किताब/पुस्तक पर भाषण

Speech on Book in Hindi

किताब/पुस्तक पर भाषण : Speech on Book in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘किताब/पुस्तक पर भाषण’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप किताब/पुस्तक पर भाषण से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

किताब/पुस्तक पर भाषण : Speech on Book in Hindi

सुप्रभात, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, माननीय शिक्षकगण एवं मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा प्यारभरा नमस्कार।

मेरा नाम —— है और मैं इस विद्यालय में 12वीं कक्षा का छात्र हूँ। सबसे पहले मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आपने मुझे इस मंच पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।

आज मैं “किताब” विषय पर एक छोटा सा भाषण प्रस्तुत करना चाहता हूँ। आशा करता हूँ कि आप सभी को मेरा यह भाषण पसंद आएगा।

किताब क्या है?

किताब वह माध्यम है, जो हमें ज्ञान से अवगत कराती है। एक किताब हमें सभी प्रकार का ज्ञान प्रदान करती है।

किताब हमारी सबसे अच्छी मित्र होती है, जो हमेशा हमारा सही मार्गदर्शन करती है। किताबें वह सामग्री होती है, जिनमें ज्ञान का संग्रह होता है।

एक किताब हमें सभ्य बनाती है। एक अच्छी किताब हमेशा हमारा सही मार्गदर्शन करने के साथ-साथ हमारा मनोरंजन भी करती है। इसके बदले किताब हमसें कुछ भी नहीं लेती है।

एक पुस्तक हमें हमेशा अच्छे भविष्य की प्रेरणा देती है। जिन्हें पढ़कर ही हमारे अंदर कुछ करने की भावना जागृत होती है।

किताब में किया गया संग्रह कईं वर्षों तक रहता है, जो भविष्य की पीढ़ियों को भी ज्ञान प्रदान करता है और इतिहास से रूबरू करवाता है।

पूर्वजों के अनुभव द्वारा प्राप्त ज्ञान पुस्तकों के माध्यम से आज की पीढ़ियों को प्राप्त हो रहा है। हमारी सभ्यता का विकास इसी प्रकार से होता है।

पुस्तकें विचारों के प्रचार और प्रसार का श्रेष्ट साधन है। रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथ में संग्रहित ज्ञान का प्रचार-प्रसार आज भी किताबों के माध्यम से हो रहा है और भविष्य में भी होता रहेगा।

ज्यादातर सभी महान व्यक्तियों ने अपने जीवन और अपने अनुभवों के बारे में किताबों में ही लिखा है। इन किताबों के माध्यम से ही आज हम महान व्यक्तियों के जीवन और उनके द्वारा किये गए संघर्षों को जान पाते है।

किताबें सभी को समान रूप से अपना ज्ञान प्रदान करती है। वह अपना ज्ञान प्रदान करने में कभी भेदभाव नहीं करती है।

इतना कहकर मैं भाषण को समाप्त करने जा रहा हूँ और आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह भाषण पसंद आया होगा।

धन्यवाद!

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

3/5 - (2 votes)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *