गुणवाचक विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Gunvachak Visheshan Ki Paribhasha in Hindi

गुणवाचक विशेषण की परिभाषा : Gunvachak Visheshan in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘गुणवाचक विशेषण की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप गुणवाचक विशेषण की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

गुणवाचक विशेषण की परिभाषा : Gunvachak Visheshan in Hindi

वह विशेषण शब्द, जिनसे संज्ञा व सर्वनाम के गुण, रूप, रंग, आदि का बोध होता है, उन्हें ‘गुणवाचक विशेषण’ कहते है।

गुणवाचक विशेषण के उदाहरण

गुणवाचक विशेषण के उदाहरण निम्नलिखित है:-

गुणवाचक विशेषण के उदाहरण
बगीचे में सुंदर फूल है।
जयपुर स्वच्छ नगर है।
स्वर्गवाहिनी गंदी नदी है।
स्वस्थ बच्चे खेल रहे है।

उपर्युक्त वाक्यों में ‘सुंदर‘, ‘स्वच्छ‘, ‘गंदी‘ और ‘स्वस्थ‘ शब्द गुणवाचक विशेषण है। गुण का अर्थ अच्छाई ही नहीं, लेकिन कोई भी विशेषता है। अच्छा, बुरा, खरा, खोटा, आदि सभी प्रकार के गुण गुणवाचक विशेषण के अंतर्गत आते है।

गुणवाचक विशेषण निम्न प्रकार है:-

गुणबोधक विशेषण के उदाहरण
अच्छा
भला
शिष्ट
सभ्य
नम्र
सुशील
कर्मठ
दोषबोधक विशेषण के उदाहरण
बुरा
अशिष्ट
असभ्य
उद्दंड
दुश्शील
आलसी
रंगबोधक विशेषण के उदाहरण
काला
लाल
हरा
पीला
मटमैला
सफेद
चितकबरा
कालबोधक विशेषण के उदाहरण
नया
पुराना
ताजा
प्राचीन
नवीन
क्षणिक
क्षणभंगुर
स्थानबोधक विशेषण के उदाहरण
भारतीय
चीनी
राजस्थानी
जयपुरी
बिहारी
मद्रासी
गंधबोधक विशेषण के उदाहरण
खुशबूदार
सुगंधित
बदबूदार
दिशाबोधक विशेषण के उदाहरण
पूर्वी
पश्चिमी
उत्तरी
दक्षिणी
भीतरी
बाहरी
ऊपरी
अवस्थाबोधक विशेषण के उदाहरण
गीला
सूखा
जला हुआ
पिघला हुआ
दशाबोधक विशेषण के उदाहरण
रोगी
स्वस्थ
अस्वस्थ
अमीर
बीमार
सुखी
दुःखी
गरीब
आकारबोधक विशेषण के उदाहरण
मोटा
छोटा
लम्बा
पतला
गोल
चपटा
अण्डाकार
स्पर्शबोधक विशेषण के उदाहरण
कठोर
कोमल
मखमली
मुलायम
चिकना
खुरदरा
स्वादबोधक विशेषण के उदाहरण
खट्टा
मीठा
कसैला
नमकीन
चरपरा
कङवा
तीखा

गुणवाचक विशेषण से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. गुणवाचक विशेषण की परिभाषा क्या है?

    वह विशेषण शब्द, जिनसे संज्ञा व सर्वनाम के गुण, रूप, रंग, आदि का बोध होता है, उन्हें ‘गुणवाचक विशेषण’ कहते है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *