इंटरनेट के उपयोग पर निबंध

इंटरनेट के उपयोग पर निबंध : Essay on Uses of Internet in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘इंटरनेट के उपयोग पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप इंटरनेट के उपयोग पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
इंटरनेट के उपयोग पर निबंध : Essay on Uses of Internet in Hindi
प्रस्तावना:-
इंटरनेट सूचना तकनीक की एक आधुनिक प्रणाली है। जिसके माध्यम से सूचना का आदान-प्रदान किया जाता है। इस नेटवर्क में अनेकों कंप्यूटर, मोबाइल फ़ोन व कईं अन्य उपकरण जुड़े होते है।
इंटरनेट हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज लगभग प्रत्येक क्षेत्र में इसका उपयोग लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इंटरनेट इस युग के सबसे बड़े अविष्कारों में से एक है।
इसने आज पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया है। इसकी वजह से आज पूरी दुनिया को मात्र एक बटन दबाकर घूमा जा सकता है।
इसके माध्यम से दुनिया बहुत छोटी हो गई है। इसका उपयोग लगातार प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ता ही जा रहा है।
इंटरनेट के उपयोग कौन-कौनसे क्षेत्रों में किया जा रहा है?
शिक्षा के क्षेत्र में:-
आज इंटरनेट का उपयोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अधिक बढ़ गया है। आज इसके माध्यम से छोटे शहरों के बच्चे बड़े विद्यालयों व विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर सकते है।
अब उन बच्चों को पढ़ाई के लिए बड़े-बड़े शहरों में जाने की जरूरत नही होती है। वे इंटरनेट के माध्यम से अपने कंप्यूटर पर शिक्षा ग्रहण कर सकते है।
इससे बच्चों के साथ विद्यालयों को भी बहुत अधिक फायदा हुआ है। अब विद्यालय अधिक से अधिक बच्चों को एक साथ शिक्षा प्रदान कर सकते है और बच्चें अपने मनपसंद की कक्षा ग्रहण कर सकते है।
आज इंटरनेट के माध्यम से बच्चों को अच्छी व सस्ती शिक्षा प्राप्त हो रही है। पहले बड़े विद्यालयों में बहुत कम बच्चों का चयन होता था।
जिससे शिक्षा भी बहुत महंगी हो जाती थी और महँगी शिक्षा के कारण गरीब बच्चें उस शिक्षा को ग्रहण नहीं कर पाते थे।
लेकिन वर्तमान समय मे ऑनलाइन के माध्यम से बहुत से बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकते है। जिससे शिक्षा काफी हद तक सस्ती हो गई है।
ऑनलाइन के माध्यम से बच्चों को बहुत अधिक चीज़ें आसानी से सिखाई जा सकती है। उन्हें प्रयोग करके चीज़ें समझाई जा सकती है।
बैंकिंग के क्षेत्र में:-
आज हम सभी इंटरनेट के माध्यम से घर बैठकर इस दुनिया के किसी भी कौने में धनराशि का आदान-प्रदान आसानी से कर सकते है।
आज बैंक भी पूरी तरह ऑनलाइन हो गए है। आज हम बैंकों में पैसे जमा करवाते है, तो हमे एप्लीकेशन के माध्यम से तुरंत पता चल जाता है।
व्यापार के क्षेत्र में:-
व्यापार के क्षेत्र में आज इंटरनेट के कारण क्रांति आ गई है। आज इंटरनेट के माध्यम से एक व्यापारी अपने देश में ही नही अपितु पूरी दुनिया में अपना व्यापार कर सकता है।
पहले सिर्फ बड़ा व्यापारी ही अपने माल को बाहर बेच सकता था, लेकिन अब एक छोटा व्यापारी भी अपना माल किसी भी देश में बड़ी ही आसानी से बेच सकता है।
इन्टरनेट के माध्यम से विज्ञापन भी बहुत सस्ते हो गए है। पहले टेलीविजन व अखबारों में विज्ञापन देना पडता था, जो कि बहुत महंगा होता था।
एक छोटा व्यापारी इतना अधिक खर्चा नही कर पाता था। लेकिन, आज बहुत कम कीमतों पर इन्टरनेट पर अपने व्यापार का विज्ञापन कर सकते है।
इसके साथ इंटरनेट के माध्यम से आज लोग बस, रेल, सिनेमाघरों जैसे अन्य स्थानों के टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते है।
इसके साथ-साथ बिजली व पानी के बिल भी आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से भर सकते है। आज इंटरनेट के कारण लम्बी लाइनों में लगने की जरूरत नही है।
कोरोना के समय में:-
कोरोनावायरस जैसी खतरनाक बीमारी के समय मे जब सम्पूर्ण विश्व लॉकडाउन में था और कोई भी काम नही हो पा रहा था, उस समय में भी ऑनलाइन के माध्यम से ही सभी कार्य पूर्ण होते थे।
इससे इस घातक बीमारी की रोकथाम में बहुत मदद प्राप्त हुई और सभी कार्य भी निरंतर चलते रहे।
उपसंहार:-
इंटरनेट के बहुत अधिक फायदे है। वर्तमान समय मे इंटरनेट ने पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया है।
आज बड़ी-बड़ी कंपनियां इंटरनेट पर ही काम कर रही है। इंटरनेट आज एक बहुत बड़ा अविष्कार बनकर उभरा है। इसने मानव जीवन को बहुत अधिक आसान कर दिया है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।