खेल पर निबंध

खेल पर निबंध : Essay on Sports in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘खेल पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप खेल पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
खेल पर निबंध : Essay on Sports in Hindi
प्रस्तावना:-
खेल एक शारीरिक क्रिया है, जिसे सभी खेला करते है। खेल कईं प्रकार के होते है। खेल खेलने से व्यक्ति का मानसिक व शारीरिक रूप से विकसित होता है। खेल व्यक्ति को स्वस्थ रखते है, इसलिए लोग खाली समय में खेल खेला करते है।
खेल दो प्रकार के होते है, पहला इनडोर खेल व दूसरा आउटडोर खेल। इनडोर खेल वह खेल होते है, जिन्हे घर के अंदर खेला जा सकता है और आउटडोर खेल वह होते है, जिन्हें खुले मैदान में खेला जाता है। आउटडोर खेल से व्यक्ति स्वस्थ रहता है।
खेल का महत्व:-
खेल हमारे जीवन में काफी महत्व रखते है। यह मनुष्य के लिए काफी लाभदायक होते है। यह व्यक्ति का सिर्फ मनोरंजन ही नहीं करते बल्कि उसे स्वस्थ भी बनाते है।
खेल खेलने से व्यक्ति का मस्तिष्क व शरीर का सही रूप से विकास होता है। इससे व्यक्ति की कार्य क्षमता का भी विकास होता है।
खेल खेलने से व्यक्ति का शरीर मजबूत बनता है और वह किसी भी प्रकार की बीमारी से जल्दी से संक्रमित नहीं होता है। खेल से व्यक्ति का विकास होता है और इससे व्यक्ति की रोगों से लड़ने की क्षमता का भी विकास होता है।
खेल को पेशा भी बनाया जा सकता है। आज कितने ही खिलाड़ी देश के लिए पदक जीत कर लाते है और इस देश का नाम रोशन कर रहे है। खेल को पेशे के रूप में अपनाकर इंसान इससे काफी फायदा कमा सकता है।
खेल व स्वास्थ्य:-
खेल व स्वास्थ्य का आपस में गहरा संबंध है। जो लोग खेल खेलते है, वें पूर्ण रूप से चुस्त-तंदुरुस्त रहते है। उन्हें मोटापे की चिंता नहीं होती है। खेल में शारीरिक क्रिया होती है, जिससे व्यक्ति का व्यायाम हो जाता है।
खेल बच्चों के लिए काफी आवश्यक होता है। जो बच्चे खेल नहीं खेलते है, उनका शाररिक व मानसिक विकास खेल खेलने वाले बच्चों के मुकाबले काफी कम होता है।
खेल खेलने वाले बच्चे फुर्तीले होते है और खेल न खेलने वाले बच्चे आलसी होते है। वें अपने जीवन का आनंद भी नहीं ले पाते है। खेल बच्चों का मनोरंजन भी करता है और पढ़ाई की थकान को भी दूर कर देता है। इससे बच्चे बिल्कुल तरोताज़ा महसूस करते है।
खेल खेलने के फायदें:-
खेल खेलने से बहुत से फायदें होते है, जो कि निम्नलिखित है:-
- खेल खेलने से बच्चों को एक टीम में कार्य करने की सीख मिलती है।
- खेल खेलने से व्यक्ति स्वस्थ व तंदुरुस्त रहता है।
- खेल खेलने से व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक रूप से विकास होता है।
- खेल खेलने से व्यक्ति में सहनशीलता का विकास होता है।
- खेल खेलने से व्यक्ति रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और वह जल्दी से बीमार नहीं होता है।
- खेल खेलने से व्यक्ति समाजिक विकास भी होता है।
- खेल खेलने से व्यक्ति को अधिक भूख लगती है।
उपसंहार:-
आज खेलों को देखा जाए तो उनका काफी विकास हो गया है। खेल आज राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले जाते है। खिलाड़ी खेल जीतने के लिए कड़ी मेहनत करते है और जीतकर दुनिया में अपने देश का नाम रोशन करते है।
खेल आज मनोरंजन का साधन ही नहीं रहा, बल्कि लोगों ने इसे अपने कार्य के रूप में अपना लिया है और इसी से अपना जीवनयापन करते है।
आज बच्चे खेलों को छोड़कर मोबाइल फ़ोन में लगे हुए है, जिससे न सिर्फ उनकी आँखें कमजोर हो रही है, बल्कि उनका विकास भी नहीं हो पा रहा है। बच्चों को खेल खेलने की काफी आवश्यकता है। हमें खेलों को हमेशा बढ़ावा देना चाहिए।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।