युवा पर भाषण

युवा पर भाषण : Speech on Youth in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘युवा पर भाषण’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप युवा पर भाषण से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
युवा पर भाषण : Speech on Youth in Hindi
सुप्रभात, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, माननीय शिक्षकगण एवं मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा प्यारभरा नमस्कार।
मेरा नाम —– है और मैं इस विद्यालय में 11वीं कक्षा का विद्यार्थी हूँ। आज मैं इस शुभ अवसर पर आप सभी के सामने एक छोटा सा भाषण प्रस्तुत करने जा रहा हूँ, जिसका विषय है:- युवा।
यह एक काफी महत्वपूर्ण विषय है। सर्वप्रथम मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप सभी ने मुझे इस मंच पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।
आज मैं युवाओं पर दो शब्द कहना चाहता हूँ। आशा करता हूँ कि आपको यह पसंद आएगा। एक युवा अपने जोश, उत्साह एवं बिना डरे किसी काम को करने के लिए जाना जाता है।
एक पुराने ढांचे में एक युवा अपने नए तरीकों से काम को काफी आसान बना देता है। एक युवा एक देश का वर्तमान एवं भविष्य तय करता है।
एक देश में युवा शिक्षित एवं योग्य है, तो वह देश हमेशा तरक्की करता रहता है। लेकिन, यदि एक युवा अयोग्य है, तो उस देश का पतन होना निश्चित है।
किसी भी देश की विरासत को एक युवा ही आगे बढ़ा सकता है और देश की तरक्की को एक नई ऊर्जा प्रदान कर सकता है।
एक युवा राष्ट्र के ढांचे में रहकर उसे और अधिक गतिशीलता प्रदान कर सकता है। लेकिन, यदि वहीं युवा भ्रष्ट हो जाए, तो देश की तरक्की में गिरावट होने लगती है।
इसीलिए, देश के युवाओं को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और लगनता के गुण अवश्य होने चाहिए। लेकिन, आजकल युवा गलत रास्ते पर जाकर अपना जीवन बर्बाद कर रहा है।
कुछ युवा नशा एवं ड्रग्स के आदि हो गए है। जिससे वह अपने आप को मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर कर रहे है।
आजकल सोशल मीडिया के युग में युवा इसमें काफी व्यस्त हो गए है और वह दिन-रात सोशल मीडिया में ही लगे रहते है और अपना कीमती समय बर्बाद करते रहते है।
इसके साथ-साथ एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होकर अपना जीवन बर्बाद कर रह है। आज भारत का युवा रोजगार के लिए बहुत चिंतित है।
लेकिन हर युवा इन गलत रास्ते पर चलकर अपना जीवन बर्बाद नहीं कर रहे है। कुछ युवा अपने और देश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।
आज कईं व्यवसायों में युवाओं ने कईं तरक्की हासिल की है। आज भारत के युवा विश्व की बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम कर रहे है व इसके साथ-साथ उन कंपनियों में अच्छे पदों पर भी है।
आजकल युवा सोशल मीडिया का भी अच्छा उपयोग कर रहे है और उसे भी एक रोजगार की तरह अपना रहे है। युवा आजकल खेलों में भी आगे बढ़ रहे है और इस देश का नाम रोशन कर रहे है।
आज महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है चाहे वह व्यवसाय हो या खेल। आजकल के युवा बाहरी संस्कृति के साथ-साथ देश की संस्कृति को भी अपना रहे है।
अब युवा समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर बाकी लोगों को इसके लिए शिक्षित कर सकते है। देश में चाहे सरकार चुनना हो या फिर अपने अधिकारों के लिए लड़ना हो, ये सभी काम एक युवा ही कर सकता है।
आज सरकार युवाओं के लिए बहुत सी योजनाएं ला रही है, जिससे उन्हें रोजगार मिल सके। इसके साथ-साथ उन्हें नई-नई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।
आज के समय में युवाओं को कईं बार बहुत गलत समझ लिया जाता है। लेकिन, ऐसा बिलकुल भी नहीं है। आज का युवा बहुत ही समझदार है। उन्हें सिर्फ सही रास्ता दिखाने की देर है।
आज के युवाओं में देशप्रेम की भावना के साथ-साथ आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, कार्य कुशलता, ईमानदारी और धैर्य जैसे गुण विद्यमान है। जो किसी भी देश को नईं उचाईयों तक ले जाने के लिए काफी है।
इतना कहकर मैं अपने भाषण को समाप्त करना चाहता हूँ और आशा करता हूँ कि आप सभी को मेरा यह छोटा सा भाषण पसंद आया होगा।
धन्यवाद!
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।