योग पर निबंध

Essay on Yoga in Hindi

योग पर निबंध : Essay on Yoga in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘योग पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप योग पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

योग पर निबंध : Essay on Yoga in Hindi

प्रस्तावना:-

योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है। जिसका अर्थ होता है:- आत्मा का परमात्मा से मिलन। योग एक ऐसी क्रिया है जो हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाती है।

योग का अविष्कार भारत में ही माना जाता है। योग भारत में प्राचीनकाल से ही चला आ रहा है। जिसका पीढ़ी दर पीढ़ी अभ्यास किया जाता रहा है।

योग हमें शारीरिक व मानसिक बीमारियों से बचाता है। योग करने से व्यक्ति का पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। यह हमारें शरीर व आत्मा को नियंत्रित करने में हमारी सहायता करता है।

योग का महत्व:-

योग सभी मनुष्यों के जीवन में काफी महत्वपूर्ण है। योग करने से हमें शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

यह हमारें शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है अर्थात प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। योग करने से हम आसानी से किसी भी बीमारी के सम्पर्क में नहीं आते है।

यह हमारे मस्तिष्क को भी शांत रखता है एवं राहत भी देता है। यह हमें हर समय तरोताजा रखता है। यह हमारे जीवन जीने के तरीके में भी बदलाव लाता है।

योग करने से हमारा दिनचर्या भी काफी अच्छा रहता है। यह हमारें शारीरिक एवं मानसिक विकास को भी तेज करता है।

योग के प्रकार:-

योग को मुख्य रूप से चार भागों में बाँटा गया है। जो कि ज्ञान योग, कर्म योग, भक्ति योग और राज योग है। ज्यादातर मनुष्य कर्म योग को अपनाते है।

योग करने के फायदें:-

  • स्वास्थ्य:- योग करने से हम हमेशा स्वस्थ रहते है। बीमारियाँ आसानी से हमारे पास नहीं आती है। हमारा शरीर इन बीमारियों से लड़ने के लिए इतना मजबूत हो जाता है कि छोटी-मोटी बीमारियों का हमारें शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। यह हमें मानसिक व शरीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रखता है।
  • मानसिक व शरीरिक मजबूती:- योग हमें मजबूत बनाता है। यह शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी हमें मजबूत बनाता है।
  • तनाव से छुटकारा:- योग करने से व्यक्ति को तनाव की समस्या नहीं होती है। योग को नियमित रूप से करने से यह हमारें शरीर से तनाव को छुटकारा दिलाता है।
  • अच्छी नींद:- योग करने से मनुष्य का मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और शांत भी रहता है जिससे उसे अच्छी नींद आती है।
  • फिट रहना:- नियमित योग करने से हमारा शरीर बिल्कुल स्वस्थ और संरचना में रहता है। योग करने से हम मोटापे से भी दूर रहते है और फिट रहते है।
  • आलस्य दूर होना:- योग करने से मनुष्य हमेशा ही आलस्य से दूर रहता है। वह हमेशा तरोताजा महसूस करता है। इसलिए, हमें अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए।
  • पाचन तंत्र सही रहता है:- योग करने से वैसे तो हमारे शरीर का प्रत्येक हिस्सा सही रहता है। योग हमारे शरीर की पाचन क्षमता को बढ़ाता है। इससे हमारा खाना सही से पचता है और हमें ज्यादा ऊर्जा प्राप्त होती है।
  • बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है:- अपने जीवन में योग को दिनचर्या में लाने से हमारा शरीर जल्दी बुड्ढा नहीं होता है। हमारा शरीर ज्यादा आयु तक स्वस्थ रहता है और हमारें चेहरे में झुर्रियां भी जल्दी नहीं पड़ती है।
  • एकाग्रता बढ़ती है:- योग करने से व्यक्ति का ध्यान हमेशा केंद्रित रहता है। जब व्यक्ति योग को अपने जीवन में अपनाता है, तो उसकी एकाग्रता में वृद्धि होती है।

उपसंहार:-

आज हम सभी को विकास के साथ-साथ नईं-नईं बीमारियाँ भी देखने को मिल रही है। इस बदलते परिवेश के साथ हमारा खान-पान भी बदल गया है, जिससे हमारा शरीर भी कमजोर हो रहा है।

छोटी-छोटी बीमारियाँ हमारें शरीर को आसानी से प्रभावित कर देती है। ऐसे समय में हम सभी को अपने जीवन में योग के महत्व को समझ कर उसे अपने जीवन में अपनाना होगा।

योग हमारे पूर्वजों की देन है, जिसे हमें अपनाना चाहिए। आज सभी लोग अपने स्वस्थ्य के प्रति सतर्क हो रहे है और योग को अपने दिनचर्या में ला रहे है।

आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है। योग को आगे बढ़ाने के लिए ही आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाने लगा है। आज योग पूरी दुनिया में फैल गया है। सभी इसके महत्व को समझ रहे है।

धन्यवाद!

यें भी पढ़ें:-

भारत के त्यौहार

रक्षा बंधन 2022

स्वतंत्रता दिवस 2022

श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2022

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (2 votes)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *