भारत पर भाषण

Speech on India in Hindi

भारत पर भाषण : Speech on India in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘भारत पर भाषण’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप भारत पर भाषण से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

भारत पर भाषण : Speech on India in Hindi

सुप्रभात, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, माननीय शिक्षकगण एवं मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा प्यारभरा नमस्कार।

मेरा नाम —— है और मैं इस विद्यालय में 11वीं कक्षा का विद्यार्थी हूँ। आज मैं 15 अगस्त के शुभ अवसर पर आप सभी के सामने एक छोटा सा भाषण प्रस्तुत करने जा रहा हूँ, जिसका विषय है:- भारत।

सर्वप्रथम मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप सभी ने मुझे इस मंच पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।

आज मैं भारत देश पर दो शब्द कहना चाहता हूँ। आशा करता हूँ कि आपको यह पसंद आएगा। भारत एक महान देश है। भारत देश का इतिहास लाखों वर्षों पुराना है।

भारत एक सबसे प्राचीन संस्कृति वाला देश है। यह दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जिसके लोग इसे माँ कहकर बुलाते है।

यह आज क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में 7वें स्थान पर है और जनसंख्या की दृष्टि से यह दुसरे स्थान पर आता है। भारत देश दुनिया के सबसे बड़े महाद्वीप “एशिया महाद्वीप” में स्थित है।

भारत एक प्रायद्वीपीय देश है, जो तीनों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। भारत का झंडा तिरंगा है।

जिसमें सबसे ऊपर केसरिया रंग, जिसका अर्थ साहस और बलिदान होता है, बीच में सफ़ेद रंग, जिसका अर्थ शांति और सच्चाई है और अंत में हरा रंग, जिसका अर्थ सम्पन्नता है।

इसके बीच में एक अशोक चक्र बना होता है, जो नील रंग का होता है। इसमें 24 तिल्लियां होती है, जो समय के 24 घंटों को दर्शाती है।

भारत में कुल मिलाकर 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है। इसके उत्तर में हिमालय, दक्षिण में हिन्द महासागर, पश्चिम में थार का रेगिस्तान है।

पर्यटन की दृष्टि से भारत एक काफी सुंदर देश है। हर वर्ष असंख्य लोग विदेशों से यहाँ घूमने आते है। भारत हमेशा से ही अतिथि-देवो-भव को मानता है।

भारत देश की राजधानी दिल्ली है। मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। भारत 200 वर्षों तक अंग्रेजों का गुलाम रहने के बाद 15 अगस्त 1947 के दिन आजाद हुआ था।

इस देश को पहले सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन कईं देशों की नजर इस देश पर पड़ी और इस कारण भारत पर कईं हमलें हुए।

कईं मुग़ल शासकों ने इस पर हमला किया और इसे लूटकर ले गए। मुगलों के बाद अंग्रेजों ने इस देश पर हमला किया और इसे अपना गुलाम बना लिया।

कईं लोगों ने अपनी और अपने परिवार की क़ुरबानी देकर इस देश को आजाद करवाया है। इतने बलिदान देने के बाद इस देश को आजादी प्राप्त हुई थी।

इस देश में कईं महापुरुष हुए, जिनके बलिदान के कारण आज हम सभी आजादी की सांस ले रहे है।

जिनमें से कुछ ये है:- भगत सिंह, उधम सिंह, गुरु गोविन्द, चंद्रशेखर आजाद, मंगल पांडे, सुभाषचंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक, आदि जैसे न जाने कितने ही और भी महापुरुष है।

भारत एक लोकतान्त्रिक देश है। 26 नवंबर 1949 के दिन भारत का संविधान पारित हुआ और 26 जनवरी 1950 के दिन संविधान को भारत में अपना लिया गया।

इस देश में कईं जाति व धर्म के लोग साथ मिलकर रहते है। भारत एक धर्म-निरपेक्ष देश है, जहाँ सभी धर्मों को समान अधिकार प्राप्त है।

इस देश में प्रत्येक राज्य की अलग संस्कृति, खान-पान व वेशभूषा है। दुनिया के सात अजूबों में से 7वां अजूबा भारत में स्थित है, जिसे ताजमहल कहा जाता है।

भारत में कुल 121 भाषाएँ बोली जाती है, जिनमें से 22 आधिकारिक मान्यता प्राप्त भाषाएँ है। माना जाता है कि यहाँ 2 कोष की दूरी में पानी बदलता है और 4 कोष की दूरी में भाषा बदलती है।

हम सभी भारत के नागरिक है। हमें इस देश पर गर्व होना चाहिए। हमें इस देश के विकास और सुरक्षा के लिए अपना हर सम्भव योगदान देना चाहिए।

इतना कहकर मैं अपने भाषण को समाप्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह छोटा सा भाषण पसंद आया होगा।

धन्यवाद!

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

4/5 - (3 votes)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *