एकता में बल है पर निबंध

Essay on Unity is Strength in Hindi

एकता में बल है पर निबंध : Essay on Unity is Strength in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘एकता में बल है पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप एकता में बल है पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

एकता में बल है पर निबंध : Essay on Unity is Strength in Hindi

प्रस्तावना:-

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। उसे अपना जीवन जीने के लिए परिवार व समाज की जरूरत होती है। उसे अपने कार्य करने के लिए हमेशा ही दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है।

मनुष्य अपने सभी कार्य समूह में रहकर पूर्ण करता है। किसी भी काम को पूर्ण करने के लिए उस समूह को एक साथ मिलकर काम करना पड़ता है, इसे ही एकता कहते है।

एकता एक ऐसी शक्ति है, जो हर परिस्थिति में समूह को एकजुट रखती है व समूह को टूटने नही देती है। जिससे उस समूह के सफल होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।

एकता में बल है?

किसी भी समूह का एक साथ मिलकर एकजुटता के साथ काम करना उसे सफलता तक अवश्य ले जाता है। एक कहावत सदियों से चलती आ रही है कि “एकता में बल होता है”।

यह कहावत पूरी तरह से सत्य है। एकता एक मात्र ऐसा गुण है जो एक समूह को एक साथ मिलकर काम करने की प्रेरणा देती है।

जब एक समूह या परिवार पर विपदा आती है तो एकता का ही गुण परिवार को बिखरने नही देता है। वह परिवार को एकजुट रखता है।

सभी को यह अहसास दिलाता है कि वह अकेला नही है, उसके साथ उसका पूरा परिवार है।

जिससे मनुष्य में कठिनाइयों से लड़ने की हिम्मत आती है और वह कठिनाइयों से बाहर निकलने के बारे में सोचता है व उसके लिए प्रयत्न करता है।

एकता में रहने के लाभ:-

एकता में रहने के अनगिनत लाभ है। एकता में रहने से एक व्यक्ति को समय पर सहायता व समर्थन मिलता है। जिससे वह किसी भी परिस्थिति से आसानी से बाहर निकल सकता है।

इसके साथ ही उसे समय-समय पर अच्छा मार्गदर्शन मिलता है, जिससे उसे सही चुनाव करने में मदद मिलती है। एकता में रहने से एक मनुष्य का उचित व निरंतर विकास होता है।

एकता में रहने से मनुष्य को अपने ही समूह के लोगों को देखकर कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। एकता में रहने से सम्पूर्ण समूह की शक्ति एक साथ रहती है।

सभी एक साथ मिलकर काम करते है। एकता से किसी भी उद्देश्य को आसानी से साथ मिलकर पूरा किया जा सकता है।

एकता को बनाए रखने के लिए आवश्यक बातें:-

एकता को बनाए रखने के लिए व और अधिक मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी है कि समूह का आपस में विश्वास हो।

एकता को बनाए रखने में समूह के लोगों का बहुत बड़ा योगदान होता है। प्रत्येक समूह में एक नेता होता है। सभी सदस्यों का उस पर पूर्ण विश्वास होना चाहिए। सभी उसके फैसलों का पूरी तरह से आदर करें।

साथ ही नेता को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसके फैसले से हर सदस्य संतुष्ट रहे और वह सदस्यों की जरूरतों का भी ध्यान रखें।

उपसंहार:-

एकता मनुष्य को एक समूह में काम करना सिखाती है। जिससे उनमें बहुत से गुणों का विकास होता है। एकता से किसी भी काम को आसानी से किया जा सकता है।

एकता के मूल्य को समझना बहुत आवश्यक है। एकता के बिना समूह के लोग एक दिशा में काम नही कर पाते है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *