जल बचाओ पर निबंध

Essay on Save Water in Hindi

जल बचाओ पर निबंध : Essay on Save Water in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘जल बचाओ पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप जल बचाओ पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

जल बचाओ पर निबंध : Essay on Save Water in Hindi

प्रस्तावना:-

जल इस पृथ्वी के प्रत्येक जीव के लिए काफी महत्वपूर्ण है। जल के बिना इस संसार में कोई भी जीव एक दिन भी जीवित नहीं रह सकता है। जल इस पृथ्वी को जीवन देता है। जल के बिना यह पृथ्वी बिल्कुल निर्जीव हो जाएगी।

मनुष्य को अपने ज्यादातर कार्यों के लिए जल की ही आवश्यकता होती है। जल इस पृथ्वी पर सीमित मात्रा में ही उपस्थित है। यदि हम जल का उपयोग सही से नहीं करेंगे, तो एक दिन इस पृथ्वी पर पीने का पानी नहीं होगा।

जल बचाओं की आवश्यकता:-

इस पृथ्वी के 3/4 भाग पर सिर्फ जल ही जल है, लेकिन इसका 97% जल सिर्फ समुद्रों में ही है। समुद्रों का पानी खारा होता है, जो कि जीवों के पीने योग्य नहीं होता है।

इसलिए, हमारे पास सिर्फ 3% जल ही है, जिसे हम पीने के लिए उपयोग में ले सकते है। लेकिन, यह जल भी धीरे-धीरे मनुष्य की लापरवाही के कारण कम होता जा रहा है।

आज पीने का पानी काफी प्रदूषित हो गया है। चाहें नदियाँ हो या तालाब, आजजल ज्यादातर साधन प्रदूषित हो रहे है। इनमें मनुष्य कचरा डाल देता है, जिससे यह पानी अब पीने योग्य नहीं बच रहे है।

वर्तमान समय में वातावरण के प्रदूषित होने से वर्षा भी ठीक प्रकार से नहीं हो रही है। जिस कारण पृथ्वी में शुद्ध जल का स्तर दिन-प्रतिदिन कम होता जा रहा है।

इसलिए, हमें जल को बचाने की आवश्यकता है अन्यथा हमारी आने वाली पीढ़ी को जल के बड़े संकट का सामना करना पड़ेगा।

जल के प्रदूषण व कमी के प्रभाव:-

जल के प्रदूषित होने से पीने के पानी की समस्या बढ़ जाती है। इससे लोगों को पीने का साफ पानी भी नहीं मिल पाता है। जब तालाब व नदियों का पानी प्रदूषित हो जाता है, तो उनमें रहने वाले जीव-जंतुओं की भी मृत्यु होने लगती है।

प्रदूषण के कारण इस प्रकृति को भी काफी नुकसान हो रहा है। आज दुनिया में कईं ऐसी जगहें है, जहाँ के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ता है और वें कईं किलोमीटर दूर जाकर पीने का पानी लाते है।

यदि पानी के प्रदूषण व बर्बादी रोका नहीं गया, तो हम सभी को भी जल के बड़े संकट का सामना करना पड़ेगा। आज भूमि के जल का स्तर भी काफी कम हो गया है। धीरे-धीरे पीने के पानी की समस्या बढ़ रही है।

जल संरक्षण के उपाय:-

आज जल संरक्षण काफी आवश्यक हो गया है। हमें जल संरक्षण के लिए कुछ न कुछ उपाय करने की आवश्यकता है। जल संरक्षण के लिए हमें वर्षा के पानी को इकठ्ठा करना चाहिए और इसका उपयोग करना चाहिए।

यदि वर्षा के जल को इकठ्ठा किया जाएगा तो इससे वर्षा का पानी भूमि में भी जाएगा, जिससे भूमि में जल का स्तर भी बढ़ जाएगा और वर्षा के जल का उपयोग किसान सिंचाई के लिए भी कर सकते है। इससे वर्षा के जल का सही उपयोग होगा।

हमें कारखानों से निकले कचरे व गंदे पानी को नदियों में नहीं डालना चाहिए। नदियों व तालाबों को हमेशा साफ रखना चाहिए। हमें अपने घरों का कचरा भी नदियों व तालाबों से कहीं दूर डालना चाहिए।

हमें अपने घरों में पानी का उपयोग करते समय पानी का आवश्यकतानुसार ही उपयोग करना चाहिए। हमें जल को बिल्कुल भी बर्बाद नहीं करना चाहिए। हमें शावर की जगह बाल्टी में पानी भरकर ही नहाना चाहिए।

उपसंहार:-

यदि हमें इस प्रकृति को बचाना है, तो हमें जल को संरक्षित करना होगा। आज जल की समस्या काफी बढ़ गई है, जिसे हमें रोकना होगा।

जगह-जगह सूखा पड़ रहा है। यदि हमें जल की समस्या को कम करना है, तो हमें जल संरक्षण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।

आज सरकार जल प्रदूषण के प्रति जागरूक तो हो गई है, लेकिन यह काफी नहीं है। इससे जल समस्या कम नहीं होगी। इसके लिए हम सभी को जल के उपयोग व प्रदूषण के प्रति जागरूक होना होगा, तभी जाकर हम इस समस्या को दूर कर पाएंगे।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *