सोशल मीडिया पर निबंध

सोशल मीडिया पर निबंध : Essay on Social Media in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘सोशल मीडिया पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप सोशल मीडिया पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
सोशल मीडिया पर निबंध : Essay on Social Media in Hindi
प्रस्तावना:-
वर्तमान समय में सोशल मीडिया मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखने लगा है। तकनीकी के विकास से मनुष्य के लिए आपस में जुड़ने के कईं साधन आ गए है, इन्हीं में से एक सोशल मीडिया है।
सोशल मीडिया ने आज पूरी दुनिया को एक जगह ला दिया है। आज सोशल मीडिया संचार का बहुत बड़ा साधन बन गया है। इसने बहुत कम समय में लोगों के मध्य में अपनी लोकप्रियता बना ली है।
आज एक बटन दबाने से कईं हजारों किलोमीटर दूर बैठा हुआ इंसान भी सोशल मीडिया की सहायता से आपके सामने आ सकता है।
सोशल मीडिया के आने के कईं फायदें है, लेकिन इसके कईं नुक़सान भी है।
सोशल मीडिया का महत्व:-
आज सोशल मीडिया काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इसके बिना मनुष्य का एक दिन भी रहना काफी मुश्किल हो गया है। आज इसने पूरी दुनिया को एक साथ जोड़कर रखा है।
दुनिया के किसी कोने में जब भी कोई घटना घटित होती है, तो सोशल मीडिया की सहयता से वह बात पूरी दुनिया में फ़ैल जाती है।
सोशल मिडिया की वजह से लोगों का जीवन जीने का तरीका ही बदल गया है।
सोशल मिडिया के नकारात्मक प्रभाव:-
सोशल मिडिया के आने से सिर्फ सकारात्मक प्रभाव ही नहीं पड़े है, बल्कि इसके काफी नकारात्मक प्रभाव भी पड़ रहे है। आज जाने कितने ही लोगों का जीवन सिर्फ सोशल मिडिया के कारण बर्बाद हो गया है।
आज का युवा अपना पूरा समय सोशल मिडिया में ही बिताकर बर्बाद कर रहा है। इससे वह अपने भविष्य पर भी ध्यान नहीं दे पा रहा है।
धीरे-धीरे लोगों को इसकी लत लग जाती है। लोगों को इसकी इतनी अधिक लत लग गई है कि लोग अपना जरुरी काम छोड़कर इसी में ही लगे हुए है।
समाज में कुछ असामाजिक तत्व सोशल मिडिया के माध्यम से झूठी अफवाएं फैलाते है। कईं बार यें अफवाएं इतनी खतरनाक होती है कि इससे समाज में दंगे हो जाते है, जिसमें कईं मासूम लोगों की मौत भी हो जाती है।
इससे कईं लोगों को धर्म के नाम पर भड़काने की कोशिश भी की जाती है। आज सोशल मिडिया की वजह से लूटपाट का तरीका भी बदल गया है। अब लोग सोशल मिडिया की मदद से लोगों के बैंक खातों को खाली कर दिया जाता है।
आज सोशल मिडिया की वजह से लोगों के रिश्तों दूरियां आ गई है। पहले लोग अपने परिवारजनों व मित्रों के साथ समय बिताया करते थे।
लेकिन, अब वें सिर्फ केवल सोशल मिडिया के जरिए ही लोगों से जुड़ना पसंद कर रहे है। उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताना तो छोड़ ही दिया है।
सोशल मिडिया के सकारात्मक फायदें:-
सोशल मिडिया के उपयोग के कईं फायदें भी है। इससे लोग दूर होकर भी अपनों से जुड़े रहते है। इसके आने से पूरी दुनिया की दूरी काफी काम हो गई है।
आज हम अपने घर बैठे किसी दूसरे देश के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बात कर सकते है। सोशल मिडिया की सहायता से एक व्यक्ति किसी भी दूसरे व्यक्ति को संदेश, तस्वीर और कोई वीडियो भी भेज सकता है।
सोशल मीडया प्रत्येक व्यक्ति को उसकी आजादी देता है। इसमें व्यक्ति अपनी आजादी से किसी भी व्यक्ति से जुड़ सकता है और अपनी बात रख सकता है। सोशल मिडिया के आने से अब लोगों को सच्चाई भी पता लगने लगी है।
सोशल मिडिया से लोग नए-नए मित्र बना सकते है और अपना कईं चीजों से मनोरंजन भी कर सकते है।
आज सोशल मिडिया के आने से लोग अपने साथ या फिर किसी और के साथ गलत होने पर उसे सीधे ही सोशल मिडिया पर डाल दे रहे है, जिससे लोगों को ऐसा करने वाले के बारे में पता चल सके।
इससे वर्तमान में हो रही कईं गलत चीज़ें लोगों के सामने आई है और इससे भ्रष्टाचार भी लोगों के सामने आया है। कईं लोग सोशल मिडिया से अपने व्यापार को भी बढ़ा रहे है और लाभ कमा रहे है।
उपसंहार:-
सोशल मिडिया के कईं फायदें है, तो कईं नुकसान भी है। यह तो उपयोग करने वाले व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह इसका कैसे उपयोग करता है।
सोशल मिडिया में लगे रहने से लोगों में मानसिक तनाव भी पैदा हो रहा है, जो लोगों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आज दुनिया के लाखों लोग सोशल मिडिया से जुड़े हुए है, जिससे लोग दूर होकर भी पास है।
आज हम इसका उपयोग करके लाभ भी कमा सकते है। यह पूरी तरह हम पर निर्भर करता है कि हम इसका कैसे उपयोग करते है? बस हमें इसके उपयोग के समय जागरूक होने की आवश्यकता है, जिससे हम किसी भी गलत चीज का शिकार न हो।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।