संदेह अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Sandeh Alankar Ki Paribhasha in Hindi

संदेह अलंकार की परिभाषा : Sandeh Alankar in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘संदेह अलंकार की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप संदेह अलंकार से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

संदेह अलंकार की परिभाषा : Sandeh Alankar in Hindi

जहाँ पर उपमेय तथा उपमान में समता देखकर यह निश्चय नहीं कर पाने की दुविधा उत्पन्न होती है कि उपमान वास्तव में ‘उपमेय’ है अथवा नहीं, तो वहाँ पर ‘संदेह अलंकार’ होता है।

साधारण शब्दों में:- जहाँ पर किसी व्यक्ति अथवा वस्तु को देखकर संशय बना रहता है, तो वहाँ पर ‘संदेह अलंकार’ होता है। यह अलंकार ‘उभयालंकार’ का भी एक अंग है।

संदेह अलंकार में निम्नलिखित बातों का होना आवश्यक होता है:-

  • विषय का अनिश्चित ज्ञान।
  • यह अनिश्चित समानता पर निर्भर हो।
  • अनिश्चय का चमत्कारपूर्ण वर्णन हो।

नोट:- संदेह अलंकार में विषय का अनिश्चित ज्ञान होता है, यह अनिश्चित समानता पर निर्भर होता है तथा अनिश्चय का चमत्कारपूर्ण वर्णन होता है।

संदेह अलंकार के उदाहरण

संदेह अलंकार के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

उदाहरण 1

यह काया है या शेष उसी की छाया,
क्षण भर उनकी कुछ नहीं समझ में आया।

स्पष्टीकरण:- उपर्युक्त दोहे में बताया गया है कि दुबली-पतली उर्मिला को देखकर लक्ष्मण यह तय नहीं कर पाए कि यह उर्मिला की काया है अथवा उसका शरीर। यहाँ सन्देह उत्पन्न हुआ है। अतः यह संदेह अलंकार का उदाहरण है।

उदाहरण 2

सारी बीच नारी है कि नारी बीच सारी है।
सारी ही की नारी है कि नारी ही की सारी है।

स्पष्टीकरण:- उपर्युक्त दोहे में बताया गया है कि साड़ी के बीच नारी है या फिर नारी के बीच साड़ी है। इसका निश्चय नहीं हो पाने के कारण यहाँ सन्देह उत्पन्न हुआ है। अतः यह संदेह अलंकार का उदाहरण है।

संदेह अलंकार से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. संदेह अलंकार की परिभाषा क्या है?

    जहाँ पर उपमेय तथा उपमान में समता देखकर यह निश्चय नहीं कर पाने की दुविधा उत्पन्न होती है कि उपमान वास्तव में ‘उपमेय’ है अथवा नहीं, तो वहाँ पर ‘संदेह अलंकार’ होता है।
    साधारण शब्दों में:- जहाँ पर किसी व्यक्ति अथवा वस्तु को देखकर संशय बना रहता है, तो वहाँ पर ‘संदेह अलंकार’ होता है। यह अलंकार ‘उभयालंकार’ का भी एक अंग है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *