लेंसकार्ट का मालिक कौन है? पूरी जानकारी

लेंसकार्ट का मालिक कौन है? : Lenskart Owner Name in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘लेंसकार्ट का मालिक कौन है?’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप लेंसकार्ट कंपनी का मालिक कौन है? से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
लेंसकार्ट का मालिक कौन है? : Lenskart Owner Name in Hindi
वर्तमान समय मे सभी वस्तुएं आसानी से ऑनलाइन उपलब्ध हो जाती है। आज आप घर बैठे-बैठे सभी वस्तुएं अपने मोबाइल-फोन के माध्यम से घर पर ही मंगवा सकते हैं।
आजकल सभी कंपनियां अपना सामान ऑनलाइन बेचना पसंद करती है। जिससे वह दुनिया के किसी भी कोने में बैठे अपने उपभोक्ता तक अपना समान पहुँचा सकते है।
फलस्वरूप, कंपनियों के व्यापार में दिन-दोगुनी रात-चौगुनी तरक्की होती है। वर्तमान समय में अधिकतर कंपनियां पहले अपना व्यापार ऑनलाइन शुरू करती है, और फिर उसके बाद व्यापार को बाजार में (ऑफलाइन) लाती है।
वर्तमान समय में अपने व्यापार को कम समय में अधिक ऊँचाइयों तक ले जाने का यह काफी अच्छा तरीका है। आज इस लेख में हम एक ऐसी ही कंपनी की बात करने जा रहे है, जिसका नाम ‘लेंसकार्ट’ है।
लेंसकार्ट का मालिक कौन है?
लेंसकार्ट भारत की ही नही, बल्कि विश्व के सबसे बड़ी ऑनलाइन चश्मा तथा लेंस विक्रेता कंपनी है। लेंसकार्ट कंपनी के मालिक व सीईओ ‘पीयूष बंसल’ है, जिन्होंने हाल ही के दिनों में ‘शार्क टैंक’ नामक टेलीविज़न बिज़नेस शो से काफी अधिक प्रसिद्धि कमाई है।
पियूष बंसल ने कंपनी के सह-संस्थापक (Co-Founder) अमित चौधरी के साथ मिलकर लेंसकार्ट को सन 2010 में हरियाणा फरीदाबाद से शुरू किया था।
आज लेंसकार्ट एक यूनिकॉर्न कंपनी बन चुकी है। आज लेंसकार्ट कंपनी अपना व्यापार ऑनलाइन वेबसाइट के साथ-साथ 70 से भी अधिक शहरों में 500 से भी अधिक स्टोर से करती है। इन सभी स्टोर पर 4 हजार से भी अधिक कर्मचारी कार्य करते है।
भारत में अपना व्यापार बढ़ाने के बाद अब लेंसकार्ट सिंगापुर, पश्चिम एशिया तथा अमेरिका जैसे देशों में भी अपना व्यापार बढ़ा रहा है। लेंसकार्ट की मूल कंपनी का नाम ‘Valyoo Technologie’ है और इनका मुख्यालय ‘दिल्ली’ में स्थित है।
आज लेंसकार्ट की सफलता को देखते हुए इस कंपनी को अनेकों बड़ी-बड़ी इन्वेस्टमेंट भी मिली, जिनमें केकेआर, सॉफ्टबैंक विजन फंड, प्रेमजीइन्वेस्ट और आईएफसी शामिल है। आज लेंसकार्ट की बिक्री 40 करोड़ डॉलर तक पहुँच चुकी है।
लेंसकार्ट की शुरुआत
सर्वप्रथम लेंसकार्ट की शुरुआत ‘पीयूष बंसल’ के द्वारा सन 2010 में की गई थी। लेंसकार्ट की शुरुआत से पहले ‘पियूष बंसल’ विश्व की सबसे बड़ी कंपनी ‘माइक्रोसॉफ्ट’ में नौकरी करते थे, लेकिन उन्हें अपने जीवन मे कुछ बड़ा एवं अलग करना था।
इसलिए, घरवालों के मना करने के बावजूद भी उन्होंने सन 2007 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की नौकरी त्याग दी और अपने देश भारत आ गए।
तब तक उन्हें व्यापार का कोई अनुभव नहीं था। उन्होंने व्यापार से जुड़े सभी पहलुओं को अच्छी तरह से समझकर अपने व्यापार को शुरू किया। पीयूष बंसल ‘दिल्ली’ के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कनाडा से पूरी की थी।
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी से नौकरी छोड़ने के बाद भारत आकर उन्होंने क्लासिफाइड वेबसाइट ‘सर्च माइ कैंपस’ की शुरुआत की।
यह वेबसाइट छात्रों को किताबें, हॉस्टल, पार्ट-टाइम नौकरी और कारपुल जैसी चीजें खोजने में मदद करती थी। उन्होंने 3 वर्षों तक इस पर काम किया, जिससे उन्हें बारीकी से भारतीय उपभोक्ताओं को समझने का मौका मिला।
3 वर्ष कार्य करने के बाद उन्हें लगा कि वह यह करने भारत नही आए थे, इसे देखते हुए उन्होंने 4 अलग-अलग वेबसाइट (लेंसकार्ट, टॉयकार्ट, वॉचकार्ट व जवेल्सकार्ट) ख़रीदी और उन पर कार्य करने लगें।
उस समय उन्हें ऑई-वियर से जुड़ी एक बड़ी समस्या मिली, जिसे सुलझाने के लिए उन्होंने ‘लेंसकार्ट’ की शुरुआत की।
लेंसकार्ट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
-
लेंसकार्ट का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
लेंसकार्ट का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।
-
लेंसकार्ट का मालिक कौन है?
लेंसकार्ट का मालिक ‘पियूष बंसल‘ है।
-
लेंसकार्ट क्या बेचती है?
लेंसकार्ट ‘चश्मा‘ बेचती है।
-
लेंसकार्ट का ब्रांड अम्बेसडर कौन है?
लेंसकार्ट का ब्रांड अम्बेसडर ‘करन जौहर‘ है।
-
लेंसकार्ट का सीईओ कौन है?
लेंसकार्ट का सीईओ ‘पियूष बंसल‘ है।
-
लेंसकार्ट किस देश की कंपनी है?
लेंसकार्ट ‘भारत‘ देश की कंपनी है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।