निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Nishchay Vachak Sarvanam Ki Paribhasha in Hindi

निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा : Nishchay Vachak Sarvanam in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

अनुक्रम दिखाएँ

निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा : Nishchay Vachak Sarvanam in Hindi

जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु के होने का बोध होता है, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। निश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत “यह, वह, ये, वे, इस, उस,” आदि सर्वनाम शब्द आते है।

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण

निश्चयवाचक सर्वनाम के सभी उदाहरण निम्न प्रकार है:-

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण
यह मेरी किताब है।
वह मेरा भाई है।
ये सभी मेरी कक्षा में पड़ता है।
वे सभी घूमने जा रहे है।
उस पर रंग लगा हुआ है।
इस पर मेरा नाम लिखा हुआ है।

उपर्युक्त वाक्यों में “यह, वह, ये, वे, उस, इस” निश्चित वस्तु अथवा व्यक्ति की और संकेत व इशारा कर रहे है। अतः यह सभी निश्चयवाचक (संकेतवाचक) सर्वनाम के उदाहरण है।

निश्चयवाचक सर्वनाम के भेद व प्रकार

निश्चयवाचक सर्वनाम के मुख्य रूप से कुल 2 प्रकार होते है, जिनका विस्तृत वर्णन निम्न प्रकार है:-

निश्चयवाचक सर्वनाम के भेद
निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम
दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम

1. निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम

जिन निश्चयवाचक सर्वनाम शब्दों से किसी निकट अथवा समीप वाले व्यक्ति अथवा वस्तु का निश्चित रूप से बोध होता है, उन्हें निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। इसके उदाहरण निम्न प्रकार है:-

यह मेरा घर है।
ये मुझे काफी पसंद है।

उपर्युक्त वाक्यों में ‘यह‘ और ‘ये‘ सर्वनाम शब्दों से निकट वाली वस्तुओं का निश्चित रूप से बोध हो रहा है। अतः ये निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।

2. दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम

जिन निश्चयवाचक सर्वनाम शब्दों से किसी दूर वाले व्यक्ति अथवा वस्तु का निश्चित रूप से बोध होता है, उन्हें दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। इसके उदाहरण निम्न प्रकार है:-

वह मेरा घर है।
वे मुझे काफी पसंद है।

उपर्युक्त वाक्यों में ‘वह‘ और ‘वे‘ सर्वनाम शब्दों से दूरी वाली वस्तुओं का निश्चित रूप से बोध हो रहा है। अतः ये दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।

निश्चयवाचक सर्वनाम और पुरुषवाचक सर्वनाम में अंतर व समानता

पुरुषवाचक सर्वनाम (अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम)निश्चयवाचक सर्वनाम
सुरेश मेरा मित्र है।यह मेरी कार है।
वह जयपुर में रहता है।वह सुरेश की कार है।

निश्चयवाचक सर्वनाम से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है?

    जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु के होने का बोध होता है, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे:- “यह, वह, ये, वे, इस, उस,” आदि।

  2. निश्चयवाचक सर्वनाम के क्या लक्षण है?

    निश्चयवाचक सर्वनाम के लक्षण निम्नलिखित है:-
    यह, वह, ये, वे, इस, उस,” आदि।

  3. निश्चयवाचक सर्वनाम के कितने भेद है?

    निश्चयवाचक सर्वनाम मुख्य रूप से 2 प्रकार के होते है, जो कि निम्न प्रकार है:-
    1. निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम
    2. दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम

  4. निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है?

    जिन निश्चयवाचक सर्वनाम शब्दों से किसी निकट अथवा समीप वाले व्यक्ति अथवा वस्तु का निश्चित रूप से बोध होता है, उन्हें निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।

  5. दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है?

    जिन निश्चयवाचक सर्वनाम शब्दों से किसी दूर वाले व्यक्ति अथवा वस्तु का निश्चित रूप से बोध होता है, उन्हें दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।

  6. निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण क्या है?

    यह मेरा घर है।
    ये मुझे काफी पसंद है।
    उपर्युक्त वाक्यों में ‘यह‘ और ‘ये‘ सर्वनाम शब्दों से निकट वाली वस्तुओं का निश्चित रूप से बोध हो रहा है। अतः ये निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।

  7. दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण क्या है?

    वह मेरा घर है।
    वे मुझे काफी पसंद है।
    उपर्युक्त वाक्यों में ‘वह‘ और ‘वे‘ सर्वनाम शब्दों से दूरी वाली वस्तुओं का निश्चित रूप से बोध हो रहा है। अतः ये दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।

  8. सार्वनामिक विशेषण और निश्चयवाचक सर्वनाम में क्या अंतर है?

    सार्वनामिक विशेषण किसी संज्ञा की विशेषता बताते है। जबकि, निश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग किसी वाक्य में संज्ञा के स्थान पर किया जाता है।
    सार्वनामिक विशेषण का प्रयोग संज्ञा के साथ किया जाता है। जबकि, निश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *