आतंकवाद पर निबंध

Essay on Terrorism in Hindi

आतंकवाद पर निबंध : Essay on Terrorism in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘आतंकवाद पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप आतंकवाद पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

आतंकवाद पर निबंध : Essay on Terrorism in Hindi

प्रस्तावना:-

आंतकवाद आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरा है। आज आतंकवाद एक देश व एक राष्ट्र के लिए ही नही बल्कि पूरी मानव जाति के लिए एक बहुत बड़ा खतरा बन गया है।

आतंकवाद का मुख्य उद्देश्य लोगों में मन में डर पैदा करना है। आतंकवादी एक देश की सरकार को नीचे झुकाने के लिए व अपनी बातें मनवाने के लिए निर्दोष लोगों की हत्याएं करते है।

आतंकवादी खास तौर पर कम शिक्षित व गरीब लोगों को धर्म के नाम पर भड़काकर आतंकवाद जैसे गलत कार्यों को करने के लिए उकसाते है। इसके बदले उन्हें पैसों का लालच दिया जाता है।

आतंकवाद क्या है?

आतंकवाद में मुख्य रूप से हिंसात्मक गतिविधियाँ होती है, आतंकवादियों का मुख्य उद्देश्य ही हिंसा फैलाना होता है।

किसी व्यक्ति, समूह अथवा संगठन द्वारा अपने धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक व विचारात्मक लक्ष्यों के कारण किसी देश व उसके नागरिक को डराना व उनकी सुरक्षा को भंग करना ही आतंकवाद कहलाता है।

विचारात्मक हिंसा व राजनीतिक हिंसा को भी आतंकवाद ही कहा जाता है। आतंकवाद फैलाने वाले लोगों को आतंकवादी कहा जाता है।

आतंकवाद की कोई सीमाएं नही होती है। इनका कोई धर्म व मजहब नही होता है। यें किसी देश के नियमों को नही मानते है।

भारत में आतंकवाद:-

आतंकवाद को फैलाने के पीछे मुख्य रूप से बड़े व शक्तिशाली देशों का हाथ माना जाता है। इन देशों ने अपने हथियारों की मांग को बढ़ाने के लिए आतंकवाद का सहारा लिया।

आज भारत जैसा देश भी आतंकवाद की समस्या से लगातार जूझ रहा है। आज पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ाने के लिए आतंवादियों को धनराशि मुहैया करवा रहा है।

भारत भी सेना के माध्यम से लगातार उन्हें रोकने का प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही भारत अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी इनका विरोध कर रहा है।

आतंकवाद को रोकने के उपाय:-

आतंकवाद को रोकने के लिए सबसे पहले सभी देशों को एक साथ एक मंच पर आना होगा। इसके साथ ही पाकिस्तान जैसा देश जो आतंकवाद को बढ़ाने का काम करता है, उसे रोकने के उपाय करने चाहिए।

देश के सभी विभागों को आतंकवाद को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की पूरी छूट होनी चाहिए। साथ ही बहुत सी जगह ऐसी पाई गई है, जो धर्म के नाम पर बच्चों को गलत शिक्षा प्रदान कर रहे है, उन्हें रोकने का प्रयास करना चाहिए।

ऐसे लोगों को भी रोकना चाहिए, जो इन्हें धन का लालच देते है, देश को शिक्षित करने का प्रयास करना चाहिए, ताकि लोग ग़लत राह पर न चलें।

उपसंहार:-

आतंकवाद विश्व की एक बहुत बड़ी समस्या है। आज प्रतिवर्ष न जाने कितने बेकसूर लोग आतंकवादियों द्वारा मारे जाते है। कईं भारतीय फौजी इन्हें रोकने के लिए अपनी जान को कुर्बान कर देते है।

पूरे विश्व को इस गम्भीर समस्या पर ध्यान देना होगा अन्यथा यह पूरी दुनिया में फैल जाएगा। आतंकवाद एक ऐसी दीमक है, जो एक देश को पूरी तरह बर्बाद कर सकता है।

यदि आतंकवादियों के हाथों में परमाणु जैसा खतरनाक हथियार चला गया, तो वह बहुत ही खतरनाक हो जाएगा, इसलिए इसे रोकना बहुत जरूरी है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

4.8/5 - (32 votes)

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *