिए सभी आवश्यक उपाय करने होंगे। तभी देश की गरीबी को कम किया जा सकता है।

  • शिक्षा को बढ़ावा:- गरीबी को इस देश से कम करने के लिए हमें शिक्षा को बढ़ावा देना होगा। देश का प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त होनी चाहिए, कोई भी बच्चा बिना शिक्षा के न हो। सिर्फ शिक्षा ही इस देश की गरीबी को कम कर सकती है। यदि प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित होगा तो वह कोई भी रोजगार प्राप्त करके अपना जीवनयापन कर सकता है।
  • रोजगार उपलब्ध कराना:- सरकार को गरीब लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए और उन्हें एक सही राशि प्रदान करनी चाहिए, जिससे वें अपना जीवन स्तर बढ़ा सके और अपने बच्चों को भी शिक्षित कर सके। रोजगार उपलब्ध होने से गरीबी भी समाप्त हो जाएगी।
  • जनसंख्या वृद्धि को रोकना:- आज जनसंख्या गरीबी का मुख्य कारण बनी हुई है। मांग अधिक होने व पूर्ति कम होने के कारण भी गरीब बढ़ती है क्योंकि, इससे उनकी कीमत बढ़ जाती है। इससे जिनके पास पैसे होते है, वें तो वस्तु को खरीद लेते है लेकिन, जिनके पास पैसे नहीं होते है, वें उस वस्तु को नहीं खरीद पाते है इसलिए, हमें इस देश से गरीबी को मिटाने के लिए जनसंख्या को नियंत्रित करने की आवश्यकता है।

उपसंहार:-

गरीबी इस देश की काफी बड़ी समस्या है। इसका सीधा असर इस देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

गरीबी एक ऐसी स्थिति है, जिसे कोई व्यक्ति पसंद नहीं करता है क्योंकि, गरीबी में व्यक्ति का अपना जीवनयापन करना भी काफी मुश्किल हो जाता है।

वह सिर्फ अपने लिए भोजन की ही व्यवस्था कर पाता है और कभी-कभी तो उन्हें यह भी नही मिल पाता है।

इसलिए गरीबी को कम करना अत्यंत आवश्यक है। तभी जाकर इस समाज और इस देश का विकास हो पाएगा। एक देश तभी विकसित हो पाता है, जब उस देश में गरीबी नहीं होती है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

4.9/5 - (43 votes)

Similar Posts

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *