निपात अव्यय की परिभाषा, भेद और उदाहरण

निपात अव्यय की परिभाषा : Nipat Avyay in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘निपात अव्यय की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप निपात अव्यय की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
निपात अव्यय की परिभाषा : Nipat Avyay in Hindi
वह अव्यय, जो वाक्य में किसी शब्द अथवा पद के बाद प्रयुक्त होकर उस वाक्य के अर्थ में विशेष प्रकार का बल अथवा भाव पैदा करने में सहायता करते है, उन्हें ‘निपात’ अथवा ‘अवधारणामूलक शब्द’ कहते है।
निपात ‘सहायक शब्द’ होते हुए भी वाक्य के अंग नहीं होते है। लेकिन वाक्य में निपात के प्रयोग से उस वाक्य का समग्र अर्थ व्यक्त होता है।
निपात का कोई लिंग व वचन नहीं होता है। हिंदी में अधिकतर निपात शब्द-समूह के बाद आते है, जिनको वह बल प्रदान करते है।
निपात अव्यय के उदाहरण
निपात अव्यय के उदाहरण निम्नलिखित है:-
निपात अव्यय के उदाहरण |
---|
राम ही कल जाएगा। |
राम कल ही जाएगा। |
राम कल भी जाएगा। |
मैंने तो कुछ नहीं किया। |
तुम्हारे बारे में बच्चे तक जानते है। |
निपात अव्यय के कार्य
निपात अव्यय के सभी कार्य निम्नलिखित है:-
1. प्रश्नबोधक
प्रश्नबोधक के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
प्रश्नबोधक के उदाहरण |
---|
क्या वह जा रहा है? |
2. अस्वीकृतिबोधक
अस्वीकृतिबोधक के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
अस्वीकृतिबोधक के उदाहरण |
---|
मैं आज वहाँ नहीं जाऊंगा। |
3. विस्मयादिबोधक
विस्मयादिबोधक के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
विस्मयादिबोधक के उदाहरण |
---|
क्या! अच्छी गाय है। |
4. वाक्य में किसी शब्द पर बल देना
इसके उदाहरण निम्न प्रकार है:-
वाक्य में किसी शब्द पर बल देना के उदाहरण |
---|
वह भी जानता है। |
निपात अव्यय से आश्चर्य प्रकट होता है, प्रश्न किया जाता है, निषेध किया जाता है और बल दिया जाता है।
निपात अव्यय के भेद
निपात अव्यय के कुल 9 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
निपात अव्यय के भेद |
---|
सकारात्मक निपात अव्यय |
नकारात्मक निपात अव्यय |
निषेधात्मक निपात अव्यय |
प्रश्नबोधक निपात अव्यय |
विस्मयादिबोधक निपात अव्यय |
बलदायक निपात अव्यय |
तुलनाबोधक निपात अव्यय |
अवधारणबोधक निपात अव्यय |
आदरबोधक निपात अव्यय |
1. सकारात्मक निपात अव्यय
सकारात्मक निपात अव्यय के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
सकारात्मक निपात अव्यय के उदाहरण |
---|
हाँ |
जी |
जी हाँ |
2. नकारात्मक निपात अव्यय
नकारात्मक निपात अव्यय के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
नकारात्मक निपात अव्यय के उदाहरण |
---|
नहीं |
जी नहीं |
3. निषेधात्मक निपात अव्यय
निषेधात्मक निपात अव्यय के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
निषेधात्मक निपात अव्यय के उदाहरण |
---|
मत |
खबरदार |
4. प्रश्नबोधक निपात अव्यय
प्रश्नबोधक निपात अव्यय के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
प्रश्नबोधक निपात अव्यय के उदाहरण |
---|
क्या? |
न |
5. विस्मयादिबोधक निपात अव्यय
विस्मयादिबोधक निपात अव्यय के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
विस्मयादिबोधक निपात अव्यय के उदाहरण |
---|
क्या |
काश |
काश कि |
6. बलदायक निपात अव्यय
बलदायक निपात अव्यय के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
बलदायक निपात अव्यय के उदाहरण |
---|
तो |
ही |
तक |
पर |
सिर्फ |
केवल |
7. तुलनाबोधक निपात अव्यय
तुलनाबोधक निपात अव्यय के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
तुलनाबोधक निपात अव्यय के उदाहरण |
---|
सा |
8. अवधारणबोधक निपात अव्यय
अवधारणबोधक निपात अव्यय के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
अवधारणबोधक निपात अव्यय के उदाहरण |
---|
ठीक |
लगभग |
करीब |
तकरीबन |
9. आदरबोधक निपात अव्यय
आदरबोधक निपात अव्यय के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
आदरबोधक निपात अव्यय के उदाहरण |
---|
जी |
निपात अव्यय एक शुद्ध अव्यय नहीं है, क्योंकि संज्ञा, विशेषण, सर्वनाम, आदि में जब अव्ययों का प्रयोग होता है, तब उनका अपना अर्थ होता है, लेकिन निपात अव्यय में ऐसा नहीं होता है।
निपात अव्यय का प्रयोग निश्चित शब्द, शब्द-समुदाय अथवा पूर्ण वाक्य को अन्य भावार्थ प्रदान करने के लिए होता है। इसके अतिरिक्त, निपात सहायक शब्द होते हुए भी वाक्य के अंग नहीं होते है।
लेकिन, वाक्य में निपात अव्यय के प्रयोग से उस वाक्य का समग्र अर्थ व्यक्त होता है। साधारणतः निपात अव्यय ही है। हिंदी में अधिकतर निपात शब्द-समूह के बाद आते है, जिन्हें वह बल प्रदान करते है।
निपात अव्यय से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
-
निपात अव्यय की परिभाषा क्या है?
वह अव्यय, जो वाक्य में किसी शब्द अथवा पद के बाद प्रयुक्त होकर उस वाक्य के अर्थ में विशेष प्रकार का बल अथवा भाव पैदा करने में सहायता करते है, उन्हें ‘निपात’ अथवा ‘अवधारणामूलक शब्द’ कहते है।
निपात ‘सहायक शब्द’ होते हुए भी वाक्य के अंग नहीं होते है। लेकिन वाक्य में निपात के प्रयोग से उस वाक्य का समग्र अर्थ व्यक्त होता है।
निपात का कोई लिंग व वचन नहीं होता है। हिंदी में अधिकतर निपात शब्द-समूह के बाद आते है, जिनको वह बल प्रदान करते है। -
निपात अव्यय के कितने भेद है?
निपात अव्यय के कुल 9 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
1. सकारात्मक निपात अव्यय
2. नकारात्मक निपात अव्यय
3. निषेधात्मक निपात अव्यय
4. प्रश्नबोधक निपात अव्यय
5. विस्मयादिबोधक निपात अव्यय
6. बलदायक निपात अव्यय
7. तुलनाबोधक निपात अव्यय
8. अवधारणबोधक निपात अव्यय
9. आदरबोधक निपात अव्यय
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।