प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा और उदाहरण

प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा : Prashn Vachak Sarvanam in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप प्रश्नवाचक सर्वनाम की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी व्यक्ति, वस्तु व स्थान के बारे में प्रश्न करने के लिए किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है।
प्रश्नवाचक सर्वनाम में “कौन, किसका, क्या, किसने, कैसे, कब, क्यों, कहाँ, किसलिए” आदि शब्दों को सम्मिलित किया जाता है, जिनमें प्रश्न का बोध उत्पन्न होता है।
नोट:- जिस वाक्य में प्रश्नवाचक सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न पूछने के अर्थ में किया जाता है उस वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग किया जाता है। |
कौन, किसका, क्या, किसने, कब, क्यों, कैसे, किसलिए, कहाँ। – सभी प्रश्नवाचक सर्वनाम शब्द ‘क’ अक्षर से शुरू होते है। |
प्रश्नवाचक सर्वनाम के सभी उदाहरण निम्न प्रकार है:-
कौन कह रहा है? |
उपर्युक्त वाक्य में ‘कौन‘ सर्वनाम शब्द के द्वारा किसी व्यक्ति अथवा वस्तु के सम्बंधित पूछा गया है। अतः यह प्रश्नवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।
क्या है? |
उपर्युक्त वाक्य में ‘क्या‘ सर्वनाम शब्द के द्वारा किसी व्यक्ति अथवा वस्तु के सम्बंधित पूछा गया है। अतः यह प्रश्नवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।
प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण |
---|
तुम कौन हो? |
तुम क्या चाहते हो? |
तुम्हारा घर कहाँ है? |
तुम किसे ढूंढ रहे हो? |
तुम कहाँ जा रहे हो? |
तुम क्या कह रहे हो? |
तुमने मुझे किसलिए बुलाया? |
तुम किस कारण से हँस रहे हो? |
यहाँ कौन आया था? |
तुम वहाँ क्यों गए? |
रात में अंधेरा कैसे हो जाता है? |
क्या तुमने बेल्ट लगाया है? |
तुम्हारा भाई कौन है? |
तुमसे यह किसने कहा? |
क्या तुम जानते हो कि तुम क्या कह रहे हो? |
-
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी व्यक्ति, वस्तु व स्थान के बारे में प्रश्न करने के लिए किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे:- “कौन, किसका, क्या, किसने, कैसे, कब, क्यों, कहाँ, किसलिए” आदि।
-
प्रश्नवाचक सर्वनाम के लक्षण निम्नलिखित है:-
जैसे:- “कौन, किसका, क्या, किसने, कैसे, कब, क्यों, कहाँ, किसलिए” आदि।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।