सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Sarvanam Ki Paribhasha in Hindi

सर्वनाम की परिभाषा : Sarvanam in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘सर्वनाम की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप सर्वनाम की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

अनुक्रम दिखाएँ

सर्वनाम की परिभाषा : Sarvanam in Hindi

संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को ‘सर्वनाम’ कहते है। जैसे:- मैं, तुम, हम, वह, आप, उसका, उसकी, आदि। सर्वनाम एक विकारी शब्द है। सर्वनाम शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है। इसका संधि विच्छेद ‘सर्व’ और ‘नाम’ है।

सर्वनाम का शाब्दिक अर्थ ‘सभी का नाम’ है। वचन व कारक में इनका परिवर्तन हो जाता है, लेकिन लिंग के आधार पर इसका परिवर्तन नही होता है।

उदाहरण के तौर पर:- “वह राम है।” इस वाक्य में शब्द ‘वह’ शब्द सर्वनाम है। जो व्यक्ति के नाम के स्थान पर प्रयुक्त है।

सर्वनाम के उदाहरण

सर्वनाम के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

मैं पढ़ना पसंद करता हूँ।
मुझे क्रिकेट काफी पसंद है।
वह कल पिताजी के साथ गाँव जायेगा।
उसने मुझे उपहार दिया था।
मेरे पास एक कुत्ता है।
हम कल बाजार जाएंगे।
तुम कौन हो?
यहाँ काफी अधिक गर्मी है।
वहाँ प्रवेश निषेध है।
वह क्रिकेट खेल रहा है।

उपर्युक्त वाक्यों में रेखांकित शब्द सर्वनाम है, क्योंकि इनका प्रयोग संज्ञा के स्थान पर हुआ है।

मूल सर्वनाम

हिंददी में मूल सर्वनामों की कुल संख्या 11 होती है, जो कि निम्न प्रकार है:-

मैंवहक्या
तूजोकोई
आपसोकुछ
यहकौन

सर्वनाम का प्रयोग क्यों किया जाता है?

सर्वनाम शब्दो का प्रयोग संज्ञा शब्दों की पुनरावृत्ति को कम करने के लिए किया जाता है, ताकि वाक्य को और भी अधिक सुंदर बनाया जा सके।

उदाहरण के तौर पर:- “राजा दशरथ एक बहुत अच्छे राजा थे, वह अयोध्या के राजा थे।” इस वाक्य में ‘वह’ शब्द ‘दशरथ’ की पुनरावृति को कम करता है।

यदि दशरथ शब्द की पुनरावृत्ति बार-बार होती है, तो वाक्य की सुंदरता में कमी आती है। इसीलिए हम सर्वनाम का उपयोग करते है, ताकि संज्ञा शब्दों की पुनरावृत्ति को कम किया जा सके।

सर्वनाम के भेद

प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के कुल 6 भेद होते है, जो कि निम्न प्रकार है:-

पुरूषवाचक सर्वनाम
निश्चयवाचक (संकेतवाचक) सर्वनाम
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
संबंधवाचक सर्वनाम
प्रश्नवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम

1. पुरूषवाचक सर्वनाम

वह सर्वनाम शब्द, जो वक्ता (बोलने वाले), श्रोता (सुनने वाले) तथा किसी अन्य व्यक्ति के लिए प्रयुक्त होता है, पुरूषवाचक सर्वनाम कहलाते है। जैसे:- मैं, तू, वह, आदि।

पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण

पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

उसने मुझे बोला था कि तुम पढ़ रही हो।

उपर्युक्त वाक्य में कुल 3 प्रकार के पुरुषवाचक शब्दों का प्रयोग हुआ है, जो कि उसने, मुझे, और तुम है। अतः इससे स्पष्ट होता है कि पुरूषवाचक सर्वनाम के कुल 3 भेद होते है।

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद

पुरूषवाचक सर्वनाम के कुल 3 भेद होते है, जो कि निम्न प्रकार है:-

उत्तम पुरुष
मध्यम पुरूष
अन्य पुरुष

(i). उत्तम पुरुष

वक्ता जिन शब्दों का प्रयोग स्वयं के लिए करता है, उन शब्दों को उत्तम पुरुष कहते है। जैसे:- मैं व हम। कईं वाक्यो में ‘मैं’ अपने रूपों को बदलकर जो शब्द तैयार करता है, वह भी उत्तम पुरुष की श्रेणी में आते है। जैसे:- मैंने, हमको, हमने, मुझको, मुझसे, आदि।

कारकएकवचनबहुवचन
कर्तामैंहम
कर्ममुझे/मुझकोहमें/हमको
संबंधमेरा/मेरेहमारा/हमारे
मेरीहमारी

उत्तम पुरुष के उदाहरण

उत्तम पुरुष के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

मैं प्रातःकाल जल्दी स्नान करता हूँ।

उपर्युक्त वाक्य में व्यक्ति ‘मैं‘ शब्द के द्वारा अपने बारे में बात कर रहा है। अतः यह उत्तम पुरुष है।

हम सभी विद्यालय जा रहे है।

उपर्युक्त वाक्य में व्यक्ति ‘हम‘ शब्द के माध्यम से अपने बारे में बात कर रहा है। अतः यह उत्तम पुरुष है।

(ii). मध्यम पुरूष

श्रोता ‘संवाद‘ करते समय जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग करता है, उन्हें मध्यम पुरुष कहते है। जैसे:- तू, तुम, तुमको, तुझे, आप, आपको, आपके, आदि।

कारकएकवचनबहुवचन
कर्तातूतुम
कर्मतुझे/तुझकोतुम्हें/तुमको
संबंधतेरा/तेरेतुम्हारा
तेरीतुम्हारे/तुम्हारी

मध्यम पुरूष के उदाहरण

मध्यम पुरुष के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

तुम बहुत अच्छा खाना बनाती हो।

उपर्युक्त वाक्य में व्यक्ति ‘तुम‘ शब्द के माध्यम से सुनने वाले व्यक्ति की बात कर रहा है। अतः यह मध्यम पुरुष का उदाहरण है।

आप कहाँ जा रहे है?

उपर्युक्त वाक्य में व्यक्ति ‘आप‘ शब्द से माध्यम से सुनने वाले व्यक्ति की बात कर रहा है। अतः यह मध्यम पुरुष का उदाहरण है।

(iii). अन्य पुरुष

वह सर्वनाम शब्द, जिनके प्रयोग से वक्ता और श्रोता का संबंध न होकर किसी अन्य का संबोधन प्रतीत होता है, वह शब्द अन्य पुरुष कहलाते है। जैसे – वह, यह, उन, उनको, उनसे, इन्हें, उन्हें, उसके, इसने, आदि।

कारकएकवचनबहुवचन
कर्तायह/वहये/वे
कर्मइसे/इसको/उसे/उसकोइन्हें/इनको/उन्हें/उनको
संबंधइसका/उसका/इसके/उसकेइनका/उनका/इनके/उनके
इसकी/उसकीइनकी/उनकी

अन्य पुरुष के उदाहरण

अन्य पुरुष के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

यह मेरा घर है।

उपर्युक्त वाक्य में कहने वाला व्यक्ति सुनने वाले व्यक्ति को किसी तीसरे के बारे में बता रहा है। अतः यह अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम है।

2. निश्चयवाचक सर्वनाम

जिन शब्दों के माध्यम से वक्ता के निकट अथवा दूर के किसी निश्चित व्यक्ति व वस्तु का बोध होता है, वह निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते है। जैसे:- यह, वह, इस, वे, उस, ये, आदि। ये सभी निश्चयवाचक सर्वनाम है।

जब किसी निकटवर्ती व्यक्ति अथवा वस्तु की और निश्चित संकेत करना होता है, तो हम निश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग करते है।

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

वह मेरा कुत्ता नहीं है।

उपर्युक्त वाक्य में किसी निश्चित व्यक्ति व वस्तु की बात हो रही है। अतः यह निश्चयवाचक सर्वनाम है।

यह मेरी पुस्तक है।


उपर्युक्त वाक्य में किसी वस्तु की बात हो रही है। अतः यहाँ निश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग हुआ है।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम

जिन शब्दों के माध्यम से किसी निश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु का बोध नहीं होता है, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे:- कोई, कुछ, कौन, आदि।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

कौन ऐसा कह रहा है?

उपर्युक्त वाक्य में किसी अनिश्चित व्यक्ति की बात हो रही है। अतः यह अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदहारण है।

राम यहाँ आया था?

उपर्युक्त वाक्य में किसी अनिश्चित स्थान की बात हो रही है। अतः यह अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदहारण है।

4. संबंधवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम किसी दूसरी संज्ञा या सर्वनाम से सम्बन्ध दिखाने के लिए उपयोग किये जाते है उन्हें सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे:- जो, सो, जिसने, उसने, जहाँ, वहाँ, आदि।

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

जो करता है वो भरता है।

उपर्युक्त वाक्य में यह शब्द अन्य संज्ञा व सर्वनाम से संबंध दर्शाते है। अतः यह संबंधवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

जिसकी लाठी उसकी भैंस।

उपर्युक्त वाक्य में यह शब्द अन्य संज्ञा व सर्वनाम से संबंध दर्शाते है। अतः यह संबंधवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम शब्दों किसी प्रश्न का बोध होता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे:- कौन, क्या, क्यों, कब, आदि।

प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदहारण

प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

तुम्हारा नाम क्या है?

उपर्युक्त वाक्य में ‘क्या‘ शब्द से प्रश्न का बोध हो रहा है। अतः यह प्रश्नवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

तुम कौन हो?

उपर्युक्त वाक्य में ‘कौन‘ शब्द से प्रश्न का बोध हो रहा है। अतः यह प्रश्नवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

6. निजवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता स्वयं के लिए करता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे:- स्वयं, ख़ुद, आप, अपना, आदि।

निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण

निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

आप भला तो जग भला।

उपर्युक्त वाक्य में कर्ता ‘आप‘ शब्द का प्रयोग करके स्वयं के बारे में बता रहा है। अतः यह निजवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

मैं अपना कार्य स्वयं ही पूर्ण करता हूँ।

उपर्युक्त वाक्य में कर्ता ‘मैं‘ शब्द का प्रयोग करके स्वयं की बात कर रहा है। अतः यह निजवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

सर्वनाम के लिंग

संज्ञा की भांति सर्वनाम के भी लिंग होते है। सर्वनाम के लिंग मुख्य रूप से कुल 4 प्रकार के होते है, जो कि निम्न प्रकार है:-

1. पुल्लिंग

यह (पुल्लिंग), उसका, वह (पुल्लिंग) का प्रयोग पुल्लिंग के लिए संज्ञा के स्थान पर किया जाता है।

2. स्त्रीलिंग

यह (स्त्रीलिंग), वह (स्त्रीलिंग), उसकी का प्रयोग स्त्रीलिंग के लिए संज्ञा के स्थान पर किया जाता है।

3. उभयलिंग

“मैं, तुम, हम, हमारा, तुम्हारा, मेरा” का प्रयोग पुरुष तथा स्त्री दोनों के लिए संज्ञा के स्थान पर किया जाता है।

3.नंपुसक लिंग

इसका प्रयोग छोटे जानवर, पक्षी, जगह, स्थान तथा निर्जीव वस्तु के लिए संज्ञा के स्थान पर किया जाता है।

सर्वनाम के वचन

संज्ञा की भांति सर्वनाम भी एकवचन और बहुवचन होते है। जो कि निम्न प्रकार है:-

1. एकवचन

मैंमेरा
तुमतुम्हारा
यहवह
उसकाउसकी

2. बहुवचन

हमाराहम
तुम्हारातुम
उनकावे सब
वे लोग

नोट:- तुम का उपयोग एकवचन तथा बहुवचन में एक समान ही किया जाता है।

सर्वनाम से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

निम्नलिखित में किस वाक्य में निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग हुआ है?

(अ). वह आप खा लेता है।
(ब). आप क्या-क्या खा रहे है?
(स). अभी आप कहाँ रहते है?
(द). इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:- वह आप खा लेता है।

“मैं आप कर लूँगा।” इस वाक्य में ‘आप’ शब्द में कौनसा सर्वनाम है?

(अ). पुरुषवाचक सर्वनाम
(ब). निश्चयवाचक सर्वनाम
(स). निजवाचक सर्वनाम
(द). संबंधवाचक सर्वनाम
उत्तर:- निजवाचक सर्वनाम

“आप क्या कर रहे है?” इस वाक्य में ‘आप’ शब्द में कौनसा सर्वनाम क्या है?

(अ). निजवाचक सर्वनाम
(ब). निश्चयवाचक सर्वनाम
(स). प्रश्नवाचक सर्वनाम
(द). पुरुषवाचक सर्वनाम
उत्तर:- पुरुषवाचक सर्वनाम

निम्नलिखित वाक्यों में से किस वाक्य में ‘वह’ शब्द का प्रयोग संबंधवाचक सर्वनाम के रूप में हुआ है?

(अ). वह घर पर रहकर ही अपना परिवार चला रहा है।
(ब). वह चीता है, जो बहुत तेज दौड़ता है।
(स). वह पता नहीं क्या करता है।
(द). जो मेहनत करेगा वह सफल होगा।
उत्तर:- जो मेहनत करेगा वह सफल होगा।

सर्वनाम की कुल संख्या है?

(अ). आठ
(ब). दस
(स). ग्यारह
(द). बारह
उत्तर:- ग्यारह

निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य है?

(अ). सर्वनाम संज्ञा की पुनरावृत्ति को रोकता है।
(ब). सर्वनाम संज्ञा की तरह प्रयुक्त होता है।
(स). सर्वनाम का भी अपने लिंग व वचन होता है।
(द). सर्वनाम के बिना भी वाक्य सुन्दर हो सकते हैं।
उत्तर:- सर्वनाम संज्ञा की पुनरावृत्ति को रोकता है।

पुरुषवाचक सर्वनाम कितने प्रकार होते है?

(अ). चार
(ब). पाँच
(स). आठ
(द). तीन
उत्तर:- तीन

‘तू’ व ‘तुम’ कौनसे सर्वनाम शब्द है?

(अ). प्रश्नवाचक सर्वनाम
(ब). संबंधवाचक सर्वनाम
(स). निजवाचक सर्वनाम
(द). पुरुषवाचक सर्वनाम
उत्तर:- पुरुषवाचक सर्वनाम

निम्नलिखित में से कौनसा निजवाचक सर्वनाम शब्द है?

(अ). हम
(ब). तुम
(स). आप
(द). वह
उत्तर:- आप

“जो मेहनत करता है, वह अवश्य सफलता प्राप्त करता है।” इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है?

(अ). संबंधवाचक सर्वनाम
(ब). निश्चयवाचक सर्वनाम
(स). अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(द). निजवाचक सर्वनाम
उत्तर:- संबंधवाचक सर्वनाम

‘अपना’ व ‘आप’ कौनसे सर्वनाम शब्द है?

(अ). संबंधवाचक सर्वनाम
(ब). निश्चयवाचक सर्वनाम
(स). निजवाचक सर्वनाम
(द). प्रश्नवाचक सर्वनाम
उत्तर:- निजवाचक सर्वनाम

‘यह’ व ‘वह’ कौनसे सर्वनाम शब्द है?

(अ). निश्चयवाचक सर्वनाम
(ब). संबंधवाचक सर्वनाम
(स). अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(द). निजवाचक सर्वनाम
उत्तर:- निश्चयवाचक सर्वनाम

‘जो’ व ‘सो’ कौनसे सर्वनाम शब्द है?

(अ). निजवाचक सर्वनाम
(ब). संबंधवाचक सर्वनाम
(स). पुरुषवाचक सर्वनाम
(द). प्रश्नवाचक सर्वनाम
उत्तर:- संबंधवाचक सर्वनाम

निम्नलिखित में से कौनसा शब्द निश्चयवाचक सर्वनाम है?

(अ). क्या
(ब). कौन
(स). कुछ
(द). यह
उत्तर:- यह

निम्नलिखित में से कौनसा शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम है?

(अ). कौन
(ब). जो
(स). कोई
(द). वह
उत्तर:- कोई

“यह घोड़ा अच्छा है”- इस वाक्य में ‘यह’ है?

(अ). संज्ञा
(ब). सर्वनाम
(स). विशेषण
(द). सार्वनामिक विशेषण
उत्तर:- सर्वनाम

निम्नलिखित में से कौनसा शब्द संबंधवाचक सर्वनाम है?

(अ). कोई
(ब). कौन
(स). जो
(द). वह
उत्तर:- जो

“तुम्हें क्या चाहिए?” इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है?

(अ). निजवाचक सर्वनाम
(ब). प्रश्नवाचक सर्वनाम
(स). संबंधवाचक सर्वनाम
(द). निश्चयवाचक सर्वनाम
उत्तर:- प्रश्नवाचक सर्वनाम

निम्नलिखित में से सर्वनाम का भेद नहीं है?

(अ). निजवाचक सर्वनाम
(ब). प्रश्नवाचक सर्वनाम
(स). व्यक्तिवाचक सर्वनाम
(द). निश्चयवाचक सर्वनाम
उत्तर:- व्यक्तिवाचक सर्वनाम

“दरवाजे पर कौन खड़ा है?” – इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है?

(अ). पर
(ब). खड़ा है
(स). गेट
(द). कौन
उत्तर:- कौन

“भगवान उन्हीं की मदद करता है, जो अपनी मदद स्वयं करता है” – इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है?

(अ). निजवाचक सर्वनाम
(ब). प्रश्नवाचक सर्वनाम
(स). व्यक्तिवाचक सर्वनाम
(द). निश्चयवाचक सर्वनाम
उत्तर:- निजवाचक सर्वनाम

“जो सोएगा वह खोएगा” – इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है?

(अ). निजवाचक सर्वनाम
(ब). प्रश्नवाचक सर्वनाम
(स). संबंधवाचक सर्वनाम
(द). निश्चयवाचक सर्वनाम
उत्तर:- संबंधवाचक सर्वनाम

सर्वनाम के कुल कितने भेद है?

सर्वनाम के कुल 6 भेद है, जो कि निम्न प्रकार है:-
1. पुरुषवाचक सर्वनाम
2. निश्चयवाचक सर्वनाम
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
4. प्रश्नवाचक सर्वनाम
5. संबंधवाचक सर्वनाम
6. निजवाचक सर्वनाम

सर्वनाम की परिभाषा क्या है?

संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को ‘सर्वनाम’ कहते है। जैसे:- मैं, तुम, हम, वह, आप, उसका, उसकी, आदि। सर्वनाम एक विकारी शब्द है। सर्वनाम शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है। इसका संधि विच्छेद ‘सर्व’ और ‘नाम’ है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *