वर्षा ऋतु पर निबंध

वर्षा ऋतु पर निबंध : Essay on Rainy Season in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘वर्षा ऋतु पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप वर्षा ऋतु पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
वर्षा ऋतु पर निबंध : Essay on Rainy Season in Hindi
प्रस्तावना:-
भारत में कुल छह ऋतुएँ होती है, उन्हीं में से एक वर्षा ऋतु है। वर्षा ऋतु में बारिश होती है। यह ऋतु गर्मी के बाद शुरू होती है। इस समय हर जगह पानी ही पानी होता है।
यह ऋतु गर्मी से राहत प्रदान है। जो तालाब व नदियाँ गर्मी के कारण सुख जाते है, वें सभी इस ऋतु में फिर से पानी से भर जाते है। इस समय सूखे पेड़-पौधे भी खिल जाते है।
यह ऋतु जुलाई माह में आती है और सितंबर माह तक रहती है। इस समय हर जगह हरियाली ही हरियाली हो जाती है। गर्मी तप्ती धरती को भी आराम मिलता है।
इस ऋतु का किसानों के लिए सबसे बड़ा महत्व है। वें इस ऋतु का बेसब्री से इंतजार करते रहते है। अच्छी वर्षा से फसलें अच्छी होती है। वर्षा ऋतु इस प्रकृति को एक नया जीवन प्रदान करती है।
वर्षा ऋतु के आने व जाने का समय:-
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार वर्षा ऋतु जुलाई के महीने में आती है और सितंबर के महीने में जाती है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार वर्षा ऋतु श्रावण से भाद्रपद तक रहती है।
वर्षा ऋतु में बोई जाने वाली फसलें:-
वर्षा ऋतु में खरीफ की फसल बोई जाती है। खरीफ की फसल को ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। तभी यह फसल उग पाती है, वरना यह सूख जाती है।
इन फसलों को पकने के लिए शुष्क वातावरण की आवश्यकता होती है।
वर्षा ऋतु में चावल, मूँगफली, बाजरा, मक्का, मुंग, उड़द, अरहर, कपास, जुट, सोयाबीन, मूंगफली, ज्वार, टूर, तम्बाकू, मटर, गन्ना, तुअर और सन आदि फसलें उगाई जाती है।
वर्षा ऋतु का महत्व:-
हर ऋतु अपना एक अलग ही महत्व रखती है। उसी प्रकार वर्षा ऋतु भी इस प्रकृति के सन्तुलन के लिए काफी आवश्यक है।
गर्मी के कारण जो प्रकृति सुख चुकी होती है, वह वर्षा ऋतु के कारण फिर से खिल उठती है। यह ऋतु इस प्रकृति को फिर से सजीव बना देती है।
यह प्रकृति और इसके हर जीव के लिए नई आस और उमंग लेकर आती है। यह ऋतु कृषि के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।
हर किसान इस ऋतु का बेसब्री से इंतजार करता है। यह ऋतु जल की समस्या को भी कम करती है।
इस समय सभी नदियाँ व तालाब लगभग भर जाते है। जो धरती की गर्मी के कारण सुख जाते है। वें भी इस ऋतु में हरे-भरे हो जाते है। यह प्रत्येक जीव के लिए महत्वपूर्ण है।
वर्षा ऋतु के फायदे:-
- इस ऋतु में हर जगह हरियाली ही हरियाली रहती है।
- इस ऋतु में जल के स्रोत भर जाते है जिससे सभी को पीने का पानी मिलता है।
- इस ऋतु में फसल भी काफी अच्छी होती है।
- इस ऋतु में वर्षा के कारण सभी पेड़-पौधे, नदियाँ व तालाब खिल उठते है।
- इस समय धरती का जल स्तर भी बढ़ जाता है।
- यह ऋतु भयंकर गर्मी से छुटकारा दिलाती है।
- इस ऋतु में सभी जानवर व चिड़ियाँ चहकती रहती है।
वर्षा ऋतु के नुकसान:-
- इस ऋतु में ज्यादा वर्षा से बाढ़ आ जाती है। जिससे कईं लोगों की जान और माल की हानि होती है।
- इस ऋतु में हर जगह कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है।
- कईं बार रास्ते में पानी भरे होने के कारण यातायात में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
- बारिश के कारण सड़कों के खम्भें तथा अन्य आवश्यक वस्तुएँ नष्ट जाती है। जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
- बारिश के समय में कीड़े-मकोड़े व साँपो के घर में घुसने का डर होता है।
- ज्यादा बारिश होने से पेड़-पौधे भी नष्ट जाते है और किसानो की फसलें भी बर्बाद हो जाती है।
उपसंहार:-
यें ऋतुएँ धरती की स्थिति में परिवर्तन के कारण बदलती रहती है। पृथ्वी, सूर्य के लगातार चक्कर लगाती रहती है। जिस कारण मौसम बदलता रहता है और दिन तथा रात भी होते है।
पृथ्वी की स्थिति जिस हिसाब से होगी, उसी हिसाब से ऋतुओं में परिवर्तन होता रहेगा। वर्षा ऋतु सभी ऋतुओं में से सबसे महत्वपूर्ण ऋतु है।
यह ऋतु इस प्रकृति के लिए एक वरदान की तरह है। इस ऋतु में जितनी अच्छी बारिश होती है, उतनी ही अच्छी फसल होती है और जितनी कम बारिश होगी, उतनी ही फसल की उपज भी कम ही होती है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।