राजनीति पर भाषण

Speech on Politics in Hindi

राजनीति पर भाषण : Speech on Politics in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘राजनीति पर भाषण’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप राजनीति पर भाषण से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

राजनीति पर भाषण : Speech on Politics in Hindi

सुप्रभात, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी अध्यापकगण एवं प्यारे बच्चों, आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। मेरा नाम ——- है और मैं इस विद्यालय में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी हूँ।

सबसे पहले मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप सभी ने मुझे इस मंच पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान दिया। राजनीति दो शब्दो से मिलकर बना है:- राज व नीति।

जिसमें राज का अर्थ होता है:- “राज करना” व नीति का अर्थ होता हैं:- “उचित समय पर जनता के लिए उचित कार्य करवाना” अर्थात राज करने के लिए उचित नीतियाँ व योजनाएं बनाना।

हमारें देश में प्राचीन समय में राजा राज किया करते है और वहीं वर्तमान समय में प्रधानमंत्री राज करते है।

राजनीति को हम एक सामाजिक प्रक्रिया भी मान सकते है। जिसमें एक समूह का गठन, उसे व्यवस्थित करना व उसकी सामूहिक संरचना बनाना आता है।

प्राचीन समय में राजा राज करने के लिए उचित नीतियां बनाता था। जिसमें उसके सभी मंत्री भी उसकी सहायता करते थे और आज वहीं कार्य प्रधानमंत्री करता है।

राजनीति सिर्फ अब एक देश तक सीमित नहीं रह गई है, अब यह विश्वस्तर पर होती है। आज सभी देश किसी न किसी देश के संबध बनाना चाहते है।

वर्तमान समय में विश्व राजनीति किसी भी देश के लिए बहुत आवश्यक है। इसका सबसे बड़ा कारण है:- वर्तमान समय में प्रत्येक देश की अर्थव्यवस्था उसके व्यापार पर निर्भर करती है।

इसके साथ-साथ आज सभी देश अपनी सुरक्षा को बहुत आवश्यक मानता है। इसलिए प्रत्येक देश यह चाहता है कि वह किसी शक्तिशाली देश के साथ अच्छे संबंध बनायें।

राजनीति मुख्य रूप से एक राजा पर निर्भर करती है। राजा के द्वारा देश के नागरिकों के लिए बनाई गई नीति को मुख्य रूप से हम राजनीति मान सकते है।

राजनीति देश के संचालन में एक अहम भूमिका निभाती है। आज की सामाजिक संरचना में शक्ति संरचना बहुत आवश्यक है और उस संरचना को इस प्रकार बनाया जाए कि कोई भी उसका गलत फायदा न उठा सके।

राजनीति सिर्फ राजनेताओं के लिए नही मानी जा सकती है, अपितु, इसे एक दिमागी खेल के रूप में देखा जा सकता है।

जिसमें लोगों को अपनी और आकर्षित करने के लिए नए-नए कदम उठाए जाते है। ताकि, लोग चुनाव में उनका चुनाव कर सके।

प्राचीन समय में राजा का बेटा ही राज किया करता था और उस समय की राजनीति राजा के अधीन होती थी। राजा ही राजनीति का केंद्र होता था।

जबकि, वर्तमान समय में राजा जनता द्वारा चुना जाता है। इसलिए, वर्तमान समय में राजनीति को बहुत ही गलत तरीके से देखा जाता है।

इसका प्रमुख कारण है:- शिक्षित लोगों का इस तरफ न आना। आज लोग इसे एक दलदल की तरह देखते है, जो बिल्कुल भी सही नही है।

हमें बचपन से ही राजनीति के बारे में गलत तरीके से समझाया जाता है। किसी भी देश को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षित लोगों का राजनीति से जुड़ना बहुत जरूरी है।

क्योंकि, वहीं लोग राजनीति में नए आयामों को देख सकते है। इतना कहकर मैं अपने भाषण को समाप्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह भाषण पसंद आया होगा।

धन्यवाद!

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *