पुरुष की परिभाषा, भेद और उदाहरण

पुरुष की परिभाषा : Purush in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘पुरुष की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप पुरुष से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
पुरुष की परिभाषा : Purush in Hindi
संवाद के समय जो व्यक्ति भागीदार होते है, उन्हें ‘पुरुष’ कहते है।
पुरुष के उदाहरण
पुरुष के उदाहरण निम्नलिखित है:-
मेरा नाम विकास है। |
उपर्युक्त वाक्य में वक्ता (विकास) अपने बारे में बता रहा है। वह इस संवाद में ‘भागीदार’ तथा ‘श्रोता’ दोनों है।
पुरुष के भेद
पुरुष के कुल 3 भेद होते है, जो कि निम्नलिखित है:-
पुरुष के भेद |
---|
उत्तम पुरुष |
मध्यम पुरुष |
अन्य पुरुष |
पुरुष | एकवचन | बहुवचन |
---|---|---|
उत्तम पुरुष | मैं | हम |
मध्यम पुरुष | तुम | तुम लोग/तुम सभी |
अन्य पुरुष | यह वह आप | ये वे/वे लोग आप लोग/आप सभी |
1. उत्तम पुरुष
वक्ता स्वयं ही उत्तम पुरुष होता है। वक्ता ‘मैं, मुझे, मुझको, मेरा, मेरी’, आदि शब्दों का प्रयोग स्वयं के बारे में बताने के लिए करता है।
उत्तम पुरुष के उदाहरण
उत्तम पुरुष के उदाहरण निम्नलिखित है:-
उत्तम पुरुष के उदाहरण |
---|
मैं गीत गाना चाहता हूँ। |
मेरा नाम विकास है। |
मैं जयपुर में रहता हूँ। |
मैं अजमेर जा रहा हूँ। |
मैं दिन में तीन बार नहाता हूँ। |
मेरे बहुत से मित्र है। |
मुझे विद्यालय जाना पसंद है। |
मेरे परिवार में कुल 5 सदस्य है। |
मेरा घर जयपुर में है। |
मेरी माँ बहुत अच्छी है। |
मुझको वर्षा पसंद है। |
मुझको धूप में जाना पसंद नहीं है। |
उपर्युक्त उदाहरणों में वक्ता ‘मैं, मेरे, मुझे, मुझको, आदि शब्दों का प्रयोग करके स्वयं के बारे में बता रहा है। अतः ये शब्द ‘उत्तम पुरुष’ की श्रेणी में आते है।
कारक तथा वचन के रूप में उत्तम पुरुष
कारक तथा वचन के अनुसार उत्तम पुरुष के रूप निम्न प्रकार बनते है:-
कारक | एकवचन | बहुवचन |
---|---|---|
कर्ता | मैं, मैंने | हम लोग, हम लोगों ने |
कर्म | मुझे, मुझको | हम लोगों को, हमें |
करण | मुझसे | हम लोगों से |
संप्रदान | मुझे, मेरे लिए | हम लोगों के लिए |
अपादान | मुझसे | हम लोगों से |
संबंध | मेरा, रे, री | हम लोगों का, के, की |
अधिकरण | मुझ पर | मुझ में, हम लोगों पर, हम लोगों में |
2. मध्यम पुरुष
सुनने वाले व्यक्ति को ‘मध्यम पुरुष’ कहते है। मध्यम पुरुष वह पुरुष होता है, जिससे वक्ता बात कर रहा होता है। मध्यम पुरुष को ‘श्रोता’ भी कह सकते हैं। हम इसे द्वितीय व्यक्ति भी कहते है।
वक्ता इससे सीधे बात करता है। ‘वक्ता’ श्रोता के लिए ‘आप, तुम, तुमको, तुझे, तू’, आदि शब्दों का प्रयोग करता है। जैसे:- तुम, तू, तुम लोग, तुमसे, आदि।
मध्यम पुरुष के उदाहरण
मध्यम पुरुष के उदाहरण निम्नलिखित है:-
मध्यम पुरुष के उदाहरण |
---|
मैं आपको कुछ कहना चाहता हूँ। |
तुम मुझे अच्छी लगती हो। |
तुमको किसी दूसरी जगह बैठना चाहिए। |
जो मैंने तुझे कहा था, वही करना है। |
तू कहता है, तो ठीक ही होगा। |
आप आज ठीक नहीं लग रहे है। |
आजकल आप क्या करते है? |
तुम कहाँ रहते हो? |
तुम जब तक आये, तब तक वह चला गया। |
आप बाज़ार से सामान लेकर आओ। |
उपर्युक्त उदाहरणों में वक्ता ने ‘आपको, तुम, तुमको, तुझे, तू, आप’, आदि शब्द श्रोता के लिए लिए है। अतः ये शब्द मध्यम पुरुष की श्रेणी में आते है।
कारक तथा वचन के रूप में मध्यम पुरुष
संबोधन को छोड़कर सभी कारकों तथा वचनों में मध्यम पुरुष के रूप निम्नलिखित प्रकार से बनते है:-
कारक | एकवचन | बहुवचन |
---|---|---|
कर्ता | तुम, तूने | तुम लोगों ने |
कर्म | तुझे, तुझको | तुम लोगों को |
करण | तुमसे | तुम लोगों से |
संप्रदान | तुम्हें, तुम्हारे लिए | तुम लोगों के लिए |
अपादान | तुमसे | तुम लोगों से |
संबंध | तुम्हारा, रे, री | तुम लोगों का, के, की |
अधिकरण | तुम पर, तुममें | तुम लोगों पर, तुम लोगों में |
3. अन्य पुरुष
जिस तीसरे आदमी के बारे में ‘श्रोता’ तथा ‘वक्ता’ बात करते है, उसे ‘अन्य पुरुष’ कहते है। ‘यह, वह, ये, वे’, आदि शब्दों का प्रयोग तीसरे व्यक्ति के बारे में बताने के लिए किये जाते है।
अन्य पुरुष के उदाहरण
अन्य पुरुष के उदाहरण निम्नलिखित है:-
अन्य पुरुष के उदाहरण |
---|
वह क्रिकेट काफी अच्छा खेलता है। |
मैंने आपको बताया था, वह पढाई में काफी तेज़ है। |
वह विदेश जाने के सपने देख रहा है। |
उसका सपना एक दिन पूरा होगा। |
इनकी तुममें कोई रूचि नहीं है। |
इन्हें बाहर का रास्ता दिखा दो। |
उपर्युक्त उदाहरणों में वक्ता ‘वह, उसका, इन्हें’, आदि शब्दों का प्रयोग करके वक्ता ‘श्रोता’ को किसी तीसरे व्यक्ति के बारे में बता रहा है। अतः ये शब्द अन्य पुरुष की श्रेणी में आते है।
कारक तथा वचन के रूप में अन्य पुरुष
कारक तथा वचन के अनुसार अन्य पुरुष के रूप निम्न प्रकार बनते है:-
कारक | एकवचन | बहुवचन |
---|---|---|
कर्ता | वह, उसने | वे, उन्होंने, उन लोगों ने |
कर्म | उसे, उसको | उनको, उन्हें, उन लोगों को |
करण | उससे | उनसे |
संप्रदान | उसे, उसके लिए | उन्हें, उनको, उनके लिए |
अपादान | उससे | उनसे, उन लोगों से |
संबंध | उसका, उसके, उसकी | उनका, उनके, उनकी |
अधिकरण | उसमें, उस पर | उनमें, उन पर, उन लोगों पर |
पुरुष से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
-
पुरुष की परिभाषा क्या है?
संवाद के समय जो व्यक्ति भागीदार होते है, उन्हें ‘पुरुष’ कहते है।
-
पुरुष के कितने भेद है?
पुरुष के कुल 3 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
1. उत्तम पुरुष
2. मध्यम पुरुष
3. अन्य पुरुष -
उत्तम पुरुष की परिभाषा क्या है?
वक्ता स्वयं ही उत्तम पुरुष होता है। वक्ता ‘मैं, मुझे, मुझको, मेरा, मेरी’, आदि शब्दों का प्रयोग स्वयं के बारे में बताने के लिए करता है।
-
मध्यम पुरुष की परिभाषा क्या है?
मध्यम पुरुष ‘श्रोता’ होता है, जिससे वक्ता बात करता है। ‘वक्ता’ श्रोता के लिए ‘आप, तुम, तुमको, तुझे, तू’, आदि शब्दों का प्रयोग करता है।
-
अन्य पुरुष की परिभाषा क्या है?
जिस तीसरे आदमी के बारे में ‘श्रोता’ तथा ‘वक्ता’ बात करते है, उसे ‘अन्य पुरुष’ कहते है। ‘यह, वह, ये, वे’, आदि शब्दों का प्रयोग तीसरे व्यक्ति के बारे में बताने के लिए किये जाते है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।