ताजमहल पर निबंध

ताजमहल पर निबंध : Essay on Taj Mahal in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘ताजमहल पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप ताजमहल पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
ताजमहल पर निबंध : Essay on Taj Mahal in Hindi
प्रस्तावना:-
ताजमहल भारत की एक ऐतिहासिक धरोहर है। ताजमहल, भारत के उत्तरप्रदेश राज्य के आगरा जिले में स्थित है। ताजमहल का निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था।
इसका निर्माण शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में करवाया था। ताजमहल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
इस दुनिया में सात अजूबे है। जिनमें से सातवाँ अजूबा ताजमहल है। यह सफ़ेद संगमरमर से बना हुआ है।
इसमें काफी सुन्दर कलाकृतियाँ बनी हुई है। यह भारत में पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। दुनियाभर से प्रतिवर्ष हजारों लोग ताजमहल की सुंदरता को देखने के लिए यहाँ पर आते है।
ताजमहल की ऐतिहासिक कहानी:-
ताजमहल का निर्माण शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज की मृत्यु के बाद उनकी याद में बनवाया था। शाहजहाँ एक मुगल राजा थे।
वैसे तो शाहजहाँ की कईं पत्नियाँ थी, लेकिन वह अपनी तीसरी पत्नी से काफी अधिक प्रेम करते थे। लेकिन अपने बच्चे को जन्म देते समय उनकी मृत्यु हो गयी।
मुमताज की कुल 14 संतानें थी। उनकी मृत्यु से शाहजहाँ काफी दुखी हो गए। इसलिए, शाहजहाँ ने मुमताज की याद में ताजमहल बनाया। मुमताज की कब्र ताजमहल के नीचे बनी हुई है।
शाहजहाँ ने अपने किले के ठीक सामने ही ताजमहल का निर्माण करवाया, ताकि वह उसे हर समय देख सके। ताजमहल को शाहजहाँ और मुमताज के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
ताजमहल का निर्माण:-
ताजमहल का निर्माण शाहजहाँ ने 17वीं शताब्दी में किया था। शाहजहाँ ने सन 1631 में ताजमहल को बनाने की घोषणा की।
जबकि, सन 1632 में इसके निर्माण का काम शुरू किया गया और इसे तैयार होने में कुल 22 वर्षों का समय लगा। इसका निर्माण यमुना नदी के किनारे किया गया था।
इसका निर्माण सफ़ेद संगमरमर के पत्थरों से किया गया है। यह सफ़ेद संगमरमर के पत्थर राजस्थान राज्य से मंगवाए गए थे। ताजमहल को बनाने के लिए कम से कम 20000 मजदूरों ने काम किया।
ताजमहल की संरचना व बनावट:-
ताजमहल की बनावट का आधार मुग़ल भवन और दिल्ली की जामा मस्जिद के भवन की तरह रखा गया है। इसके निर्माण के लिए सफ़ेद संगमरमर का प्रयोग किया गया है।
संगमरमर के पत्थर पर विभिन्न प्रकार की सुंदर नक्काशियां की गई है और हीरे-जवाहरातों से सजाकर दीवारें बनाई गई है। ताजमहल कुल 42 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।
ताजमहल के चारों तरफ चारमीनारें है। यें मीनारें बाहर की तरफ झुकी हुई है। लेकिन, इन्हें दूर से देखने पर यह सीधी दिखाई देती है।
इनके मध्य में मुख्य इमारत है, जो कुल 23 फुट के चबूतरे पर बनी हुई है। इसकी छत एक गुम्बद की आकृति की बनाई गयी है।
ताजमहल का परिसर कईं इमारतों से मिलकर बना हुआ है। इन इमारतों के प्रवेश द्वार पर कुरान के शिलालेख है। ताजमहल के मुख्य कमरे में बनावटी कब्रें है।
इसके चारों तरफ संगमरमर की जाली बनी हुई है, जिन पर खूबसूरत नक्काशी की गई है।
यहाँ के मुख्य आकर्षण मुमताज महल का मकबरा, प्रवेश द्वार, अतिथि ग्रह, चार बाग, मीनारें, ताजमहल मस्जिद और छतरियां है।
दुनिया का सातवाँ अजूबा ताजमहल:-
ताजमहल अपनी खूबसूरती और कलाकृति के कारण पर्यटन के लिए काफी प्रसिद्ध है। ताजमहल की वास्तुकला दुनिया में सबसे ज्यादा नायाब है।
सन 2000 से ही अजूबों की खोज होने लगी। सन 2007 में यूनेस्को द्वारा भारत के ताजमहल को विश्व धरोवर में शामिल किया गया।
उपसंहार:-
ताजमहल सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अद्वितीय विरासत है। यह मानवनिर्मित एक अद्भुत रचना है। यह शाहजहाँ और मुमताज के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते है। यह यमुना नदी के किनारे पर स्थित है। यह सात अजूबों में से एक है। इसकी सुंदरता का वर्णन करना काफी मुश्किल है। यह भारत के पर्यटन में एक मुख्य स्थान रखता है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।
Vey nice Post about Tajmahal
Dhanyawad