सादा जीवन उच्च विचार पर निबंध

सादा जीवन उच्च विचार पर निबंध : Essay on Simple Living High Thinking in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘सादा जीवन उच्च विचार पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप सादा जीवन उच्च विचार पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
सादा जीवन उच्च विचार पर निबंध : Essay on Simple Living High Thinking in Hindi
प्रस्तावना:-
सम्पूर्ण विश्व में सिर्फ मनुष्य जाति ही है जो समय के साथ इतनी अधिक विकसित हुई है। मनुष्य का समय के साथ लगातार विकास हुआ है।
इसका सबसे बड़ा कारण उसके विचार या आसान शब्दों मे कहें तो उसकी सोच है। एकमात्र मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जिसके मस्तिष्क में विचार आते है व इन विचारों पर ज्यादा देर तक स्थिर रह सकता है।
जहाँ अधिकतर जानवर सिर्फ वर्तमान का सोच पाते है। जबकि, एक मनुष्य भूतकाल व भविष्यकाल दोनों के बारे में सोच सकता है। सोचने व समझने की शक्ति ही मनुष्य को बाकी प्राणियों से अलग बनाती है।
सादा जीवन उच्च विचार:-
मनुष्य के जीवन में उसके रहन-सहन का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। वर्तमान समय में लोग दिखावटी दुनिया मे रहते है। आज लोग सोशल मीडिया के युग में है।
जहाँ लोग अपनी अच्छी जीवनशैली को दिखाना पसंद करते है। वे यह दिखाने की कोशिश करते है कि वे बहुत खुश व समृद्ध है।
वे अपनी तस्वीरों के माध्यम से अपने सौन्दर्य को दिखाने का प्रयास करते है व इसके साथ ही अपने खुशनुमा जीवन को लोगों को दिखाते है।
लेकिन, कईं बार सच्चाई इससे कोषों दूर होती है। कईं बार वे लोग, जो अन्य लोगों को अपनी खुशनुमा जिन्दगी दिखाते है, वह अंदर से बहुत ही दुखी व अकेले होते है।
कईं बार यह देखने को मिला है, ऐसे लोग तनाव के भी शिकार होते है। लोगों को अपनी अच्छी जीवनशैली दिखाने के कारण उन्हें कर्ज तक लेना पड़ता है, जिसमें भी वे हिचकिचाते नही है।
इसलिए, हमेशा से ही कहा जाता है कि मनुष्य को अपना जीवन हमेशा सादा ही रखना चाहिए व विचारों को हमेशा उच्च रखना चाहिए।
उच्च विचार का प्रभाव:-
मनुष्य के विचार ही उसे दुनिया के इस जाल से बचा सकते है। मनुष्य के जीवन मे उसके विचारों का बहुत बड़ा योगदान होता है।
उसके विचार ही उसे उसके चुनाव करने की समझ देते है और मनुष्य का चुनाव ही यह निर्धारित करता है कि उसका लक्ष्य क्या होगा? या कहे कि वह आगे अपने जीवन मे किस रास्ते पर चलेगा?
विचार मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत है, जो उसे बाकी सभी से अलग व खास बनाती है। मनुष्य की सोच अधिक मामलों में उसके भविष्य का निर्धारण करती है।
संकीर्ण सोच वाले मनुष्य किसी भी बात को सिर्फ एक संकीर्ण तरीके से देखते है। जिससे वह किसी भी बात के ऊपर अपनी राय तुरंत बना लेते है और उसके अंदर की अधिक संभावनाओं को देख नही पाते है।
जिस वजह से उनके सफल होने की संभावना भी बहुत कम हो जाती है।
जबकि, उच्च विचार के लोग किसी भी समस्या को एक संभावना की तरह देखते है। इसलिए, उनके सफल होने की संभावना भी बहुत अधिक बढ़ जाती है।
उपयोगिता:-
सादा जीवन उच्च विचार इस सूक्ति में मनुष्य को सादगी भरे जीवन व उच्च विचारों को अपने जीवन में अपनाने को कहा गया है।
जो लोग इस जीवनशैली को अपना लेते है, उन्हें सफल होने से कोई नही रोक सकता है। ऐसे मनुष्य सीमित साधनों में भी हमेशा सन्तुष्ट रहते है।
लेकिन, इसके साथ वह अधिक आगे बढ़ने के बारे में भी सोचते रहते है व लगातार इसके लिए कठिन कार्य व मेहनत करते रहते है।
ऐसे सिद्धात रखने वाला मनुष्य सफलता के लिए कभी भी गलत राह का चुनाव नहीं करता है। वह हमेशा लक्ष्य से अधिक लक्ष्य के मार्ग पर ध्यान केंद्रित करता है।
यदि, वह लक्ष्य तक पहुँच भी जाए तो उसमें गलत भावनाएं नही आती है। सफलता कभी भी उसके सिर पर नही चढ़ती है।
उदाहरण:-
विश्व मे ऐसे बहुत से महापुरुष हुए है, जिन्होंने इस बात को अपने जीवन मे उतारकर अपने आप को हमेशा के लिए अमर कर दिया।
जैसे:- महात्मा गाँधी, सुभाषचन्द्र बोस, भगत सिंह, भगवान बुद्ध, गुरुनानक देव, रविन्द्रनाथ टैगोर, आदि जैसे न जाने कितने ही अनगिनत नाम है, जिन्होंने इसे अपने जीवन मे उतारा और सफल हुए।
उपसंहार:-
आज की इस दुनिया मे समय बहुत तेज़ हो गया है। आज यदि कोई सोशल मीडिया का उपयोग नही करता है तो उसे तुच्छ मान लिया जाता है।
लोग आंतरिक सुख को छोड़कर सिर्फ बाहरी सुख की तरफ भाग रहे है। इस वजह से लोग बहुत अकेले हो गए है।
उनके सोशल मीडिया में तो लाखों मित्र होते है जबकि, असल जिंदगी में न के बराबर। इसलिए वह अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया पर खर्च करते है।
जिससे कईं बार उन्हें गंभीर समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए हमें अपने जीवन मे सादा जीवन उच्च विचार की सूक्ति को उतारना होगा।
इसके लिए हमे सोशल मीडिया के जाल से निकलकर अपना समय अपनों के साथ बिताना चाहिए ताकि, उनसे हम जीवन के असली मूल्यों को सिखकर उन्हें अपने जीवन मे उतार सके।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।
This post very like for me and good intentions knowledge post.
Thank you
Thank You So Much… Keep Reading!