जीवन पर भाषण

जीवन पर भाषण : Speech on Life in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘जीवन पर भाषण’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप जीवन पर भाषण से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
जीवन पर भाषण : Speech on Life in Hindi
नमस्कार, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, माननीय शिक्षकगण एवं मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार।
मेरा नाम —– है और मैं इस विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ता हूँ। सबसे पहले मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप सभी ने मुझे इस मंच पर खड़े होने का अवसर प्रदान किया।
आज मैं जीवन के बारे में भाषण प्रस्तुत करना चाहता हूँ और आशा करता हूँ कि आप सभी को मेरा यह भाषण पसंद आएगा।
जीवन क्या है?
जीवन जन्म व मृत्यु के बीच प्राणी द्वारा बिताया गया समय है। किसी भी प्राणी एवं मनुष्य की शुरुआत उसके जन्म से होती है।
उसके पश्चात बाल्यावस्था, युवावस्था से होता हुआ वृद्धावस्था तक चला जाता है। जहाँ बाल्यावस्था में बच्चा जीवन जीने के तरीके सिखता है।
युवावस्था में जीवनयापन करने के लिए कमाता है और वृद्धावस्था तक आते-आते उसके जीवन में बहुत से बदलाव आ जाते है।
जिसमें उसके साथ-साथ और लोगों के जीवन भी उस पर निर्भर करने लगते है। इसके पश्चात उसकी मृत्यु हो जाती है। इसके साथ ही उसका जीवन समाप्त हो जाता है।
प्रत्येक प्राणी के लिए जीवन जीने का तरीका अलग-अलग होता है। जहाँ एक शाकाहारी प्राणी अपना जीवनयापन करने के लिए पेड़-पौधों पर निर्भर करता है।
जबकि, एक मांसाहारी प्राणी अपना जीवन जीने के लिए दुसरे प्राणी पर निर्भर करता है। वहीं, मनुष्य अपना पूरा जीवन धन कमाने, परिवार बनाने व उनका पालन पोषण करने में लगा देता है।
कईं मनुष्य अपना जीवन दूसरों की भलाई करने में लगा देते है और वहीं, कुछ लोग सिर्फ अपने स्वार्थ को पूरा करने में अपना जीवन लगा देते है।
कुछ लोग गलत राह चुनकर समाज में अपने डर को फैलाने के लिए आंतक का रास्ता चुनते है और खुद की जान ख़त्म करके दूसरों को भी नुकसान पहुंचाते है।
इसी प्रकार हर मनुष्य अपने जीवन का रास्ता स्वयं चुनता है। मनुष्य का जीवन ईश्वर द्वारा दिया गया एक वरदान है। जिसका कुछ लोग आत्महत्या करके अपमान करते है।
लेकिन, कईं लोग अपने देश और समाज के लिए अपना जीवन न्योछावर कर देते है। ये लोग अपने देश के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हँसते-हँसते अपने प्राण न्योछावर दे देते है।
हम दूसरों की सहायता करके भी इस जीवन का सदुपयोग कर सकते है। कुछ लोग अपना पूरा जीवन इस समाज की सेवा में बिताकर सफल बना देते है।
वे हमेशा ही जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते है। ऐसे लोगों का जीवन हमेशा ही मूल्यवान होता है और उनका जीवन सुंदरता से भरा होता है।
जीवन एक फूल की तरह होता है, जो हमेशा ही महकता रहता है। हमारा जीवन हमारें ही हाथों पर निर्भर करता है।
एक मनुष्य चाहे तो अपने जीवन में मेहनत करके उसे सुंदर बना सकता है और एक मनुष्य चाहे तो उसका दुरूपयोग करके अपने जीवन को गलत राह पर ले जा सकता है।
जीवन एक मौसम की तरह होता है, जो हमेशा ही बदलता रहता है। जैसे:- मौसम में कभी सर्दी, गर्मी एवं बारिश आती है। ठीक, उसी प्रकार जीवन में दुःख और सुख हमेशा चलते रहते है।
जीवन एक चक्र के समान होता है, जो हमेशा ही चलता रहता है। हम सभी का जीवन बहुत छोटा एवं मूल्यवान है। हमें इस जीवन का सही उपयोग करना चाहिए।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।