देशभक्ति पर भाषण

देशभक्ति पर भाषण : Speech on Patriotism in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘देशभक्ति पर भाषण’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप देशभक्ति पर भाषण से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
देशभक्ति पर भाषण : Speech on Patriotism in Hindi
सुप्रभात, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, माननीय शिक्षकगण एवं मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा प्यारभरा नमस्कार।
मेरा नाम —— है और मैं इस विद्यालय में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी हूँ। सबसे पहले मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप सभी ने मुझे इस मंच पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।
आज मैं आप सभी के सामने “देशभक्ति” जैसे बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर भाषण प्रस्तुत करना चाहता हूँ। आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह भाषण पसंद आएगा।
देशभक्ति का अर्थ होता है:- देश की भक्ति करना अर्थात सच्चे मन से देश की सेवा करना।
सभी व्यक्ति किसी न किसी देश में रहते है और सभी देश के लोगों को अपने देश से प्यार होता है। अपने देश की सेवा सच्चे मन से करना ही देश भक्ति है।
भारत देश सदैव ही देशभक्त लोगों से भरा हुआ रहता है। प्राचीनकाल में भारत मुगलों का गुलाम बना, जिसे बचाने के लिए कईं लोगों ने अपनी जान की कुर्बानियां दे दी।
जिनमें महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, गुरु गोविन्द सिंह जैसे वीर थे। जिन्होंने अंतिम समय तक देश की रक्षा की। इसके बाद भारत पर अंग्रेजी हुकूमत ने कब्जा कर लिया।
उन्होंने पूरे 200 वर्षों तक भारत पर शासन किया। इस देश को आजाद कराने के लिए कईं लोगों ने अपनी जान की बाजी लगा दी, लेकिन कभी भी देश के मान को नीचे नही होने दिया।
देशभक्ति हर इंसान में होनी चाहिए, क्योंकि देश में रहने वाले हर इंसान का यह कर्तव्य है कि वह देश का सम्मान करें तथा देश की विरासत की इज्जत करें और जब भी उसकी जरूरत उसके देश को पड़े, तब वह अपना सबकुछ देश के लिए न्योंछावर कर दें।
देशभक्ति करने के लिए जरूरी नही कि आप सेना, पुलिस या किसी सरकारी विभाग में हो। आप देश के आम नागरिक रहकर भी देश के काम आ सकते है।
आप देश के सभी नियमों का पालन करें, देश-विरोधी लोगों व गतिविधियों से दूर रहें, देश के लिए लगातार काम करते रहे।
देशभक्ति एक विरासत की तरह है, जो हमें हमारे पूर्वजों से प्राप्त हुई है। भारत देश के लोगों मे देशभक्ति भरपूर मात्रा में है।
एक देशभक्त इंसान को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उसे देश के लिए अपना सब कुछ न्योंछावर करना पड़ता है और कईं बार तो उसे अपनी जान भी देश के नाम करनी पड़ती है।
इतना सबकुछ होने के बाद भी कईं देशभक्तों का नाम इतिहास में कहीं गुम हो जाता है। हमें हमेशा ही ऐसे देशभक्तों का सम्मान करना चाहिए और अपने अन्दर भी देशभक्ति की भावना का विकास करना चाहिए।
हमे देश के लिए काम करना चाहिए ताकि हमारा देश भी बहुत जल्द विकसित हो जाए। देशभक्त लोग अपने देश को अपने परिवार, मित्र तथा अन्य सभी जरूरी चीजों से ऊपर रखते है।
उनके लिए इस देश की मिट्टी किसी भी सोने से कीमती होती है। वें हमेशा अपने देश की तुलना स्वर्ग से करते है।
देशभक्ति एक ऐसा गुण है, जो आपको अपने आसपास ही नही बल्कि, पूरी दुनिया में प्रसिद्ध कर देता है।
आपने कईं बार दुनिया में सुना होगा कि किसी देश के नागरिक ने अपने देश के लिए पदक जीता या फिर किसी युद्ध में बड़ी वीरता से देश की रक्षा की।
देशभक्ति एक मनुष्य को कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करती है। देशभक्ति देशप्रेम से बढ़ती है। हम सभी को भी अपने अंदर देशप्रेम की भावना को विकसित करना होगा।
ताकि हम भी अपने देश के लिए काम कर सके। इतना कहकर मैं अपने भाषण को समाप्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह भाषण पसंद आया होगा।
धन्यवाद!
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।