छुट्टी पर निबंध

छुट्टी पर निबंध : Essay on Vacation in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘छुट्टी पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप छुट्टी पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
छुट्टी पर निबंध : Essay on Vacation in Hindi
प्रस्तावना:-
छुट्टी का समय विद्यार्थियों का सबसे पसंदीदा समय होता है। बच्चे इस समय का काफी बेसब्री से इंतजार करते है। बच्चे पढ़ाई करते-करते थक जाते है।
बच्चे रोजाना का दिनचर्या जीते रहते है। छुट्टी के समय उन्हें इन सभी से कुछ समय के लिए छूटकारा मिल जाता है। इस समय कईं लोग घूमने भी जाते है।
छुट्टी का महत्व:-
छुट्टी काफी महत्वपूर्ण होती है, इससे मनुष्य को कुछ समय के लिए रोजमर्रा के कार्यों से छूटकरा मिल जाता है। छुट्टियाँ चाहे छात्र हो या कार्य करने वाले व्यक्ति, सभी के लिए आवश्यक होती है।
छुट्टी से मनुष्य तरोताजा हो जाता है और कार्य को अधिक ऊर्जा से करता है। छुट्टी से मनुष्य के दिमाग व शरीर को कुछ समय के लिए आराम मिल जाता है। छुट्टी मिलने से सभी को अपने परिवार के साथ समय बिताने को भी मिल जाता है।
छुट्टी के बाद व्यक्ति स्वयं को ताज़ा महसूस करता है और कार्य में भी उसका अधिक मन लगता है। वह फिर से नई ऊर्जा के साथ अपने काम में लग जाता है।
बच्चों को भी पढ़ाई-लिखाई से कुछ समय के लिए आराम मिल जाता है और उसके बाद वह ताज़ा मन से दुबारा पढ़ाई शुरू कर पाते है।
छुट्टी का समय:-
प्रत्येक व्यक्ति अपनी छुट्टी अलग-अलग प्रकार से बिताता है। कईं लोग अपनी छुट्टियाँ घर पर रहकर ही बिताते है। कुछ लोग छुट्टियों के समय घूमने के लिए जाते है और अपनी छुट्टियाँ घूमने-फिरने में बिताते है।
कईं बच्चे अपनी छुट्टियाँ पढ़ाई करने व कार्य करने में ही बिता देते है। छुट्टी का समय काफी अच्छा होता है। इसमें व्यक्ति को आराम करने का समय मिलता है और नई-नई चीज़ें करने का भी अवसर मिलता है।
इससे हम कईं जगह घूम सकते है या अनेकों नई-नई जगहों पर भ्रमण कर सकते है। इसमें बच्चे अपनी आने वाली कक्षा के लिए अतरिक्त पढाई करते है, ताकि उन्हें भविष्य में इसका फायदा मिल सके।
छुट्टी के नुकसान:-
छुट्टी के कईं नुकसान भी हो सकते है। जब बच्चों की छुट्टी पड जाती है, तो वह अपनी पढ़ाई-लिखाई छोड़कर सिर्फ खेलते ही रहते है।
इससे उनकी पढ़ाई की निरंतरता बिगड़ जाती है और वह पढ़ाई में भी कमजोर हो जाते है। इससे उनका दिनचर्या भी ख़राब हो जाता है। वें न तो समय पर उठते है और न ही समय पर सोते है।
नौकरी करने वाले लोगों को जब छुट्टी मिलती है, तो छुट्टी के बाद उनका कार्य करने का मन नहीं करता है और उन्हें आलस्य आने लगता है। वह कार्य से दिल चुराने लगते है। इससे रोज के कार्यों को नियमित रूप से करना मुश्किल हो जाता है।
उपसंहार:-
छुट्टियों का समय अपने शौक पूरा करने का एक अच्छा समय है। इसमें हम कईं कार्य कर सकते है। छुट्टियों का समय अपने परिवार से जुड़ने का अच्छा समय होता है। छुट्टियाँ सभी के लिए जरुरी होती है। यह आराम करने का समय देती है।
यह छुट्टियाँ सीमित समय के लिए होती है, इसलिए हमें इसका सही उपयोग करना चाहिए। यह काफी मजेदार होती है। इसमें हमें घूमने-फिरने का मौका भी मिलता है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।