समय का मूल्य पर भाषण

समय का मूल्य पर भाषण : Speech on Value of Time in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘समय का मूल्य पर भाषण’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप समय का मूल्य पर भाषण से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
समय का मूल्य पर भाषण : Speech on Value of Time in Hindi
सुप्रभात, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, माननीय शिक्षकगण एवं मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा प्यारभरा नमस्कार।
मेरा नाम —— है और मैं इस विद्यालय में 11वीं कक्षा का विद्यार्थी हूँ। आज मैं इस शुभ अवसर पर आप सभी के सामने एक छोटा सा भाषण प्रस्तुत करने जा रहा हूँ, जिसका विषय है:- समय का मूल्य।
यह एक काफी महत्वपूर्ण विषय है। सर्वप्रथम मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप सभी ने मुझे इस मंच पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।
आज मैं “समय के मूल्य” जैसे विषय पर दो शब्द कहना चाहता हूँ। आशा करता हूँ कि आपको यह पसंद आएगा।
समय किसी भी मनुष्य के लिए सबसे आवश्यक चीज है। इसका मूल्य न तो कोई दे सकता है और न ही इसे कोई खरीद सकता है। जो कोई व्यक्ति समय के मूल्य को समझता है, उसे सफलता जरूर प्राप्त होती है।
यदि किसी भी व्यक्ति को सफलता प्राप्त करनी है या आप कभी भी किसी सफल व्यक्ति से पूछेंगे कि सफलता कैसे प्राप्त होती है?
तो यक़ीनन उनका जवाब होगा कि उन्होंने अपने समय के मूल्य को समझा। इसलिए वे ज्यादा सफलता प्राप्त कर पाए।
वहीं असफल लोगों से पूछेंगे तो उनसे आपको एक ही उत्तर मिलेगा कि वे अपने समय को व्यर्थ ही गंवाते रहते थे।
विद्यार्थी का जीवन किसी भी मनुष्य के लिए सबसे जरुरी समय होता है। यदि इस समय विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करना सीख जायेगा तो उसे इसका लाभ पूरी जिंदगी मिलता रहेगा।
यदि व्यक्ति अपना विद्यार्थी जीवन पढ़ाई करने के बजाय अन्य बुरी आदतों में अर्थात नशे में बर्बाद कर ले तो भविष्य में उसे अपनी पूरी जिंदगी सिर्फ असफलता ही प्राप्त होगी।
यदि, आप अपने समय का उपयोग अपनी बुद्धिमानी से करेंगे, तो आपको सफलता प्राप्त होना लगभग तय है।
लेकिन, यदि आपने अपना यह समय गलत आदतों में बर्बाद कर दिया, तो इसका परिणाम आपको पूरी ज़िन्दगी के लिए भुगतना पड़ सकता है।
एक व्यक्ति को सबसे पहले अपने समय का प्रबंधन करना जरूर सीखना चाहिए। उसे सबसे पहले अपने जरुरी काम किस समय पर करने है? इसका पूरा ध्यान रखना चाहिए।
इसके साथ-साथ जो काम अधिक आवश्यक है? उसे किस समय तक पूर्ण करना है? कौनसा कार्य आवश्यक नहीं है? किस काम को नहीं करना है? और किसी काम को केवल समय होने पर ही करना है, इन सभी बातों का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।
यदि आप अपने एक दिन का काम इस प्रकार तय कर लेंगे, तो आपके सभी जरुरी काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे।
इस प्रकार की सारणी बनाने के बाद आप अपने समय का उपयोग सही तरीके से कर पायेंगे और इस बात का ध्यान भी रख सकते है कि आपका समय कहाँ बर्बाद हो रहा है?
समय पूर्ण रूप से अस्थिर है। यह कभी भी किसी के लिए नहीं रुकता है। यह लगातार चलता रहता है। इसके लिए सभी समान है। चाहे आप आमिर हो या गरीब, सभी को एक दिन में बराबर 24 घंटे प्राप्त हो पाते है।
अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने समय का उपयोग किस तरह करते है? जो लोग अपने समय का उपयोग सही तरीके से करते है, वे सफल हो जाते है और अपने जीवन में बहुत तरक्की करते है।
जो लोग समय का दुरूपयोग करते है और समय को गलत कार्यों में व्यर्थ करते है, उन्हें भविष्य में असफलता का सामना करना पड़ता है।
इतना कहकर मैं अपने भाषण को समाप्त करने जा रहा हूँ। आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह भाषण पसंद आया होगा। मेरा पूरा भाषण सुनने के लिए आप सभी का धन्यवाद।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।