आयुध निर्माण दिवस कब मनाया जाता है? सम्पूर्ण जानकारी

Ordnance Factory Day in Hindi

आयुध निर्माण दिवस कब मनाया जाता है? : Ordnance Factory Day in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘आयुध निर्माण दिवस’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप आयुध निर्माण दिवस से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

आयुध निर्माण दिवस क्या है? : What is Ordnance Factory Day in Hindi?

वर्तमान समय में सभी देश अपनी अर्थव्यवस्था का एक बहुत बड़ा हिस्सा अपनी सुरक्षा पर खर्च करते है। किसी भी देश के लिए उसकी बाहरी सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण होती है।

24 घंटे उस देश के जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा करते है। यदि एक देश अपनी चारों सीमाओं से सुरक्षित रहता है, तो सभी बड़ी कम्पनियाँ वहां व्यापार करना पसंद करती है।

जिससे वहां के लोगों को रोजगार मिलता है व साथ ही उसकी अर्थव्यस्था को बहुत अधिक फायदा होता है। भारत भी अपनी सुरक्षा पर बहुत अधिक ध्यान देता है।

वह अपनी अर्थव्यवस्था का एक बहुत बड़ा हिस्सा सुरक्षा पर खर्च करता है। इसका एक बड़ा हिस्सा हथियारों पर खर्च करता है।

आयुध निर्माण दिवस : Ordnance Factory Day in Hindi

इस आधुनिक युग मे सभी देश आधुनिक हथियारों का निर्माण कर रहे है और जो देश इन हथियारों का निर्माण नही कर पाते है, वें इन हथियारों का आयात करते है।

आधुनिक हथियारों का उपयोग लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिस वजह से हथियारों का व्यापार बहुत बड़ा हो गया है।

भारत भी बहुत अधिक मात्रा में हथियारों का आयात करता है। रक्षा मंत्रलाय द्वारा इन हथियारों को देश में ही बनाने के लिए कदम उठाए गए है।

आयुध निर्माण दिवस कब मनाया जाता है?

प्रतिवर्ष आयुध निर्माण दिवस 18 मार्च के दिन मनाया जाता है।

आयुध निर्माण दिवस क्यों मनाया जाता है?

आयुध निर्माण दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य है कि रक्षा मंत्रलाय के अंतर्गत आने वाला रक्षा उत्पाद विभाग द्वारा देश की सुरक्षा के लिए हथियार बनाना व साथ ही ऐसी आधारभूत संरचना तैयार करना, जिसके माध्यम से देश मे ही हथियारों को तैयार किया जा सके।

रक्षा उत्पाद विभाग के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा के उपक्रमों, आयुध निर्माण संगठनों तथा स्वायत्त संस्थान आते है।

भारत विश्व के उन देशों में से एक है, जो बहुत अधिक हथियारों का आयात करते है। इन हथियारों की कीमतें बहुत ज्यादा होती है।

जिस वजह से भारत को अपनी अर्थव्यवस्था का बहुत बड़ा हिस्सा इस क्षेत्र में लगाना पड़ता है।

लेकिन, अब भारत सरकार द्वारा चलाए गए मेक इन इंडिया मिशन के अंतर्गत वर्तमान में इन आधुनिक हथियारों का निर्माण भारत में ही किया जाए, इसके लिए कदम उठाए जा रहे है।

आयुध निर्माण दिवस कैसे मनाया जाता है?

इस दिन रक्षा मंत्रालय द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों में इन हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाती है। इसके साथ अलग-अलग वर्गों के द्वारा आयुध दौड़ लगाई जाती है।

इसके साथ ही भारतीय सेना द्वारा लोगों को हथियार दिखाए जाते है व लोगों को इनके प्रति जागरूक किया जाता है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

4.5/5 - (2 votes)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *