राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस व राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी

National Safety Day and Week in Hindi

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस व सप्ताह से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी : National Safety Day and Week in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस व सप्ताह’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस व सप्ताह से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस व सप्ताह से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी : National Safety Day and Week in Hindi

हम सभी भारत देश के निवासी है। किसी भी देश के लिए उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। देश अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहुत अधिक ध्यान देता है। इस पर वह बहुत अधिक खर्चा भी करता है।

भारत जैसे देश, जहाँ उसके एक और पाकिस्तान व दूसरी और चीन जैसे दुश्मन देश हो, उस देश को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहुत अधिक ध्यान देना पड़ता है।

इस वजह से लोगों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस?

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मुख्य रूप से देश की सुरक्षा को समर्पित दिवस है। यह दिन देश की सुरक्षा करने वाले जवानों व सुरक्षा विभागों को समर्पित किया जाता है।

जो अपने पूरे समय देश की सुरक्षा में तत्पर रहते है। इस दिन देश की बाहरी व आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा की जाती है, जिससे देश की जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस प्रतिवर्ष 4 मार्च के दिन मनाया जाता है व 4 मार्च से 10 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की स्थापना कब की गई थी?

इस दिवस को मनाने के पीछे नेशनल सेफ्टी काउंसिल का महत्वपूर्ण योगदान था। इस दिन मुंबई सोसायटी अधिनियम के तहत नेशनल सेफ्टी काउंसिल की स्थापना की गई थी।

इस संगठन की स्थापना 4 मार्च 1966 के दिन की गई थी। उस समय इसमें आठ हजार सदस्य शामिल थे। इसकी स्थापना के कुछ समय बाद 1972 में इस संस्थान ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को मनाने का निर्णय लिया।

इसलिए, इस दिन को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के नाम से भी जाना जाता है। यह संगठन सार्वजनिक सेवा करने के लिए गैर-सरकारी संस्था की तरह कार्य करता है।

यह संस्था एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में कार्य करती है। कुछ समय पश्चात इस पूरे सप्ताह को राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाया जाने लगा।

वर्ष 2022 राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस व सुरक्षा सप्ताह में कब है?

वर्ष 2022 में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस में 4 मार्च 2022 के दिन मनाया जाएगा व राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह प्रतिवर्ष की तरह 2022 में भी 4 मार्च से 10 मार्च तक बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

इस दिन सभी लोग वीरों के बलिदानों को याद करेंगे व उन्हें इसके लिए शुक्रिया करेंगे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कैसे मनाया जाता हैं?

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर देश के लोगों को देश की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्हें यह संदेश दिया जाता है कि देश में किस प्रकार शांति स्थपित की जाए।

जिससे बाहरी ताकतें देश के अंदर की शांति को भंग न कर सकें व समाज में शांति स्थापित करने के साथ-साथ समाज के विकास के लिए कार्य किए जा सके।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का क्या उद्देश्य है?

इस दिन का मुख्य उद्देश्य देश में आंतरिक व बाहरी सुरक्षा पर लोगों को जागरूक करना है। इसके साथ-साथ लोगो में स्वच्छता, खाद्य-पदार्थ, गरीबी, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया जाता है।

इस पूरे सप्ताह में लोगों को पर्यावरण संबंधी समस्या के प्रति जागरूक किया जाता है। इस सप्ताह में आद्यौगिक क्षेत्रों में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कार्य किया जाता है।

थीम

वर्षथीम
2011निवारक सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्कृति की स्थापना और रखरखाव करना
2012सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित करना था – यह एक मौलिक मानव अधिकार है
2013सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना
2014कार्यस्थल पर दबाव और सुरक्षा के साथ खतरों का नियंत्रण
2015सतत आपूर्ति श्रृंखला के लिए एक सुरक्षा संस्कृति बनाये
2016ऐसा सुरक्षा आंदोलन जिसमें लोगों को कोई नुकसान न हो
2017एक दूसरे को सुरक्षित रखें
2018सुरक्षा हमारी प्राथमिकता नहीं है, यह हमारा मूल्य है
2019औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा
2020सुरक्षा कर्मियों को सलाम
2021आपदा से सीखें और सुरक्षित भविष्य की तैयारी करें
2022

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर नारें

स्वयं की सुरक्षा एक बेहद ही सस्ती और कारगर सुरक्षा पॉलिसी है।

जीवन सुरक्षा ही सर्वोपरि है, सुरक्षा बिना सब व्यर्थ है।

सुरक्षित और स्वास्थ्य कारी कार्यस्थल के लिए मिलकर प्रयास करें।

सेफ्टी एक इंजन है जिसे चालू करने की चाबी केवल आपके पास है।

आपकी सुरक्षा सिर्फ और सिर्फ आप ही के हाथो में है।

जब तक आप सुरक्षा को अपना प्रथम ध्येय रखते है सफलता हमेशा आपके साथ रहेगी।

आपकी सुरक्षा केवल आप ही की ज़िम्मेदारी है, जो सुरक्षा से नाता तोड़ेगा वह समय से पहले जीवन को छोड़ेगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की गतिविधियां और कार्यक्रम

इस सप्ताह सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के साथ-साथ औद्योगिक व स्वास्थ्य संगठन मिलकर इस दिन को मनाते है।

इस दिन इन संगठनों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उसके माध्यम से लोगों को सुरक्षा के प्रति शिक्षित किया जाता है।

इन कार्यक्रमों में मीडिया द्वारा सभी लोगों तक संदेश पहुंचाया जाता है। इस हफ्ते राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

जिनमें वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, सुरक्षा पुरस्कार वितरण, बैनर प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम शामिल है।

इसके साथ-साथ पोस्टर, बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। इसके साथ कई प्रकार के नाटक, गीत व खेलों का अयोजन किया जाता है।

इन सभी तरीकों से लोगों को समाज को सभी प्रकार से सुरक्षित करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

इसके साथ औद्योगिक क्षेत्र में कईं प्रशिक्षण कार्यक्रम किए जाते है। जिसके माध्यम से कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक व सुरक्षा के लिए पारंगत किया जाता है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान कि गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *