एकता में अटूट शक्ति है पर निबंध

एकता में अटूट शक्ति है पर निबंध : Essay on United We Stand Divided We Fall in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘एकता में अटूट शक्ति है पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप एकता में अटूट शक्ति है पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
एकता में अटूट शक्ति है पर निबंध : Essay on United We Stand Divided We Fall in Hindi
प्रस्तावना:-
एकता से तात्पर्य एकजुटता से है। इसी एकजुटता में ताकत होती है, जो बड़ी से बड़ी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना आसानी से कर सकती है।
एकता एक साथ जोड़े रखने का कार्य करती है। एकता से किया गया प्रत्येक कार्य सफल होता है। एकता व्यक्तियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है।
एकता का अर्थ:-
एकता का अर्थ एकजुटता से है। एक साथ रहना या एक साथ कोई काम करना ही एकता का रूप है। एकता में हमेशा ही ताकत होती है। इसमें हमेशा अधिकारों का विकेन्द्रीकरण होता है। एकता से कार्य सरल बन जाता है।
एकता का सीधा सा अर्थ, किसी भी कार्य को लोगों के समूह द्वारा मिल-जुलकर करना होता है। इससे कार्य बंट जाता है और जल्दी से पूरा भी हो जाता है।
उदाहरण के लिए चींटियाँ मिलकर भारी से भारी वस्तु को भी एकता के द्वारा उठा लेती है। चींटियाँ एकता का एक सुंदर उदाहरण है।
एकता का महत्व:-
एकता काफी महत्वपूर्ण होती है। यह काफी ताकतवर होती है। जब हम मिलकर एकता के साथ कोई भी कार्य करते है, तो वह कार्य आसानी से पूर्ण हो जाता है।
लेकिन, यदि वहीं कार्य हम अकेले करेंगे तो उसमें काफी समय बर्बाद हो जाता है। एकता व्यक्ति को मजबूत बनाती है।
यदि हम एक लकड़ी को तोड़ते है, तो वह आसानी से टूट जाती है। लेकिन, यदि हम लकड़ी के गठ्ठे को तोड़ने की कोशिश करते है, तो वह आसानी से नहीं टूट पाता है, यहीं एकता की ताकत है।
एकता कभी भी आपको आसानी से टूटने नहीं देती है। जिस प्रकार कमजोर धागों को एक साथ मिलाकर एक मजबूत रस्सी बन सकती है।
ठीक, उसी प्रकार मनुष्य की एकता भी उसे काफी मजबूत बना देती है। एकता के द्वारा वह किसी बड़े से बड़े पहाड़ को भी आसानी से गिरा सकता है।
इसी एकता ने आज हमें स्वतंत्रता दिलाई है। इसी एकता से भारत ने अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की है।
जो कार्य कभी असम्भव सा लगता था, वह एक दिन इसी एकता के कारण सम्भव हो गया। एकता का महत्व सिर्फ वह व्यक्ति ही समझ सकता है, जिसने कभी इसका स्वाद चखा हो।
उपसंहार:-
एकता एक ऐसा गुण है, जो हमारें जीवनभर काम आता है। किसी भी खेल में सिर्फ एक खिलाडी टीम को नहीं जीता सकता है। जब पूरी टीम एक साथ मिलकर खेलती है, तभी वें सफलता हासिल कर पाते है।
एकता ही एक देश को मजबूत बनाती है। यदि एक देश में एकता नहीं है, तो वह देश जल्दी ही अपने अंत की तरफ जाता है।
जिस देश में एकता होती है, उसे हरा पाना काफी मुश्किल होता है। एकता मनुष्य को मोती की माला की तरह एक सूत्र में बांधकर रखता है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।