विद्यार्थियों के लिए विदाई भाषण

Students Farewell Speech in Hindi

विद्यार्थियों के लिए विदाई भाषण : Students Farewell Speech in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘विद्यार्थियों के लिए विदाई भाषण’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप विद्यार्थियों के लिए विदाई भाषण से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

प्राचार्य के द्वारा विद्यार्थियों के लिए विदाई भाषण : Students Farewell Speech in Hindi

सुप्रभात, सभी शिक्षकों और मेरे प्रिय छात्रों को मेरा प्यार भरा नमस्कार। जैसा कि आप सभी जानते है कि हम सभी यहाँ अपने विद्यालय की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के विदाई समारोह के लिए एकत्रित हुए है।

मैं इस समारोह में आप सभी का तहे दिल से स्वागत करता हूँ। आज मैं आपके सामने 12वीं कक्षा के बच्चों के विदाई भाषण पर कुछ कहना चाहता हूँ।

विद्यार्थी विद्यालय की एक अमूल्य सम्पत्ति होते है। उनके होने से ही विद्यालय को अस्तित्व प्राप्त होता है। उनके बिना विद्यालय और शिक्षकों का कोई अस्तित्व नहीं है।

लेकिन एक शिक्षक भी तभी महान बनता है, जब उसके विद्यार्थी अपने जीवन में कुछ सफलता प्राप्त करते है। तभी एक शिक्षक अपने सिर को गर्व के साथ उठा सकता है।

मुझे आप सभी पर गर्व है। आप सभी ने सदैव अपने कठोर परिश्रम से इस विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रौशन किया है। और मुझे उम्मीद है कि आप सभी आगे भी ऐसा ही करेंगे।

आप सभी ने सदैव विद्यालय के सभी नियमों का पालन किया है और हमेशा अनुशासन को बनाये रखा है। आप सभी ने अपने जूनियर विद्यार्थियों को भी अनुशासन से रहना सिखाया है।

आप सभी ने सदैव अपनी पढ़ाई को गंभीरता से लिया है और पूरी लगनता और मेहनत के साथ परीक्षा की तैयारी की है।

आप सभी ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी इस विद्यालय का नाम रौशन किया है। आप सभी ने इस विद्यालय में कई समारोह का आयोजन किया है, जिसका आनंद हम सभी ने लिया है।

आप सभी ने सदैव अपने जूनियर्स को भी समारोह में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। आज हमारा विद्यालय राज्य के उच्च विद्यालयों की श्रेणी में शामिल है।

जिसमें आप सभी का बहुत बड़ा योगदान है। आपने अपने जूनियर से भी काफी अच्छा व्यवहार किया है। हमेशा उनकी सहायता की है।

आप लोगों ने शिक्षकों के साथ हमेशा ही अच्छा व्यवहार किया है और उनकी हर आज्ञा का पालन किया है। आपको देखकर आपके सभी जूनियर्स ने भी इस विद्यालय के सभी नियमों का पालन किया है।

आपके इतने वर्षों की मेहनत और कठिन परिश्रम के बाद आज आप अपनी 12वीं कक्षा को उत्तीर्ण करने जा रहे है और जीवन के एक नए पड़ाव पर अपने पैर रखने जा रहे है।

जहाँ से आप अपनी भविष्य को नई उचाईयों पर ले जा सकते है। यहीं पर आपको बहुत से गलत रास्ते भी मिलेंगे।

आपको उन सभी रास्तों को छोड़कर अच्छे रास्तों पर बढ़ना है। मैं अपनी अनुभवों से कहना चाहता हूँ कि जीवन में आपको बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना होगा।

बहुत सी असफलताएँ देखने को मिलेंगी। लेकिन मेरे बच्चों आपको सभी कठिनाइयों का सामना बड़ी ही कुशलता के साथ करना है।

जिंदगी मे हार और जीत सिक्के के दो पहलु है। अगर जीत प्राप्त हो तो भी अहंकार को छोड़ कर काम मे मेहनत करनी है और अगर हार प्राप्त हो तो भी घबराना नहीं है।

मैं आप सभी से यहीं आशा करता हूँ कि आप भविष्य में भी अपनी लगनता और मेहनत से अपना और अपने परिवार व इस विद्यालय का नाम रौशन करेंगे।

आप सभी भिन्न-भिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त करके भिन्न-भिन्न विषयों की पढ़ाई करेंगे और अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

मैं आशा करता हूँ कि आप अपनी 12वीं कक्षा के परिणामो में अच्छे अंक प्राप्त करें। ताकि आपको अपने मनचाहे विश्वविद्यालय में प्रवेश हो।

आज मुझे आपकी विदाई का बड़ा ही दुःख है, लेकिन साथ-साथ ख़ुशी भी है।

दुःख इस बात का है कि आप सभी हमें और इस विद्यालय को छोड़ कर जा रहे है और ख़ुशी इस बात की है कि आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे और विश्वविद्यालय में जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे।

ताकि पढ़ाई पूर्ण करने के बाद आप अपने पसंद की नौकरी कर सके। मैं ईश्वर से प्रार्थना करुँगा कि आप अपने करियर में आगे बढ़े और स्वस्थ रहे।

आप सदैव अपनी मेहनत से इस विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रौशन करते रहें। आप अपने जीवन में नई उचाईयों को प्राप्त करें।

धन्यवाद।

शिक्षक के द्वारा विद्यार्थियों के लिए विदाई भाषण : Students Farewell Speech in Hindi

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, मेरे साथियों और प्यारे बच्चों। आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार, आज हम सभी के लिए एक विशेष दिन है।

आज हमारे विद्यालय की 12वीं कक्षा के छात्रों की विदाई होने जा रही है। आज उन्होंने विद्यालयी शिक्षा को पूर्ण कर लिया है।

जैसा कि हम सभी जानते है कि अब परीक्षा मे बहुत कम समय शेष है। इसलिए उन्हें स्वयं ही अपनी परीक्षा की तैयारी करने के लिए उचित समय चाहिए।

इसलिए हमनें आज उनके लिए एक छोटे से विदाई समारोह का आयोजन किया है। आप सभी अपनी प्रशंसा सुनने के पात्र है।

आज आप सभी में से कईं विद्यार्थी 12 वर्षों से इस विद्यालय मे पढ़ाई कर रहे है और कईं विद्यार्थी बाद मे आकर इस विद्यालय से जुड़े है।

आज आप सभी अपनी मेहनत और लगनता से इस मुकाम पर पहुंचे है और मुझे आशा है कि इस वर्ष आप 12वीं कक्षा की परीक्षा को भी उत्तीर्ण कर लेंगे।

आज आप सभी इस विद्यालय को छोड़कर अपने सपनों को एक नया आकर देने के लिए विश्वविद्यालय में दाखिला लेंगे।

वहाँ जाकर भी आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपको अपने कौशल को सुधारने का अवसर प्राप्त होगा।

मेरा नाम —- है और मैं 12वीं कक्षा में विज्ञान विषय का अध्यापक हूँ। आज मैं 12वीं कक्षा के छात्रों के बारे मे कुछ शब्द कहने जा रहा हूँ।

जो कुछ मैंने इतने वर्षों से महसूस किया है, वह सभी बातें मैं आपके सामने करने जा रहा हूँ। प्यारे विद्यार्थियों मैने आप सभी के साथ इस विद्यालय में 12 वर्ष बिताए है।

जहाँ मैंने आपकी मेहनत व लगनता को बढ़ते हुए काफ़ी करीब से देखा है। मानों कि मैंने आप के अन्दर अपना ही बचपन देखा हो।

एक छात्र को शिक्षित होने के लिए एक शिक्षक की जरूरत होती है। वहीँ एक शिक्षक को भी अच्छे विद्यार्थियों की आवश्यकता होती है।

तभी एक शिक्षक का मस्तक अभिमान से उठ पता है। मैंने और मेरे सभी अध्यापक साथियों ने मिलकर आपको अपना सम्पूर्ण ज्ञान देने का प्रयास किया और आपने भी इस ज्ञान को बहुत अच्छे से ग्रहण किया है।

आप में से कुछ छात्र बहुत ही बुद्धिमान है तो कुछ कमजोर। इस बार कक्षा में कमजोर छात्रों ने भी बहुत मेहनत की है।

जिससे वे भी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर सकते है। आप सभी ने अध्यापकों का हमेशा सम्मान किया है तथा सदैव उनकी आज्ञा का पालन किया है।

आप सभी ने स्वयं ही नहीं बल्कि अपने जूनियर्स को भी इसके लिए प्रेरित किया है। आप सभी पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद में भी बहुत अच्छे है।

आपने विद्यालय को कई खेलों मे विजयी बनाया है। आप सभी समय के बहुत पाबंद है। आपने अपने गृहकार्य को हमेशा से सही समय पर पूरा किया है।

अनुशाशन ही एक छात्र का गहना होता है और आप सभी ने विद्यालय में हमेशा अनुशासन बनाये रखा है।

आप सभी ने विद्यालय की साफ-सफाई का ध्यान भी रखा है और अपने जूनियर्स को भी इसके लिए प्रेरित किया है। इसके लिए हम सभी को आप पर गर्व है।

मैं आपको अपने अनुभवों से कुछ बताने जा रहा हूँ कि आप अपने जीवन के ऐसे पड़ाव पर है, जहाँ से आप मेहनत करके व सही राह चुनकर अपने भविष्य को एक नई उंचाई पर ले जा सकते है।

इसके साथ-साथ गलत राह चुनकर अपने भविष्य को बर्बाद भी कर सकते है।

इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले उसके परिणामों को अच्छी तरह से जान लें और अपने निर्णयों को अपनी समझदारी व अपने बड़ों से सलाह लें।

जीवन में सफलता और असफलता तो आती-जाती रहेगी। आपको बस मेहनत करते रहना है। अपने करियर को चुनने से पहले आपको बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।

तो अपना करियर चुनने से पहले अपने शिक्षकों और उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से पहले सलाह लें और उसके बाद ही अपने करियर का चुनाव करें।

हम सभी ने मिलकर आपकी विदाई के लिए एक छोटे से समारोह का आयोजन किया है। मैं आशा करता हूँ कि आपको हमारा यह छोटा सा प्रयास पसंद आया होगा और आपने इसका आनंद लिया होगा।

इसके साथ में अपने शब्दों को विराम देता हूँ और आपके अच्छे भविष्य की कामना करता हूँ।

धन्यवाद।

विदाई समारोह के अवसर पर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के द्वारा विदाई भाषण

सुप्रभात, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, आदरणीय शिक्षक एवं मेरे प्रिय सहपाठियों और यहां उपस्थित सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार।

जैसा कि आप सभी जानते है कि आज हम सभी यहाँ पर हमारी विदाई समारोह के लिए एकत्रित हुए है। मेरा नाम — है। मैं इस विद्यालय की 12वीं विज्ञान वर्ग की कक्षा में पढ़ता हूँ।

मैं इस कक्षा का मॉनिटर होने के नाते आज आप सभी के सामने कुछ शब्द कहना चाहता हूँ। मैं इस विद्यालय मे पहली कक्षा से पढ़ रहा हूँ और आज मुझे इस विद्यालय मे 12 वर्ष पूरे हो गए है।

आज मैं यहाँ सभी को अलविदा कहने जा रहा हूँ। इस विद्यालय मे हम सभी का आख़िरी दिन है और इसके बाद हम सभी अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ जायेंगे।

एक अंत हमेशा एक नए आरम्भ को जन्म देता है। इस विद्यालय में हमनें अपने घर से भी ज्यादा समय व्यतीत किया है। इस विद्यालय ने हमें हमेशा शिक्षा का वातावरण प्रदान किया है।

आपने हमें कई नई-नई चीजें सिखाई है। आज तक हमें जो भी ज्ञान प्राप्त हुआ है, वह मैनें इस विद्यालय से ही प्राप्त किया है।

हमारे शिक्षकों ने हमें हमेशा अच्छी शिक्षा प्रदान की है। उन्होंने हमेशा हमारी मदद करने की कोशिश की है। इस विद्यालय ने हमें हमेशा अपने परिवार की तरह रखा है।

आप सभी अध्यापको ने हमें नए-नए तरीकों से पढ़ाया है। जिससे हमें समझने मे मदद मिली और हमारे परिणामों मे सुधार हुआ और हमने कठिन-कठिन विषयों मे अच्छे अंक प्राप्त किये।

आप सभी ने हमें शिक्षा का महत्व समझाया है कि एक विद्यार्थी को शिक्षा की कितनी जरुरत है? आप सभी शिक्षकों ने हर कदम पर हमारी सहायता की है और हमेशा हमारे भविष्य को उजागर करने का प्रयास किया है।

आप सभी लोगों ने हमें हमेशा एक अच्छा व्यक्ति बनाने की कोशिश की है। हमारे प्रधानाचार्य जी ने भी हमें हमेशा प्रोत्साहन दिया।

उन्होंने हमारी हर समस्या का समाधान निकाला और हमें हमेशा अच्छा ज्ञान भी दिया। हमनें इस विद्यालय के हर समारोह मे भाग लिया है और उससे कुछ न कुछ सीखा है और उसका भरपूर आनंद भी लिया है।

इतने वर्षों तक इस विद्यालय मे पढ़ने के बाद मुझे इस विद्यालय से लगाव हो गया है। लेकिन आज मुझे इस विद्यालय को अलविदा कहना होगा।

जो कि मेरे लिए काफी मुश्किल है। मैं हमेशा इस विद्यालय और आप सभी को याद करूँगा। लेकिन मैं साथ-साथ खुश भी हूँ कि हम नई जगह पर जायेंगे और वहाँ से हमें नया ज्ञान प्राप्त होगा।

हमें नई-नई चीजें सिखने को मिलेंगी और हमें अलग वातावरण मिलेगा और हम अपने उज्जवल के लिए आगे बढ़ेंगे। हर किसी को कभी न कभी कहीं से अलविदा कहना पड़ता है।

आप सभी ने हमें हमेशा पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। आपने हमें पढ़ाई में ही नहीं बल्कि खेलकूद में भी आगे बढ़ाया है।

जब भी हम लोगों से कोई गलती हुई तो आप सभी अध्यापकों ने हमें हमेशा प्यार से समझाया और गलती सुधारने का मौका दिया।

हम सभी आप सभी के प्यार और सहयोग के लिए हमेशा आपके आभारी रहेंगे। हम सभी आपको इसके लिए धन्यवाद देना चाहते है।

आज मैं इस विद्यालय से आप सभी का प्यार और अच्छी यादें लेकर जा रहा हूँ। आप सभी को भूल पाना हमारे लिए काफी मुश्किल होगा।

हम कभी भी आप सभी की सिखाई बातों को नहीं भूल पाएंगे। यही बातें हमें भविष्य मे सफलता की और ले जायेंगी।

हम अपने जूनियर्स के भी आभारी हैं। उन्होंने हमेशा हमारी सहायता की है और हमारा हमेशा सम्मान किया है। उन्होंने हमेशा हमारी बातें मानी और हमें हमेशा अपने बड़े भाई और बहन जैसा प्यार दिया।

इस प्यार और सम्मान के लिए हम सभी सीनियर आप सभी जूनियर्स का धन्यवाद करना चाहते है। मैं भगवान से आपके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना करता हूँ।

मैं आप सभी के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना करता हूँ। इतना कहकर मैं अपने शब्दों को विराम देना चाहता हूँ और एक बार फिर आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

4.7/5 - (4 votes)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *