अभ्यास व्यक्ति को पूर्ण बनाता है पर निबंध

अभ्यास व्यक्ति को पूर्ण बनाता है पर निबंध : Essay on Practice Makes Man Perfect in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘अभ्यास व्यक्ति को पूर्ण बनाता है पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप अभ्यास व्यक्ति को पूर्ण बनाता है पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
अभ्यास व्यक्ति को पूर्ण बनाता है पर निबंध : Essay on Practice Makes Man Perfect in Hindi
प्रस्तावना:-
एक मनुष्य सदैव ही अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए काम करता रहता है। मनुष्य हमेशा से ही अपने काम मे निपुण होना चाहता है।
वह चाहता है कि वह उस काम को आसानी से व समय पर पूरा कर सके। इसके लिए उसे काम मे निपुण होना होगा।
एक व्यक्ति को काम मे निपुण होने के लिए उस विषय से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी होनी चाहिए। ताकि वह उस काम को कर सके।
इसके साथ-साथ उसे उस काम का लगातार अभ्यास भी बहुत आवश्यक है। इसलिए कहा जाता है कि अभ्यास एक व्यक्ति को पूर्ण बनाता है।
अभ्यास व्यक्ति को पूर्ण बनाता है का अर्थ:-
इस कथन का अर्थ है कि एक व्यक्ति को किसी भी काम मे निपुण होने के लिए लगातार अभ्यास की जरूरत पड़ती है।
अभ्यास ही मनुष्य को किसी भी काम मे निपुणता दिला सकता है। किसी भी काम मे सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से अभ्यास की जरूरत होती है।
अभ्यास द्वारा एक मूर्ख व्यक्ति भी विद्वान बन सकता है। किसी भी काम को अच्छी तरह सीखने के लिए घंटों के अभ्यास की जरूरत होती है।
अभ्यास क्यों जरूरी है?
“करत करत अभ्यास के जडमति होत सुजान, रसरी आवत जात ते, सिल पर होत निशान” इस दोहे के माध्यम से हम अभ्यास के महत्व को समझ सकते है।
इसमे कवि कहना चाहता है कि अभ्यास करते रहने से एक मूर्ख व्यक्ति भी विद्वान बन सकता है। जिस प्रकार एक रस्सी लगातार पानी निकालने के कारण कुएँ के पत्थर पर निशान कर देती है।
इस बात से कवि अभ्यास के महत्व को समझाना चाहता है कि अभ्यास करते-करते किसी भी काम मे महारत हासिल की जा सकती है।
विद्यार्थी के जीवन मे अभ्यास का महत्व:-
विद्यार्थी जीवन एक मनुष्य के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। विद्यार्थी जीवन में ही वह जीवनयापन के जरूरी नियम सीखता है।
एक विद्यार्थी के लिए अभ्यास करना बहुत जरूरी है। अभ्यास के माध्यम से वह किसी भी काम मे निपुण हो सकता है। अभ्यास के माध्यम से कमजोर विद्यार्थी भी अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है।
यह बिल्कुल सही समय है। जब वह अभ्यास के महत्व को समझे और इसे अपने जीवन मे अमल में लाये। जिससे उसे सफल होने से कोई भी नही रोक पाए।
उपसंहार:-
अभ्यास हमेशा से ही व्यक्ति को सफल बनाने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। अभ्यास के माध्यम से ही बहुत से लोगों ने अपनी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है।
सफल होना कोई आसान बात नही है। कईं वर्षों के अभ्यास व मेहनत के बाद ही सफलता मिलती है। इसलिए, अभ्यास के महत्व को समझना आवश्यक है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।