स्वास्थ्य ही धन है पर भाषण

स्वास्थ्य ही धन है पर भाषण : Health is Wealth Speech in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘स्वास्थ्य ही धन है पर भाषण’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप स्वास्थ्य ही धन है पर भाषण से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
स्वास्थ्य ही धन है पर भाषण : Health is Wealth Speech in Hindi
सुप्रभात, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, माननीय शिक्षकगण एवं मेरे प्यारे साथियों. आप सभी को मेरा प्यारभरा नमस्कार।
मेरा नाम —— है और मैं इस विद्यालय में 11वीं कक्षा का विद्यार्थी हूँ। आज मैं इस शुभ अवसर पर आप सभी के सामने एक छोटा सा भाषण प्रस्तुत करने जा रहा हूँ, जिसका विषय है:- “स्वास्थ्य ही धन है”।
यह एक काफी महत्वपूर्ण विषय है। सर्वप्रथम मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप सभी ने मुझे इस मंच पर अपने विचार व्यक्त करना का अवसर प्रदान किया।
आज मै “स्वास्थ्य ही धन है” विषय पर दो शब्द कहना चाहता हूँ। आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह भाषण पसंद आएगा।
स्वास्थ्य ही हमारा धन एवं सम्पदा होता है। आपने यह तो सुना ही होगा कि “एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क का निवास हो सकता है”।
एक स्वस्थ व्यक्ति ही किसी कार्य को करने में अपनी पूरी बुद्धि का उपयोग कर सकता है। एक बीमार व्यक्ति शरीर से तो कमजोर होता ही है, साथ-साथ वह मस्तिष्क से भी कमजोर हो जाता है।
वह किसी भी काम में अपनी रूचि नहीं ले पाता है और न ही किसी काम में अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग कर पाता है।
क्योंकि, उसके अंदर पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की कमी होती है। उसे हर काम में किसी न किसी की सहायता की आवश्यकता होती है।
बीमारी व्यक्ति के कार्य करने की क्षमता को कम कर देती है। एक स्वस्थ व्यक्ति ही देश के बारे में सोच सकता है और कुछ कर सकता है।
एक स्वस्थ व्यक्ति के कार्य करने की क्षमता बीमार व्यक्ति से काफी अच्छी होती है। स्वस्थ व्यक्ति ही हर कार्य को अपनी पूरी क्षमता से पूर्ण कर सकता है।
हमारा शरीर भगवान का दिया हुआ एक अमूल्य उपहार है। मनुष्य का सबसे सच्चा मित्र उसका शरीर ही होता है।
इस शरीर के बिना किसी भी प्रकार की सुख-सुविधा का कोई मतलब नहीं है। आपने सुना होगा कि “पहला धन निरोगी काया”। इसीलिए, हमें सबसे पहले अपने शरीर का ध्यान रखना होगा।
इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है, जैसे:- सबसे पहले आपको अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए और बाहर की खाद्य सामग्रियों का उपयोग न के बराबर करना चाहिए।
ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसके साथ-साथ हमें हमेशा ही योग एवं व्यायाम करना चाहिए।
इन सभी बातों का ध्यान रखकर हम अपने शरीर को बीमारियों से बचा सकते है और उसे स्वस्थ रख सकते है। आशा करता हूँ कि आप सभी एक स्वस्थ शरीर के महत्व को भली-भांति समझ चुके होंगे।
इतना कहकर मैं अपने भाषण को समाप्त करने जा रहा हूँ और आशा करता हूँ कि आप सभी को मेरा यह भाषण पसंद आया होगा।
धन्यवाद!
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।