संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा, भेद और उदाहरण

संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा : Sankhyavachak Visheshan in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा : Sankhyavachak Visheshan in Hindi
वह विशेषण शब्द, जिनसे संज्ञा व सर्वनाम की संख्या का बोध होता है, उन्हें ‘संख्यावाचक विशेषण’ कहते है।
संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण
संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण |
---|
इस बस में चालीस सवारी मौजूद है। |
दोनों मित्रों में बड़ा प्रेम है। |
उनकी दूसरे लड़के का जन्मदिन है। |
देश का प्रत्येक व्यक्ति वीर है। |
उपरोक्त वाक्यों में ‘चालीस‘, ‘दोनों‘, ‘दूसरी‘ और ‘प्रत्येक‘ शब्द संख्यावाचक विशेषण है।
संख्यावाचक विशेषण के भेद
संख्यावाचक विशेषण के कुल 2 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
संख्यावाचक विशेषण के भेद |
---|
निश्चित संख्यावाचक विशेषण |
अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण |
1. निश्चित संख्यावाचक विशेषण
वह विशेषण शब्द, जिनसे किसी निश्चित संख्या का बोध होता है, उन्हें ‘निश्चित संख्यावाचक विशेषण’ कहते है। जैसे:- एक, पाँच, सात, बारह, तीसरा, आदि।
निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण
निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण निम्नलिखित है:-
निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण |
---|
राम के पास एक रुपया है। |
हमारे परिवार में कुल पाँच सदस्य है। |
एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। |
एक वर्ष में कुल बारह माह होते है। |
मार्च का माह वर्ष का तीसरा माह होता है। |
निश्चित संख्यावाचक विशेषण के भेद
निश्चित संख्यावाचक विशेषण के कुल 6 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
निश्चित संख्यावाचक विशेषण के भेद |
---|
गणनावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण |
क्रमवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण |
आवृत्तिवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण |
समूहवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण |
प्रत्येकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण |
वीप्सावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण |
निश्चित संख्यावाचक विशेषण का वह रूप, जिसमें विशेष्य की साधारण संख्या अथवा गिनती का बोध होता है, उसे ‘गणनावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण’ कहते है।
गणनावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के कुल 2 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
निश्चित संख्यावाचक विशेषण के भेद |
---|
पूर्णांकबोधक/पूर्ण गणनावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण |
अपूर्णांकबोधक/अपूर्ण गणनावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण |
गणनावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण का वह रूप, जिसमें पूर्ण संख्या का बोध होता है, उसे ‘पूर्णांकबोधक/पूर्ण गणनावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण’ कहते है। जैसे:- एक, दस, सौ, हजार, लाख, आदि।
पूर्णांकबोधक/पूर्ण गणनावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण निम्नलिखित है:-
पूर्णांकबोधक/पूर्ण गणनावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण |
---|
वहाँ सिर्फ एक बालक है। |
राम ने श्याम को सौ रुपये दिए। |
राम के दो मित्र है। |
मुझे 2 लड्डू दो। |
गणनावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण का वह रूप, जिसमें अपूर्ण संख्या का बोध होता है, उसे ‘अपूर्णांकबोधक/अपूर्ण गणनावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण’ कहते है। जैसे:- पौना, सवा, डेढ, ढाई, आदि।
अपूर्णांकबोधक/अपूर्ण गणनावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण निम्नलिखित है:-
अपूर्णांकबोधक/अपूर्ण गणनावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण |
---|
अभी घड़ी में ढाई बजे है। |
राम ने श्याम को सवा सौ रुपये दिए। |
उसने मुझे डेढ सौ मिलीलीटर दूध कम दिया। |
(ii). क्रमवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
निश्चित संख्यावाचक विशेषण का वह रूप, जिसमें विशेष्य की क्रमात्मक संख्या अर्थात विशेष्य के क्रम का बोध होता है, उसे ‘क्रमवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण’ कहते है। जैसे:- दूसरा, चौथा, ग्यारहवाँ, पचासवाँ, आदि।
क्रमवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण
क्रमवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण निम्नलिखित है:-
क्रमवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण |
---|
पहला विद्यार्थी यहाँ उपस्थित हो। |
दूसरा विद्यार्थी वहाँ बैठ जाए। |
अजय ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। |
विजय दसवीं कक्षा में द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ है। |
(iii). आवृत्तिवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
निश्चित संख्यावाचक विशेषण का वह रूप, जिसमें विशेष्य की किसी इकाई की आवृत्ति की संख्या का बोध होता है, उसे ‘आवृत्तिवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण’ कहते है। जैसे:- दुगुना, तिगुना, दस गुना, आदि।
आवृत्तिवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण
आवृत्तिवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण निम्नलिखित है:-
आवृत्तिवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण |
---|
राम मुझसे चौगुना काम करता है। |
अजय तुमसे दुगुना खाना खाता है। |
(iv). समूहवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
निश्चित संख्यावाचक विशेषण का वह रूप, जिसमें विशेष्य के समूह का बोध होता है, उसे ‘समूहवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण’ कहते है। जैसे:- तीनों, पाँचों, आठों, आदि।
समूहवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण
समूहवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण निम्नलिखित है:-
समूहवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण |
---|
आप तीनों खेलने चले जाना। |
तुम चारों यहाँ से उठ जाओ। |
(v). प्रत्येकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
निश्चित संख्यावाचक विशेषण का वह रूप, जिसमें प्रत्येक विशेष्य का बोध होता है, उसे ‘प्रत्येकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण’ कहते है। जैसे:- प्रति, प्रत्येक, हरेक, एक-एक, आदि।
प्रत्येकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण
प्रत्येकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण निम्नलिखित है:-
प्रत्येकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण |
---|
यहाँ उपस्थित प्रत्येक जन ने प्रसादी ग्रहण की। |
एक-एक व्यक्ति ने वह दृश्य देखा है। |
(vi). वीप्सावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
निश्चित संख्यावाचक विशेषण का वह रूप, जिसमें विशेष्य की व्यापकता का बोध होता है, उसे ‘वीप्सावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण’ कहते है।
वीप्सावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण 2 प्रकार से बनते है, जो कि निम्नलिखित है:-
संख्या के पूर्व ‘प्रति, फी, हर, प्रत्येक’ शब्द से से किसी शब्द के पूर्व प्रयोग से |
संख्या के द्वित्व से |
वीप्सावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण
वीप्सावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण निम्नलिखित है:-
वीप्सावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण |
---|
प्रत्येक दो घंटों पर यहाँ से एक रेलगाड़ी गुजरती है। |
दो-दो विद्यार्थियों के लिए एक कमरा है। |
2. अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
वह विशेषण शब्द, जिनसे अधिकतर बहुत्व का बोध होता है, उन्हें ‘अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण’ कहते है। जैसे:- कई, अनेक, सब, बहुत, आदि।
अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण
अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण निम्नलिखित है:-
अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण के उदाहरण |
---|
सभी फल सड़ गए। |
इस पुस्तकालय में असंख्य पुस्तकें है। |
सड़क हादसे में अनेक व्यक्ति घायल गए। |
भूकंप से बहुत सारे लोग मारे गए। |
निश्चित संख्यावाचक विशेषण के अंतर्गत आने वाले पूर्णांकबोधक/पूर्ण गणनावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण से पूर्व ने ‘लगभग‘ अथवा ‘करीब‘ तथा पश्चात् में ‘एक‘ अथवा ‘ओं‘ प्रत्यय जोड़ने से ‘अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण’ बन जाता है।
जैसे:-
कार्यक्रम में लगभग दो सौ लोग आयेंगे। |
मुझे करीब एक हजार रूपए चाहिए। |
सड़क हादसे में सैंकड़ों लोग मारे गए। |
कभी-कभी दो पूर्णांकबोधक विशेषण साथ में प्रयुक्त होकर अनिश्चयवाचक विशेषण बन जाते है।
जैसे:-
मुझे चालीस-पचास रूपये चाहिए। |
इस कार्य में दो-तीन घंटे लगेंगे। |
परिमाणवाचक विशेषण तथा संख्यावाचक विशेषण में सभी अंतर निम्नलिखित है:-
परिमाणवाचक विशेषण | संख्यावाचक विशेषण |
---|---|
वह विशेषण शब्द, जिनसे किसी वस्तु की नाप-तौल का बोध होता है, उसे ‘परिमाणवाचक विशेषण’ कहते है। | वह विशेषण शब्द, जिनसे संज्ञा व सर्वनाम की संख्या का बोध होता है, उसे ‘संख्यावाचक विशेषण’ कहते है। |
उदाहरण:- ‘कुछ दूध लाओ’। इस वाक्य में ‘कुछ’ शब्द तोल के लिए आया है। अतः यह परिमाणवाचक विशेषण है। | उदाहरण:- ‘कुछ बच्चे इधर आओ।’ इस वाक्य में ‘कुछ’ शब्द बच्चों की गिनती के लिए आया है। अतः यह संख्यावाचक विशेषण है। |
परिमाणवाचक विशेषणों के बाद द्रव्यवाचक अथवा पदार्थवाचक संज्ञाएँ आती है। | संख्यावाचक विशेषणों के बाद जातिवाचक संज्ञाएँ आती है। |
संख्यावाचक विशेषण से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
-
संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा क्या है?
वह विशेषण शब्द, जिनसे संज्ञा व सर्वनाम की संख्या का बोध होता है, उसे ‘संख्यावाचक विशेषण’ कहते है।
-
संख्यावाचक विशेषण के कितने भेद है?
संख्यावाचक विशेषण के कुल 2 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
1. निश्चित संख्यावाचक विशेषण
2. अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण -
निश्चित संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा क्या है?
वह विशेषण शब्द, जिनसे किसी निश्चित संख्या का बोध होता है, उन्हें ‘निश्चित संख्यावाचक विशेषण’ कहते है। जैसे:- एक, पाँच, सात, बारह, तीसरा, आदि।
-
निश्चित संख्यावाचक विशेषण के कितने भेद है?
निश्चित संख्यावाचक विशेषण के कुल 6 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
1. गणनावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
2. क्रमवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
3. आवृत्तिवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
4. समूहवाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
5. प्रत्येकबोधक निश्चित संख्यावाचक विशेषण
6. वीप्सावाचक निश्चित संख्यावाचक विशेषण -
अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण की परिभाषा क्या है?
वह विशेषण शब्द, जिनसे अधिकतर बहुत्व का बोध होता है, उन्हें ‘अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण’ कहते है। जैसे:- कई, अनेक, सब, बहुत, आदि।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।