स्वभावोक्ति अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Svabhavokti Alankar Ki Paribhasha in Hindi

स्वभावोक्ति अलंकार की परिभाषा : Kavyaling Alankar in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘स्वभावोक्ति अलंकार की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप स्वभावोक्ति अलंकार से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

स्वभावोक्ति अलंकार की परिभाषा : Svabhavokti Alankar in Hindi

जब किसी वस्तु का स्वाभाविक वर्णन होता है, तो उसे ‘स्वभावोक्ति अलंकार’ कहते है। यहाँ सादगी में चमत्कार होता है।

साधारण शब्दों में:- बालक आदि की अपनी स्वाभाविक क्रिया अथवा रूप का वर्णन ही ‘स्वभावोक्ति अलंकार’ कहलाता है।

स्वभावोक्ति अलंकार के उदाहरण

स्वभावोक्ति अलंकार के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

उदाहरण 1

सीस मुकुट कटी काछनी,
कर मुरली उर माल।
इहि बानिक मो मन बसौ,
सदा बिहारीलाल।।

स्पष्टीकरण:- उपर्युक्त पंक्ति में जिन बातों का चित्रण हुआ है, वें सभी स्वाभाविक है। यहाँ पर कहीं भी अतिशयोक्ति से काम नहीं लिया गया। अतः यह स्वभावोक्ति अलंकार का उदाहरण है।

उदाहरण 2

चितवनि भोरे भाय की,
गोरे मुख मुसकानि।
लगनि लटकि आली गरे,
चित खटकति नित आनि।।

स्पष्टीकरण:- नायक नायिका की सखी से कहता है कि उस नायिका के भोलेपन की चितवन गोरे मुख की हँसी और वह लटक-लटककर सखी के गले लिपटना, ये चेष्टाएँ नित्य मेरे चित्त में खटका करती रहती है। यहाँ नायिका के चित्रित आंगिक व्यापारों में सभी स्वाभाविक है।  इसमें वस्तु दृष्य अथवा चेष्टाओं का स्वाभाविक अंकन हुआ है। अतः यह स्वभावोक्ति अलंकार का उदाहरण है।

स्वभावोक्ति अलंकार से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. स्वभावोक्ति अलंकार की परिभाषा क्या है?

    जब किसी वस्तु का स्वाभाविक वर्णन होता है, तो उसे ‘स्वभावोक्ति अलंकार’ कहते है। यहाँ सादगी में चमत्कार होता है।
    साधारण शब्दों में:- बालक आदि की अपनी स्वाभाविक क्रिया अथवा रूप का वर्णन ही ‘स्वभावोक्ति अलंकार’ कहलाता है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *