गर्मी की छुट्टी पर निबंध

गर्मी की छुट्टी पर निबंध : Essay on Summer Vacation in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘गर्मी की छुट्टी पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप गर्मी की छुट्टी पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
गर्मी की छुट्टी पर निबंध : Essay on Summer Vacation in Hindi
प्रस्तावना:-
प्रतिवर्ष गर्मियों की छुट्टी आती है, जिसमें विद्यालय बंद हो जाते है। वैसे तो इस समय काफी गर्मी होती है, लेकिन फिर भी यह समय बच्चों का पसंदीदा समय होता है।
इस समय ज्यादातर लोग घूमने के लिए अपने गांवों में जाते है और वहीं पर अपनी छुट्टियाँ बिताते है। यह छुट्टियाँ लगभग डेढ़ माह की होती है।
यें गर्मी की छुट्टियाँ लगभग मई के आधे माह से शुरू होकर जून माह के अंत तक होती है। इस समय गर्मी काफी तेज पड़ती है, जिससे घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
गर्मी की छुट्टियाँ:-
गर्मी की छुट्टियाँ काफी मजेदार होती है। इसमें कईं लोग अपने गाँव जाते है जबकि, कईं लोग पहाड़ी इलाकों में घूमने जाते है क्योंकि, वहाँ का मौसम काफी ठंडा रहता है।
बच्चों को इस समय विद्यालय व वहाँ के कार्यों से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल जाता है और वें इस समय बहुत खेलते-कूदते है। बच्चे दिन के समय ही क्रिकेट खेलने मैदान में चले जाते है।
कईं बच्चे गर्मियों में भी पढ़ाई करते है। बच्चे गर्मियों में अगली कक्षा के लिए ट्यूशन लेने लग जाते है और कईं बच्चे अन्य कोर्स करने लग जाते है, जिससे उन्हें भविष्य में अपनी पढ़ाई में सहायता मिलती है।
गर्मी की छुट्टियों में मेरा सफर:-
प्रतिवर्ष मैं अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियों में अपने गाँव घूमने जाता हूँ। इस वर्ष भी हम गाँव गए थे, वहाँ मैंने काफी मजे किये। वहाँ पर हम सुबह गाड़ी से गए और शाम को पहुंचे।
मेरे दादा-दादी वहाँ गाँव रहते है। हमारा गाँव काफ़ी सुंदर है, गाँव के चारों तरफ जंगल है और जंगल के बीच में हमारा गाँव है। हमारे खेत भी है, दादाजी हमें खेत में लेकर जाते है।
दादाजी हमें गाँव का भ्रमण करवाने भी ले जाते है। मेरे वहाँ बहुत सारे मित्र है। हम सभी दिन में ही खेलने चले जाते है और शाम तक खेलते ही रहते है।
मुझे वहाँ काफी अच्छा लगता है। वहाँ बहुत शांति रहती है। पूरी गर्मिया वहाँ बिताने के बाद हम गर्मियों की छुट्टी खत्म होने पर वापस आ जाते है।
गर्मी की छुट्टियों की आवश्यकता:-
गर्मी की छुट्टियाँ बच्चों के लिए काफी आवश्यक होती है। इस समय काफी गर्मी होती है, जो बच्चों के लिए ठीक नहीं होती है। इस समय तापमान काफी अधिक बढ़ जाता है।
बाहर लू की गर्म हवाएं चलती है, जिससे कोई भी व्यक्ति बीमार हो सकता है। इसलिए, बच्चों को इस समय छुट्टियाँ दे दी जाती है ताकि, बच्चें अपने घरों में ही रहें।
इस समय बच्चे पूरे वर्ष की पढ़ाई करके परीक्षा देते है। वें पूरे वर्ष भर विद्यालय ही जाते रहते है, इसलिए उन्हें कुछ आराम देने के लिए भी इस समय उन्हें छुट्टी दे दी जाती है।
उपसंहार:-
गर्मी की छुट्टियों का कारण इस समय काफी भयंकर गर्मी का होना है, इस समय बच्चों के लिए धूप में विद्यालय जाना सही नहीं होता है। इस भयानक गर्मी से बचने के लिए ही विद्यालय इस समय बंद रखा जाता है और बच्चों को छुट्टी दी जाती है।
इससे बच्चें कुछ समय के लिए पढ़ाई के तनाव से दूर रहते है और अपना बचपन गुजारते है। इस समय बच्चें पूरे दिन खेलते रहते है। इस समय बच्चें काफी मनोरंजन करते है और गर्मी की छुट्टियों का मजा लेते है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।