महिला शिक्षा पर निबंध

Essay on Woman Education in Hindi

महिला शिक्षा पर निबंध : Essay on Woman Education in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘महिला शिक्षा पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप महिला शिक्षा पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

महिला शिक्षा पर निबंध : Essay on Woman Education in Hindi

प्रस्तावना:-

महिलाएं इस समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह इस समाज की नींव होती है। उनकी शिक्षा का मतलब इस देश की नींव को मजबूत करना है।

पहले इस समाज में महिलाओं की शिक्षा एक अपराध की तरह होती थी। सिर्फ पुरुषों को ही शिक्षा का अधिकार प्राप्त था।

हमेशा से ही इस समाज में महिलाओं के स्थान पर पुरुषों को अधिक महत्व दिया जाता था। इसलिए, सिर्फ उन्हें ही स्वतंत्रता से अपने जीवन के फैसले लेने का अधिकार था।

लेकिन, वर्तमान में समय के बदलने के साथ सभी लोगों की महिला शिक्षा के प्रति सोच बदली है।

महिला शिक्षा का महत्व:-

महिला शिक्षा सभी के लिए महत्वपूर्ण है। महिलाओं के शिक्षित होने से ही यह समाज भी शिक्षित होगा। यदि घर में एक पुरुष शिक्षित है, तो उसकी शिक्षा सिर्फ उसी तक सिमित रहती है।

लेकिन, यदि घर में महिला शिक्षित है, तो वह उस शिक्षा को दो परिवारों में फैलाती है। शिक्षा प्राप्त करने से एक महिला में आत्मविश्वास बढ़ता है।

यदि महिलाएं शिक्षित होंगी तो वें भी इस समाज व देश के विकास में अपना योगदान दे पाएगी। आज महिलाएं शिक्षित होने से अपने परिवार को तो संभाल ही रही है।

इसके साथ-साथ अच्छे पदों पर जाकर वह इस देश को भी सम्भाल रही है। चाहे चिकित्सा क्षेत्र है या इंजिनियरिंग क्षेत्र, महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिलाएं आज पुरुषों से भी आगे बढ़ चुकी है।

महिला शिक्षा के लाभ:-

एक महिला को शिक्षित करने के कईं लाभ होते है। जो कि निम्नलिखित है:-

  • देश व समाज का विकास:- यदि इस देश में महिलाएं शिक्षित होती है, तो ही इस देश का विकास होगा। सिर्फ पुरुषों के विकास से इस देश व समाज का विकास नहीं हो सकता है। महिलाएं भी देश के विकास में अपना योगदान देगी
  • आत्मनिर्भर:- महिलाओं की शिक्षा से वें आत्मनिर्भर बनेगी। उन्हें अपने जीवनयापन के लिए पुरुषों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वह अपना जीवन खुद के बलबूते पर जी पाएगी और अपने जीवन के अहम फैसलें स्वयं ले पाएगी।
  • जागरूकता:- जब एक महिला शिक्षित होती है, तो वह अपने अधिकार व कर्तव्य को जानने लग जाती है। वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो जाती है। शिक्षित होने पर ही वह अपने साथ कुछ गलत होने पर आवाज उठा पाएगी।
  • शिक्षा के स्तर में वृद्धि:- यदि इस देश में पुरुष और महिलाएं दोनों ही शिक्षित होंगे, तो इस देश में शिक्षा के स्तर में वृद्धि होगी और इस देश का विकास भी होगा।
  • महिलाओं को रोजगार:- यदि महिलाएं शिक्षित होती है, तो वह अपने परिवार के जीविकायापन में भी सहायता कर पाती है। उन्हें भी रोजगार प्राप्त हो पाता है। वह अपने व अपने परिवार के खर्चें उठाने में सक्षम हो पाती है।
  • जीवन स्तर में वृद्धि:- महिलाओं के शिक्षित होने से उनके रहन-सहन में परिवर्तन आता है और उनके जीवन स्तर में भी वृद्धि होती है।

महिला शिक्षा को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाएं:-

अब सरकार महिला शिक्षा के प्रति जागरूकता दिखा रही है व उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कईं योजनाएं भी बनाई है, जिससे उन्हें शिक्षा प्राप्त हो सके।

इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार द्वारा बनाई गई योजनाएं निम्नलिखित प्रकार से है:-

  • बालिका समृधि योजना
  • सर्व शिक्षा अभियान
  • इंदिरा महिला योजना
  • महिला समृधि योजना
  • राष्ट्रीय महिला कोष

उपसंहार:-

हमारे इस देश में कईं जगहों पर महिलाओं को शिक्षा का अधिकार प्राप्त नहीं है। वें आज भी विद्यालय नहीं जा पाती है।

उन्हें आज भी पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त नहीं है। लेकिन, अब धीरे-धीरे समय बदल रहा है। लोग अब महिलाओं की शिक्षा को महत्व दे रहे है।

महिलाओं को शिक्षित करने के लिए सरकार द्वारा भी कईं योजनाएं बनाई जा रही है। जिनके तहत उन्हें छात्रवृत्ति मिलती है और वें अपनी शिक्षा को कम शुल्क में प्राप्त कर पाते है।

यदि महिलाओं को अवसर प्रदान किया जाए तो वह पुरुषों से भी आगे जा सकती है। यह महिलाओं ने समय समय पर साबित किया है। उन्हें बस एक अवसर की आश्यकता होती है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *