धन पर भाषण

धन पर भाषण : Speech on Money in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘धन पर भाषण’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप धन पर भाषण से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
धन पर भाषण : Speech on Money in Hindi
सुप्रभात, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी अध्यापकगण एवं प्यारे बच्चों, आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। मेरा नाम —— है और मैं इस विद्यालय में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी हूँ।
सबसे पहले मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप सभी ने मुझे इस मंच पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान दिया।
एक मनुष्य के जीवनयापन करने के लिए उसकी मूलभूत आवश्यकता है:- हवा, पानी व भोजन। लेकिन, आज के समय में मनुष्य की आवश्कता लागातार बढ़ती ही जा रही है।
इन सभी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए सबसे जरूरी चीज है:- पैसा। यह आज के समय में सबसे जरूरी चीज है।
आज के समय में मनुष्य अपना पूरा जीवन पैसा कमाने में व उसे बचाने में ही लगा देता है। उसे जीवन जीने के लिए पैसे की बहुत जरुरत होती है।
पहले के समय में वस्तु खरीदने के लिए वस्तु का आदान-प्रदान किया जाता था। लेकिन, इससे बहुत बार वस्तु का सही मूल्य नही मिल पाता था।
इसलिए यह तरीका ज्यादा समय तक नही चल पाया। इसके बाद सोने व चांदी के सिक्कों का समय आया। इन सिक्कों के माध्यम से व्यापार किया जाने लगा।
लेकिन, इसमें भी कईं समस्याएँ उत्पन्न होने लगी। ये सिक्कें प्रत्येक मनुष्य के पास नही होते थे और इनमें हर वस्तु को मात्रानुसार खरीद पाना मुश्किल था।
आधुनिक युग आते-आते व्यापार करने का नया तरीका आया, जिसे हम पैसे के नाम से जानते है। यह तरीका सबसे सफल साबित हुआ।
इसमें वस्तु की मात्रा के आधार पर भी मूल्य का भुगतान किया जाता है। यह तरीका पूरे विश्व ने अपनाया। इसके साथ-साथ विदेशों में भी व्यापार किया जाने लगा।
पहले के समय के लोग धन को मात्र वस्तु को खरीदने, सेवा का आदान-प्रदान करने के लिए आवश्यक मानते थे।
लेकिन, आज के समय के लोग धन को भोग-विलासिता का जरिया मानते है। आज मनुष्य को यह नही पता कि उसे कितने पैसे की जरूरत है? कितना पैसे उसके जीवनयापन के लिए आवश्यक है?
आज मनुष्य अपना पूरा जीवन पैसे कमाने में लगा देता है। वह अपना सब कुछ पैसे के पीछे भूल जाता है। पैसे कमाना कोई गलत बात नही है।
मनुष्य को अपनी आवश्कताओं को पूर्ण करने के लिए इसकी बहुत जरुरत होती है। पैसे कमाने के लिए मनुष्य को सही जानकारी होनी चाहिए।
आज के समय में पैसे कमाने के बहुत से तरीकें मौजूद है। आज तकनीक की वजह से पैसे कमाना बहुत आसान हो गया है।
आज एक छोटे शहर का व्यक्ति भी बड़े शहर के व्यक्ति जितना अधिक पैसे कमा सकता है। उसके लिए उसे शिक्षा की जरूरत है।
आज हमारी शिक्षा में मनुष्य को पैसे कमाने व उसे बढ़ाने के बारे में कोई भी ज्ञान नहीं दिया जाता है।
हमें इसके लिए काम करना होगा और बचपन से ही सभी को इसके बारे में सिखाना होगा कि पैसे कैसे कमाए जाते है?
आज के समय में यह समस्या नही है कि पैसे कैसे कमाए? आज के लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि कितना पैसा चहिए?
हमें सबसे पहले यह जान लेना चहिए कि हमारे लिए कितना पैसे जरूरी है? कितने पैसों में हमारा जीवनयापन हो सकता है?
कईं बार मनुष्य अपना जीवन पैसे में ही खर्च कर देता है। जिसमें कईं बार वह अपने परिवार व अपने मित्रों को भी पीछे छोड़ देता है।
इसलिए हमें ऐसी शिक्षा को विकसित करना होगा, जिसमें मनुष्य को पैसे के बारे में सही ज्ञान दिया जा सके।
इतना कहकर मैं अपने भाषण को समाप्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह भाषण पसंद आया होगा।
धन्यवाद!
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।