दिवाली 2023 पर छात्रों के लिए भाषण

Speech on Diwali for Students in Hindi

दिवाली 2023 पर छात्रों के लिए भाषण : Speech on Diwali for Students in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘दिवाली 2023 पर छात्रों के लिए भाषण’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप दिवाली 2023 पर छात्रों के लिए भाषण से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

दिवाली 2023 पर छात्रों के लिए भाषण : Speech on Diwali for Students in Hindi

सुप्रभात, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, मेरे साथी अध्यापकगण एवं प्यारे बच्चों, आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार।

मेरा नाम ——- है और मैं इस विद्यालय में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी हूँ। सबसे पहले मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप सभी ने मुझे इस मंच पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान दिया।

भारत त्योहारों का देश है। यहां पर बहुत से धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते है। हर धर्म के अपने-अपने त्योहार है और उनकी अपनी-अपनी मान्यता है। हिन्दू धर्म में दीपावली के त्योहार की बहुत अधिक मान्यता है। इस त्यौहार को पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

दिवाली को दीपों का त्यौहार भी कहा जाता है। दीपावली के दिन सभी जगह रोशनी ही रोशनी फैली होती है। दीपावली के त्यौहार को प्रतिवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या के दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

यह त्यौहार 5 दिनों तक चलता है। पहले दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी देवी के भाई कुबेर जी की पूजा की जाती है।

इस दिन बाज़ार से कुछ नई वस्तु खरीदकर घर में लाना शुभ माना जाता है। दूसरे दिन को छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है। इसे नरक चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है।

तीसरे दिन को बड़ी दिवाली के रूप में मनाया जाता है। यह मुख्य दिन होता है, इसे दिवाली के नाम से जाना जाता है।

माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम चौदह वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लोटकर आए थे। इसीलिए अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत दीप जलाकर किया गया था।

तब से ही प्रतिवर्ष इस त्यौहार को मनाया जाता है। चौथे दिन को गोवर्धन व अन्नकूट के नाम से जाना जाता है। इस दिन गोवर्धन जी की पूजा की जाती है।

पांचवा तथा अंतिम दिन को भाई दूज के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को सभी बहनें अपने भाईयों को धागा बांधती है व उनकी लंबी उम्र की कामना करती है।

दिवाली का त्यौहार खुशियों का त्योहार है। यह त्यौहार आपस के सभी मनमुटाव को खत्म कर देता है। इस दिन को अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन हम अपने दुश्मन का भी स्वागत करते है व उसे अपने गले लगाते है। इस दिन हम माता लक्ष्मीजी, गणेशजी व सरस्वतीजी की पूजा करते है।

हम सभी एक-दूसरे को मिठाई व नए-नए पकवान खिलाते है। पूजा के खत्म होने के बाद हम सभी एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं देते है।

हम बच्चें बड़ों के चरण स्पर्श करते है। बड़े हमें आशीर्वाद के साथ-साथ मिठाई व पठाखें भी देते है। हम सभी मिलकर पटाखे जलाते है, दीप जलाते है, एक-दूसरे को गले लगाते है और खुशी-खुशी सभी अपना त्यौहार मनाते है।

आजकल हमारे देश में प्रदूषण लगातर बढ़ रहा है। दिवाली के समय में पटाखों से प्रदूषण और बढ़ जाता है। इसलिए हम कम से कम प्रदूषण करने की कोशिश करेंगे।

हम सभी प्रतिवर्ष देखते है कि किसी की लापरवाही की वजह से कोई जल जाता है। इसलिए हम सभी को सावधानी से दिवाली को मनाना होगा ताकि, हम सभी खुशी व सावधानी से दिवाली मना सके।

आज से हमारा अवकाश शुरू हो रहा है। हमारे अध्यापकों ने हम गृहकार्य दे दिया है। आज हम सभी एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए एकत्रित हुए है।

आप सभी को मेरे व मेरे विद्यालय की तरफ से हैपी दिवाली। इतना कहकर मैं अपने भाषण को समाप्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह भाषण पसंद आया होगा।

धन्यवाद!

दिवाली
दिवाली पर निबंध
दिवाली क्यों मनाई जाती है?
दिवाली के लिए खुबसूरत और आकर्षक रंगोली डिजाईन
दिवाली कब है? जानियें तारीख़, मुहूर्त, तथा पूजन विधि
दिवाली पर शिक्षकों के लिए भाषण
दिवाली पर छात्रों के लिए भाषण
Advance Diwali Wishes Messages in Hindi
Happy Diwali Wishes in English
गोवर्धन पूजा विधि, दिनांक व समय
भाई दूज तिथि, शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *