राजस्थान रॉयल्स का मालिक कौन है? पूरी जानकारी

Rajasthan Royals Owner Name in Hindi

राजस्थान रॉयल्स का मालिक कौन है? : Rajasthan Royals Owner Name in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘राजस्थान रॉयल्स का मालिक कौन है?’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप राजस्थान रॉयल्स का मालिक कौन है? से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

राजस्थान रॉयल्स का मालिक कौन है? : Rajasthan Royals Owner Name in Hindi

भारत में क्रिकेट को काफी पसंद किया जाता है। आईपीएल के आने के बाद क्रिकेट और भी प्रसिद्ध हो गया है। लोग आईपीएल के शुरू होने का इंतजार करते है।

आईपीएल में कुल 10 टीमें है। पहले आईपीएल में सिर्फ 8 टीमें ही थी। आईपीएल मे न सिर्फ भारत के खिलाड़ी बल्कि बाकी देशों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते है। आईपीएल की शुरुआत सन 2008 से हुई। तब से प्रतिवर्ष आईपीएल खेला जाता है।

‘राजस्थान रॉयल्स’ राजस्थान राज्य को आईपीएल में प्रतिनिधित्व करने वाली एक टीम है। सन 2008 में जो आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने जीतकर ख़िताब अपने नाम किया था।

पहले राजस्थान रॉयल्स के मालिक ‘शिल्पा शेट्टी’ और उनके पति ‘राज कुंद्रा’ थे। लेकिन वर्तमान समय में ‘मनोज बडाले’ और ‘लचलान मर्डोक’ राजस्थान रॉयल्स के मालिक है।

राजस्थान रॉयल्स टीम की कम्पनी का नाम ‘Royal Multi sport Pvt. Ltd.’ है। इस टीम को ‘पिंक आर्मी’ के नाम से भी जाना जाता है। यह टीम राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करती है।

आईपीएल के पहले सीजन को भी राजस्थान रॉयल्स ने ही जीता था। मैच फिक्सिंग के आरोप के कारण राजस्थान रॉयल्स को सन 2016 और 2017 के आईपीएल में शामिल नहीं किया गया था। इस टीम पर 2 वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था।

वर्ष 2009 में राज कुंद्रा ने राजस्थान रॉयल्स के 11.7% शेयर 74 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी को ‘वेलेंटाइन डे’ के तोहफे के रूप मे दिया था।

राजस्थान रॉयल्स ने सन 2009 से 2015 तक के आईपीएल सीजन बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इसका आरोप राज कुंद्रा पर लगाया गया था।

उन पर जांच की गई और यह जांच ‘लोढ़ा पैनल समिति’ ने की, जिसमें उन्हें सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग के लिए दोषी पाया गया।

जिसके कारण उन्हें टीम के मालिकाना हक से हटा दिया गया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राज कुंद्रा पर आजीवन क्रिकेट से जुड़े व्यापार करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया।

सन 2008 में राजस्थान रॉयल्स को ‘मनोज बडाले’ और ‘लचलान मर्डोक’ ने 67 मिलियन डॉलर में ख़रीदा था। यह सन 2008 की सबसे सस्ती टीम थी। उस वर्ष राजस्थान रॉयल्स ने ही ख़िताब जीता था।

राजस्थान रॉयल्स से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. राजस्थान रॉयल्स का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

    राजस्थान रॉयल्स का मुख्यालय “103-104 B-Wing Fulcrum HIranandani Business Park, Mumbai” में स्थित है।

  2. राजस्थान रॉयल्स का मालिक कौन है?

    राजस्थान रॉयल्स का मालिक मनोज बडाले (Manoj Badale) और लचलान मर्डोक (Lachlan Murdoch) है।

  3. राजस्थान रॉयल्स का ब्रांड अम्बेसडर कौन है?

    राजस्थान रॉयल्स का ब्रांड अम्बेसडर शेन वार्न (Shane Warne) है।

  4. राजस्थान रॉयल्स का सीईओ कौन है?

    राजस्थान रॉयल्स का सीईओ जेक लश मेक्क्रम (Jake Lush McCrum) है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *