सामान्य क्रिया की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Samanya Kriya Ki Paribhasha in Hindi

सामान्य क्रिया की परिभाषा : Samanya Kriya in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘सामान्य क्रिया की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप सामान्य क्रिया की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

सामान्य क्रिया की परिभाषा : Samanya Kriya in Hindi

सामान्य क्रिया ‘प्रयोग के आधार पर क्रिया का एक भेद’ है, जिसमें किसी एक कार्य का बोध करवाने के लिए एक ही ‘क्रियापद’ का प्रयोग किया जाता है।

यदि किसी वाक्य में एक ही ‘क्रियापद’ का प्रयोग होता है, तो उसे सामान्य क्रिया कहते है। जैसे:- रोना, धोना, खाना, पीना, नाचना, कूदो, पढ़ा, नहानाचलना, आदि।

सामान्य क्रिया के द्वारा एक ही कार्य का बोध होता है। सामान्य क्रिया का अर्थ ‘एक कार्य’ और ‘एक क्रियापद’ वाली क्रिया होता है।

अन्य शब्दों में, यदि किसी वाक्य में एक ही कार्य का होना पाया जाता है और उस वाक्य में एक ही ‘क्रियापद’ का प्रयोग हुआ है, तो उस वाक्य में प्रयुक्त क्रिया ‘सामान्य क्रिया’ होगी।

किसी वाक्य में सामान्य क्रिया होने के लिए अकर्मक क्रिया अथवा सकर्मक क्रिया का होना या न होना कोई आवश्यक शर्त नहीं है अर्थात किसी वाक्य में कर्म का प्रयोग होने अथवा नहीं होने का सामान्य क्रिया से कोई संबंध नहीं होता है।

सामान्य क्रिया के उदाहरण

सामान्य क्रिया के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

उदाहरण:- 1

राम खाता है।

सामान्य क्रिया के उपरोक्त उदाहरण में राम के द्वारा खाना खाने का कार्य किया गया है। इस वाक्य में एक ही कार्य का करना पाया गया है और वाक्य में एक ही क्रियापद का प्रयोग हुआ है। अतः उपरोक्त वाक्य ‘सामान्य क्रिया’ का उदाहरण है।

उदाहरण:- 2

श्याम नहा रहा है।

सामान्य क्रिया के उपरोक्त उदाहरण में श्याम के द्वारा नहाने का कार्य किया गया है। इस वाक्य में एक ही कार्य का करना पाया गया है और वाक्य में एक ही क्रियापद का प्रयोग हुआ है। अतः उपरोक्त वाक्य ‘सामान्य क्रिया’ का उदाहरण है।

उदाहरण:- 3

सीता कबड्डी खेल रही है।

सामान्य क्रिया के उपरोक्त उदाहरण में सीता द्वारा कबड्डी खेलने का कार्य किया गया है। इस वाक्य में एक ही कार्य का करना पाया गया है और वाक्य में एक ही क्रियापद का प्रयोग हुआ है। अतः उपरोक्त वाक्य ‘सामान्य क्रिया’ का उदाहरण है।

उदाहरण:- 4

मोहन गाना गाता है।

सामान्य क्रिया के उपरोक्त उदाहरण में मोहन द्वारा गाना गाना का कार्य किया गया है। इस वाक्य में एक ही कार्य का करना पाया गया है और वाक्य में एक ही क्रियापद का प्रयोग हुआ है। अतः उपरोक्त वाक्य ‘सामान्य क्रिया’ का उदाहरण है।

सामान्य क्रिया के अन्य उदाहरण

सामान्य क्रिया के उदाहरण
गीता पुस्तक पढ़ती है।
सुरेश विद्यालय गया।
विमल काव्य लिखेगा।
कमल ने नाटक लिखा।
मैंने पानी पीया।
केशव आता है।
कविता गई।
मैं नृत्य करता हूँ।
हम खेलते है।
तुम कूदते हो।
शेर दहाड़ता है।

सामान्य क्रिया से सम्बंधित कुछ प्रश्न

  1. सामान्य क्रिया की परिभाषा क्या है?

    सामान्य क्रिया ‘प्रयोग के आधार पर क्रिया का एक भेद’ है, जिसमें किसी एक कार्य का बोध करवाने के लिए एक ही ‘क्रियापद’ का प्रयोग किया जाता है।
    यदि किसी वाक्य में एक ही ‘क्रियापद’ का प्रयोग होता है, तो उसे सामान्य क्रिया कहते है। जैसे:- रोना, धोना, खाना, पीना, नाचना, कूदो, पढ़ा, नहानाचलना, आदि।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *