साहस/रोमांच पर भाषण
साहस/रोमांच पर भाषण : Speech on Adventure in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘साहस पर भाषण’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप साहस पर भाषण से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
साहस पर भाषण : Speech on Adventure in Hindi
सुप्रभात, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी अध्यापकगण एवं प्यारे बच्चों, आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। मेरा नाम ——— है और मैं इस विद्यालय में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी हूँ।
सबसे पहले मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप सभी ने मुझे इस मंच पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान दिया। साहस का अर्थ होता है:- जिन गतिविधियों से आप रोमांचित हो जाते है।
जिससे आपके अंदर असमान्य अनुभव उत्पन होता है, उन्हें हम साहस कहते है। यह अनुभव प्राप्त करने के लिए आज लोग बहुत खतरनाक और जीवन को जोख़िम में डालने से भी नही डरते है।
ऐसा करने से उन्हें एक अच्छा अनुभव प्राप्त होता है, जो उन्हें बहुत अधिक उत्साहित करता है। वर्तमान समय में हम विद्यार्थियों के लिए शिक्षा में लगातार आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। इसके लिए हम लगातार पढ़ाई करते है, जिससे बच्चों में बहुत दबाव उत्पन होता है।
इसी दबाव को कम करने व एक नया जोश उत्पन्न करने के लिए साहस बहुत जरूरी है। साहसिक कार्य करने से मनुष्य में उत्तेजना बहुत अधिक मात्रा में उत्पन्न होती है। उत्तेजना से भरा व्यक्ति कोई भी खतरनाक कार्य करने के लिए तैयार हो जाता है।
कईं बार इसमें व्यक्ति अपनी जान को भी जोख़िम में डाल देता है। कईं बार इससे दुर्घटना भी हो जाती है। लेकिन, फिर भी लोगों में इसके प्रति उत्साह कभी कम नहीं होता है।
आज भी रोजाना हजारों लोग ऐसे काम करते रहते है। इसके लिए लोगों का बहुत अधिक साहसी व दुरुस्त होना आवश्यक है। जिससे वें इसमें होने वाले शारीरिक व मानसिक तनाव को सह सके।
वर्तमान समय में बहुत से ऐसे खेल आ चुके है, जिससे आप साहसिक कार्यों का लुफ्त उठा सकते है, जैसे:- बैलूनिंग, स्पीड बोटिंग, स्काई डाइविंग, बंजी जंपिंग, कार रेसिंग, ट्रेकिंग, आदि।
इन सभी खेलों के द्वारा आप बहुत अधिक रोमांच महसूस कर सकते है। इन खेलों को विश्वभर में बहुत अधिक पसंद किया जाता है। इन खेलों में बहुत अधिक जान का जोख़िम होता है। लेकिन, इन खेलों के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ती जा रही है।
लोगों की इसी बढ़ती रुचि को देखकर आज लोग इसके अंदर व्यापार करने का अवसर भी खोज रहे है। आज बहुत सी कम्पनियाँ शुरू गई है, जो इस क्षेत्र में सुविधाएँ उपलब्ध करवाती है।
इन कंपनियों का मुख्य कार्य लोगों को सभी आवश्यक वस्तुएँ तथा सुरक्षा उपलब्ध करवाना है। इन सभी कंपनियों का मुख्य कार्य लोगों के रोमांच को बढ़ाना होता है।
कभी भी इन सभी खेलों को खेलने से पहले आपको उचित उपकरण पहन लेने चाहिए। जिससे आप पूरी तरह सुरक्षित रह सके और ऐसे कार्यों को किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही करना चाहिए।
बच्चों के लिए ट्रेकिंग करना सबसे अधिक सुरक्षित है। जिससे उनमें शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। इससे उनका तनाव भी बहुत कम हो जाता है और जीवन में लड़ते रहने की सीख भी उत्पन होती है।
इसीलिए, हमारे विद्यालय के द्वारा एक छोटी सी ट्रेकिंग का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें सीनियर कक्षा के विद्यार्थियों को ही ले जाया जाएगा। इसमें हम सभी हमारें शहर के एक पहाड़ पर ट्रेकिंग करेंगे।
इसके लिए जो भी जरूरी उपकरण होंगे, वे सभी विद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जायेंगे। इतना कहकर मैं अपने भाषण को समाप्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह भाषण पसंद आया होगा।
धन्यवाद!
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।