पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण

पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा : Purush Vachak Sarvanam in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
पुरुषवाचक सर्वनाम की परिभाषा : Purush Vachak Sarvanam in Hindi
वाक्य में जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग सुनने वाले, बोलने वाले एवं अन्य किसी भी व्यक्ति के स्थान पर किया जाता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे:- आप, तुम, मै, वह, वे, तू, आदि।
स्त्री व पुरुष के मेल को पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है। हिंदी व्याकरण में पुरुष चेतन तथा जड़ दोनों ही होता है।
पुरुष के लिंग के अनुसार क्रिया का व्यवहार होता है। मैं पुरुषवाचक सर्वनाम का व्यवहार जब स्त्री करेगी, तो उसकी क्रिया स्त्रीवाचक होगी। जैसे:- मैं जाती हूँ।
इसके विपरीत जब पुरुष इसका व्यवहार करेगा तो उसकी क्रिया पुरुषवाचक होगी। जैसे:- मैं जाता हूँ।
इस प्रकार पुरुषवाचक सर्वनाम के लिए पहले से ही लिंग निर्धारित नहीं होते है। यह लिंग संज्ञाओं के स्थान पर आते हैं और उन्हीं के अनुसार उनका लिंग निर्धारित होता है।
पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण
उसने मुझे कहा था कि तुम पढ़ाई कर रहे हो। |
उपर्युक्त वाक्य में 3 प्रकार के पुरुषवाचक शब्दों का प्रयोग हुआ है, जो कि “उसने, मुझे और तुम” है। अतः इससे स्पष्ट होता है कि पुरुषवाचक सर्वनाम के भी भेद होते है।
पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद
पुरुषवाचक सर्वनाम कुल 3 प्रकार के होते है, जिनका विस्तृत वर्णन निम्न प्रकार है:-
उत्तम पुरुष |
मध्यम पुरुष |
अन्य पुरुष |
नोट:- इन्हें क्रमशः प्रथम पुरुष, द्वितीय पुरुष और तृतीय पुरुष भी कहते है। |
1. उत्तम पुरुष
वक्ता जिन शब्दों का प्रयोग स्वयं के लिए करता है, उन शब्दों को उत्तम पुरुष कहते है। जैसे:- मैं व हम। कईं वाक्यो में ‘मैं’ अपने रूपों को बदलकर जो शब्द तैयार करता है, वह भी उत्तम पुरुष की श्रेणी में आते है। जैसे:- मैंने, हमको, हमने, मुझको, मुझसे, आदि।
उत्तम पुरुष के उदाहरण
उत्तम पुरुष के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
मैं प्रातःकाल जल्दी स्नान करता हूँ। |
उपर्युक्त वाक्य में व्यक्ति ‘मैं‘ शब्द के द्वारा अपने बारे में बात कर रहा है। अतः यह उत्तम पुरुष है।
हम सभी विद्यालय जा रहे है। |
उपर्युक्त वाक्य में व्यक्ति ‘हम‘ शब्द के माध्यम से अपने बारे में बात कर रहा है। अतः यह उत्तम पुरुष है।
2. मध्यम पुरूष
श्रोता ‘संवाद‘ करते समय जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करता है, उन्हें मध्यम पुरुष कहते है। जैसे:- तू, तुम, तुमको, तुझे, आप, आपको, आपके, आदि।
मध्यम पुरूष के उदाहरण
मध्यम पुरुष के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
तुम बहुत अच्छा खाना बनाती हो। |
उपर्युक्त वाक्य में व्यक्ति ‘तुम‘ शब्द के माध्यम से सुनने वाले व्यक्ति की बात कर रहा है। अतः यह मध्यम पुरुष का उदाहरण है।
आप कहाँ जा रहे है? |
उपर्युक्त वाक्य में व्यक्ति ‘आप‘ शब्द से माध्यम से सुनने वाले व्यक्ति की बात कर रहा है। अतः यह मध्यम पुरुष का उदाहरण है।
3. अन्य पुरुष
वह सर्वनाम शब्द, जिनके प्रयोग से वक्ता और श्रोता का संबंध न होकर किसी अन्य का संबोधन प्रतीत होता है, वह शब्द अन्य पुरुष कहलाते है। जैसे – वह, यह, उन, उनको, उनसे, इन्हें, उन्हें, उसके, इसने, आदि।
अन्य पुरुष के उदाहरण
अन्य पुरुष के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
यह मेरा घर है। |
उपर्युक्त वाक्य में कहने वाला व्यक्ति सुनने वाले व्यक्ति को किसी तीसरे के बारे में बता रहा है। अतः यह अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम है।
कारक रूप में पुरुषवाचक सर्वनाम
पुरुषवाचक सर्वनाम कारक रूप में निम्न प्रकार है:-
1. उत्तम पुरुष
कारक और वचन के अनुसार उत्तम पुरुष के रूप निम्न प्रकार बनते है:-
कारक | एकवचन | बहुवचन |
---|---|---|
कर्ता | मैं, मैंने | हम लोग, हम लोगों ने |
कर्म | मुझे, मुझको | हम लोगों को, हमें |
करण | मुझसे | हम लोगों से |
संप्रदान | मुझे, मेरे लिए | हम लोगों के लिए |
अपादान | मुझसे | हम लोगों से |
संबंध | मेरा, रे, री | हम लोगों का, के, की |
अधिकरण | मुझ पर | मुझ में, हम लोगों पर, हम लोगों में |
नोट:- सर्वनाम का संबोधन नहीं होता है। |
2. मध्यम पुरुष
संबोधन को छोड़कर सभी कारकों व वचनों में मध्यम पुरुष के रूप निम्न प्रकार से बनते है:-
कारक | एकवचन | बहुवचन |
---|---|---|
कर्ता | तुम, तूने | तुम लोगों ने |
कर्म | तुझे, तुझको | तुम लोगों को |
करण | तुमसे | तुम लोगों से |
संप्रदान | तुम्हें, तुम्हारे लिए | तुम लोगों के लिए |
अपादान | तुमसे | तुम लोगों से |
संबंध | तुम्हारा, रे, री | तुम लोगों का, के, की |
अधिकरण | तुम पर, तुम में | तुम लोगों पर, तुम लोगों में |
3. अन्य पुरुष
अन्य पुरुष सर्वनाम के रूप सभी कारकों और वचनों में निम्न प्रकार से बनते है:-
कारक | एकवचन | बहुवचन |
---|---|---|
कर्ता | वह, उसने | वे, उन्होंने, उन लोगों ने |
कर्म | उसे, उसको | उनको, उन्हें, उन लोगों को |
करण | उससे | उनसे |
संप्रदान | उसे, उसके लिए | उन्हें, उनको, उनके लिए |
अपादान | उससे | उनसे, उन लोगों से |
संबंध | उसका, उसके, उसकी | उनका, उनके, उनकी |
अधिकरण | उसमें, उस पर | उनमें, उन पर, उन लोगों पर |
पुरुषवाचक सर्वनाम से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न
-
पुरुषवाचक सर्वनाम की क्या परिभाषा है?
वाक्य में जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग सुनने वाले, बोलने वाले एवं अन्य किसी भी व्यक्ति के स्थान पर किया जाता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे:- आप, तुम, मै, वह, वे, तू, आदि।
-
पुरुषवाचक सर्वनाम के कुल कितने भेद है?
पुरुषवाचक सर्वनाम के कुल 3 भेद है:-
1. उत्तम पुरुष
2. मध्यम पुरुष
3. अन्य पुरुष -
पुरुषवाचक सर्वनाम और निजवाचक सर्वनाम में क्या अंतर है?
पुरुषवाचक सर्वनाम और निजवाचक सर्वनाम में आप सर्वनाम के आधार पर अंतर होता है। पुरुषवाचक सर्वनाम में आप सर्वनाम का प्रयोग सुनने वाले के लिए आदर भाव प्रदान करने के लिए किया जाता है, जबकि निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए आप सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है।
-
उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम के शब्द कौन-कौनसे है?
उत्तम पुरुष में “मैं, हम, मुझे, मेरा, हमारा, हमें,” आदि सर्वनाम शब्द आते है।
-
मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम के शब्द कौन-कौनसे है?
मध्यम पुरुष में “तू, तुम, तुझे, तुम्हें, तेरा, आप, आपका, आपके, आपको,” आदि सर्वनाम शब्द आते है।
-
अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम के शब्द कौन-कौनसे है?
अन्य पुरुष में “वह, वे, उन्हें, उसे, इसे, इसका, उसका,” आदि सर्वनाम शब्द आते है।
-
उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते है?
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता (बोलने वाला) स्वयं के लिए करता है, उन्हें उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है।
-
मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते है?
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग सुनने वाले के लिए किया जाता है, उन्हें मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है।
-
अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते है?
जिन सर्वनाम शब्दों के प्रयोग से वक्ता और श्रोता का संबंध न होकर किसी अन्य का संबोधन प्रतीत होता है, उन्हें अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है।
-
“वह हमारा भाई है।” इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है ?
पुरुषवाचक सर्वनाम
-
“मेरे पिताजी चिकित्सक है।” इस वाक्य में पुरुषवाचक सर्वनाम का कौनसा भेद है?
उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
-
“आपका नाम क्या है?” इस वाक्य में पुरुषवाचक सर्वनाम का कौनसा भेद है?
मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम
-
“वह एक ईमानदार व्यक्ति है।” इस वाक्य में पुरुषवाचक सर्वनाम का कौनसा भेद है?
अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।