तत्सम शब्द, तद्भव शब्द, देशज शब्द, विदेशज शब्द व संकर शब्द की परिभाषा और उदाहरण

Tatsam Shabd, Tadbhav Shabd, Deshaj Shabd, Videshaj Shabd, Sankar Shabd Ki Paribhasha in Hindi

तत्सम शब्द, तद्भव शब्द, देशज शब्द, विदेशज शब्द व संकर शब्द की परिभाषा : Tatsam Shabd, Tadbhav Shabd, Deshaj Shabd, Videshaj Shabd, and Sankar Shabd in Hindi:-

आज के इस लेख में हमनें ‘तत्सम शब्द, तद्भव शब्द, देशज शब्द, विदेशज शब्द व संकर शब्द की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप तत्सम शब्द, तद्भव शब्द, देशज शब्द, विदेशज शब्द व संकर शब्द से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

अनुक्रम दिखाएँ

शब्द की परिभाषा

वर्णों के मेल से बने स्वतंत्र व अर्थ पूर्ण ध्वनि समूह को ‘शब्द’ कहते है। शब्दों का वर्गीकरण कुल 4 आधार पर किया जाता है। जिनमें से ‘उत्पत्ति के आधार पर’ शब्द 5 प्रकार के होते है, जो कि निम्न प्रकार है:-

उत्पत्ति के आधार पर शब्द के प्रकार
तत्सम शब्द
तद्भव शब्द
देशज शब्द
विदेशज शब्द
संकर शब्द

1. तत्सम शब्द की परिभाषा : Tatsam Shabd in Hindi

मूल भाषा संस्कृत के वह शब्द, जो हिंदी भाषा में ज्यों के त्यों प्रयुक्त होते है, तत्सम शब्द कहलाते है। जैसे:- अग्नि, आम्र, अमूल्य, चंद्र, क्षेत्र, अज्ञान, अंधकार, आदि।

तत्सम शब्द का निर्माण ‘तत्’ व ‘सम’ के योग से हुआ है, जहाँ ‘तत्’ का अर्थ ‘उसके’ तथा ‘सम’ का अर्थ ‘समान’ होता है। अतः तत्सम शब्द का शाब्दिक अर्थ उसके (मूल संस्कृत भाषा) के समान होता है। तत्सम शब्दों में ध्वनि परिवर्तन नहीं होता है।

2. तद्भव शब्द की परिभाषा : Tadbhav Shabd in Hindi

समय और परिस्थितियों के कारण तत्सम शब्दों में कुछ परिवर्तन किये जाते है और परिवर्तन के बाद जो नये शब्द बनते है, उन्हें ‘तद्भव शब्द’ कहते है। जैसे:- आग, दूध, नंगा, नया, पहाड़, बीच, मोर, रात, सांप, नहाना, सूखा, गर्मी, घर, दांत, बरस, आदि।

तद्भव का शाब्दिक अर्थ ‘उससे बने’ है। तद्भव शब्द का निर्माण ‘तत्’ व ‘भव’ के योग से हुआ है, जिनका अर्थ ‘उससे उत्पन्न’ होता है अर्थात वह शब्द, जो उससे (संस्कृत भाषा) से उत्पन्न हुए है।

यहाँ पर ‘तत्’ शब्द भी संस्कृत भाषा से ही बना हुआ शब्द है। इन शब्दों की यात्रा संस्कृत से आरंभ होकर पालि, प्राकृत व अपभ्रंश भाषाओं के पड़ाव से होकर गुजरी है और आज तक चल रही है।

तत्सम शब्द और तद्भव शब्द की पहचान करने के नियम

तत्सम शब्द और तद्भव शब्द की पहचान करने के सभी नियम निम्नलिखित है:-

नियम 1

तत्सम शब्दों के अंत में ‘क्ष‘ वर्ण का प्रयोग किया जाता है। जबकि, तद्भव शब्दों के अंत में ‘‘ अथवा ‘‘ वर्ण का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण

तत्सम शब्द का उदाहरणतद्भव शब्द का उदाहरण
पक्षीपंछी

नियम 2

तत्सम शब्दों में ‘श्र‘ वर्ण का प्रयोग किया जाता है। जबकि, तद्भव शब्दों में ‘‘ वर्ण का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण

तत्सम शब्द का उदाहरणतद्भव शब्द का उदाहरण
धन्नश्रेष्ठीधन्नासेठी

नियम 3

तत्सम शब्दों में ‘‘ वर्ण का प्रयोग किया जाता है। जबकि, तद्भव शब्दों में ‘‘ वर्ण का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण

तत्सम शब्द का उदाहरणतद्भव शब्द का उदाहरण
दिपशलाकादियासलाई

नियम 4

तत्सम शब्दों में ‘‘ वर्ण का प्रयोग किया जाता है। जबकि, तद्भव शब्दों में ‘‘ वर्ण का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण

तत्सम शब्द का उदाहरणतद्भव शब्द का उदाहरण
कृषककिसान

नियम 5

तत्सम शब्दों में ‘‘ वर्ण का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण

तत्सम शब्द का उदाहरणतद्भव शब्द का उदाहरण
कृतगृहकचहरी

नियम 6

तत्सम शब्दों में ‘‘ की मात्रा का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण

तत्सम शब्द का उदाहरणतद्भव शब्द का उदाहरण
आम्रआम

नियम 7

तत्सम शब्दों के अंत में ‘‘ वर्ण का प्रयोग किया जाता है। जबकि, तद्भव शब्दों के अंत में ‘‘ वर्ण का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण

तत्सम शब्द का उदाहरणतद्भव शब्द का उदाहरण
वनबन

तत्सम शब्द और तद्भव शब्द के उदाहरण

तत्सम शब्द और तद्भव शब्द के उदाहरण निम्न प्रकार है:-

‘अ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
अंकआँक
अंगरक्षकअंगरखा
अंगुलीउंगली
अंगुष्ठअंगूठा
अंचलआँचल
अंजलिअंजुरी
अंधअँधा
अंधकारअँधियारा
अकस्मातअचानक
अक्षरअच्छर
अक्षवाटअखाड़ा
अक्षिआंख
अक्षोटअखरोट
अखिलआखा
अगणितअनगनित
अगमअगम्य
अग्निआग
अग्रणीअगुवा
अघहेठी
अनर्थअनाड़ी
अन्नअनाज
अन्यत्रअनत
अन्यप्रश्वनरसों
अमावस्याअमावस
अमूल्यअमोल
अमृतअमिय, अमी
अम्लिकाइमली
अरघट्टरहट
अरिष्ठरीठा
अंचिंआंच
अर्द्धआधा
अर्पणअरपन
अलग्नअलग
अलवणअलोना
अशीतिअस्सी
अश्रुआंसू
अष्टआठ
अष्टादशअठारह
अस्थिहड्डी

‘आ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
आखेटअहेर
आच्शारीआसरा
आदित्यवारइतवार
आद्रकअदरक
आधाअर्ध
आपातआवां
आमीरअहीर
आमलकआंवला
आम्रआम
आम्रचूर्णअमचूर
आरात्रिकाआरती
आर्यआरज
आलस्यआलस
आशाआस
आशिषआशीष
आश्चर्यअचरज
आश्रयआसरा
आश्विनआसोज
आषाढ़असाढ़

‘इ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
इक्षुईख
इयतइतना
इष्टिकाईंट

‘ई’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
ईर्ष्याईषा, रीस

‘उ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
उच्चऊंचा
उच्छवासउसास
उज्जवलउजाला
उत्तिष्ठउठ
उत्पघतेउपजना
उत्साहउछाह
उद्घाटनउभरना
उद्धर्तनउबटन
उपरीपर
उपवासउपास
उपालम्भउलाहना
उलूकउल्लू
उलूखलओखली
उष्ट्र, ऊषरऊंट

‘ऊ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
ऊर्णऊन

‘ऋ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
ऋक्षरीछ
ऋषिरिसी

‘ए’ तथा ‘ऐ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
एकलइकलौता
एकादशग्यारह
एलाइलायची
एवंयों
एषयह

‘ओ’ तथा ‘औ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
ओष्ठहोंठ

‘क’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
कंकणकंगन
कंकतीकंघी
कंटककांटा
कंटफलकटहल
कंदुकगेंद
कच्छपकछुआ
कटुकड़वा
कतिकई
कदलीकेला
कपंदिकाकौड़ी
कपाटकिवाड़
कपोतकबूतर
कुमारकुंवर
कुष्ठकोढ़
कूपकुंवा
कृतगृहकचहरी
कृपाकिरपा
क्लेशकलेश
क्रुद्धक्रोधी

‘ख’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
खटवाखाट
खंडगृहखड़हर
खर्जूखुजली
खर्जुरखजूर
खर्परखपड़ा

‘ग’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
गणनागिनना
गर्गरगागर
गर्जनगरज
गर्दभगधा
गर्मीघाम
गायकगवैया
गृहघर
गृहणीघरनी
गोत्रगोत
गौगाय

‘घ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
घटघड़ा
घटिकाघड़ी
घृणाघिन्न, घिन
घृतघी
घोतकघोड़ा

‘च’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
चंचुचोंच
चंडिकाचाँदनी
चंद्रचाँद
चक्रचाक
चटिकाचिड़िया
चतुर्थचौथा
चतुर्वेदीचौबे
चरणचरन
चरित्रचरित
चर्मचमड़ा

‘छ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
छत्रछाता
छायाछाँह
छिद्रछेद
छेदनीछेनी

‘ज’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
जंघाजांघ
जन्मजनम
जीर्णझीना
जिह्वाजीभ
जेष्ठजेठ
ज्योतिजोत
जातिगृहनैहर
जमात्राजमाईं

‘झ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
झटितिझट
झरनझरना
झामकझांवा

‘ट’ तथा ‘ठ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
टंकशालाटकसाल

‘ड’ तथा ‘ढ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
डाकिनीडायन

‘त’ तथा ‘थ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
तड़ागतालाब
तरकनतांकना
तपस्वीतपसी
तरवारितलवार
तिथि वारत्यौहार
तीक्षणतीखा
तृणतिनका
त्वरिततुरंत
तैलतेल
त्वरिततुरंत
ताम्रतांबा

‘द’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
दंडडंडा
दंतदांत
दंषडंका
दक्षिणदाहिना
दशमदसवां
दीपावलीदिवाली
दुग्धदूध
दुर्बलदुर्बला
दूर्वादूब
देवदई
द्रोणदोना
द्वादशबारह
द्वितीयाइजा
द्विवरदेवर
द्विसृतदूसरा
द्विपाटदुपट्टा

‘ध’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
धनिकाधनिया
धरित्रीधरती
धर्मधरम
धान्यधान
धूमधुँवा
धूलिधुरी
धृष्ठढीठ
धैर्यधीरज

‘न’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
नहिनहीं
नकुलनेवला
नक्रनाक
नक़्ल, नासिकानाक
निर्दरनिडर
निष्ठुरनिठुर
नीचेंनीचे
नृत्यनाच

‘प’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
पंक्तिपंगत
पंचदशपंद्रह
पक्कापका
पक्षीपंछी
पटलपलड़ा
पत्रपत्ता
परशुफरसा
परिधानपहनना
पुत्रपूत
पुराणपुराना
पीतपीला
पुष्करपोखर
प्रकटप्रगट
प्रथिलपहला
प्रत्यभिज्ञानपहचान
प्रस्तरपत्थर
प्रियप्यारा
प्रहेलिकापहेली

‘फ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
फणीफण
फाल्गुनफागुन
फुल्लफुल्का
फुल्लनफूलना

‘ब’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
बंधबांध
बदरीबेर
बधिरबहरा
बलिवर्दबैल
बिंदुबूँद
बिग्रहबिगाड़
बालुकाबालू
बहिरबाहर
बिल्वबेल

‘म’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
मंडनमढ़ना
मंडपमंडुवा
मत्स्यमछली
मनुष्यमानुष
मरीचमिर्च
मर्कटीमकड़ी
मशकमच्छर
मश्रुमूंछ
मस्तकमाथा
महापात्रमहावत
मार्गमग
मृत्युमौत
मेघमेह
मृगमिरग

‘य’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
यंत्रतंत्र
यज्ञोपवीतजनेऊ
यतिजति
यवजौ
युवाजवान

‘र’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
रक्तिकारत्ती
रजनीरैन
रज्जुरस्सी
रात्रिरात
राष्ट्रराज्य
रुक्षरुखा

‘ल’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
लक्षलाख
लवंगलौंग
लवणनमक
लिष्टलोढ़ा
लेपिकालेई
लौहलोहा

‘व’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
वन्ध्याबाँझ
वटबड़
वणिकबनिया
वधुबहु
वर्धनबढ़ना
वर्तिकाबत्ती

‘स’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
सूर्यसूरज
स्वर्णसोना
स्तनथन
सूचिकासुई
सुभागसुहाग
स्वर्णकारसुनार
स्वसुरससुर
सत्यसच
सर्पसाँप
सप्तसात
सूत्रसूत
स्थिरअटल
स्थलथल, जमीन
स्नेहनेह, प्यार
स्कन्धकंधा
ससर्पसरसों
सपत्नीसौत
स्फोटकफोड़ा

‘श’ तथा ‘ष’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
शलाकासलाई
श्यामलसाँवला
शून्यसूना
शप्तशतीसतसई
शाकसाग
श्मषानसमसान
शिरसिर
श्यालससाला
शय्यासेज
शुष्कसूखा
श्यालीसाली
शूकरसूअर
शिलासिल, पत्थर
शतसौ
शीर्षसीस
शर्करशक्कर
शुकतोता
शिक्षासीख

‘श्र’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
श्रावणसावन
श्रेष्ठीसेठ
श्रापशाप
श्रृंगालसियार
श्रंखलासाँकल
श्रृंगसींग

‘ह’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
हास्यहँसी
हस्तहाथ
हिरनहरिण
हस्तीहाथी
हरिद्राहल्दी
हट्टहाट
होलिकाहोली
ह्रदयहिय
हंडीहांड़ी

‘क्ष’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
क्षीरखीर
क्षतिछति
क्षीणछीन
क्षत्रियखत्री
क्षेत्रखेत
क्षत्रियखत्री
क्षारखार
क्षमाछमा

‘त्र’ तथा ‘ज्ञ’ वर्ण से शुरू होने वाले तत्सम शब्द और तद्भव शब्द

तत्सम शब्दतद्भव शब्द
त्रयोदशतेरह
त्रीणितीन

3. देशज शब्द की परिभाषा : Deshaj Shabd in Hindi

देशज शब्द, स्थानीय भाषा के शब्द होते है। ये शब्द देश की विभिन्न बोलियों से लिए जाते है अर्थात तत्सम् शब्द के अतिरिक्त, देश की विभिन्न बोलियों से आये शब्द, देशज शब्द कहलाते है। जैसे:- झाड़, काका, बाबा, टपटा, लाला, तोंद, लोटा, कटोरा, खखरा, आदि।

देशज शब्दों का प्रयोग आवश्यकतानुसार किया जाता है और ये शब्द बाद में प्रचलित होकर हमारी भाषा का हिस्सा बन जाते है।

अन्य शब्दों में, वह शब्द जिनकी उत्पत्ति देश की विभिन्न बोलियों से होती है अर्थात जिन शब्दों के मूल का पता न हो, लेकिन वे शब्द प्रचलन में होते है, देशज शब्द कहलाते है। देशज शब्दों को देशी शब्द भी कहा जाता है।

देशज शब्द के उदाहरण

देशज शब्द के उदाहरण निम्नलिखित है:-

लोटाकटोरा
घोटालामाथा
जगमगगड़बड़
लातचटपट
पानीखुसुर-पुसर
झिलमिलचिड़िया
झुग्गीपों–पों
ठठेराटोटी
थप्पड़कांय-कांय
डिबियाधड़ाम
बक-बकगाड़ी
ठक-ठकलड़का
ठन-ठनखिड़की
सर-सरटक्कर
खिचड़ीडकारा
खटपटजूता
खर्राटाउटपटांग
पगड़ीटुच्चा
काकाटहनी
बाबासेठ
झाड़धक्का
तोंदडिबिया
चपटालाला
झाड़काका
तेंदुआबाबा
ठेठजूता
लालाथर्रा
खाखराघेवर
छानीखिड़की
लगदीकलाई
झिलमिलबियाना
घोटालाझंडा
भिंडीमुक्का
सरसोंबाजरा
जूतागड़बड़
धड़ामडकार
टक्करचसक

देशज शब्द के प्रकार

देशज शब्द के कुल 2 प्रकार है, जो कि निम्नलिखित है:-

देशज शब्द के प्रकार
अनुकरण वाचक देशज शब्द
अनुकरण रहित देशज शब्द

(i). अनुकरण वाचक देशज शब्द

जिन शब्दों का निर्माण, किसी जीव या वस्तु की काल्पनिक अथवा वास्तविक ध्वनि को ध्यान में रखकर किया जाता है, उन्हें ‘अनुकरण वाचक देशज शब्द’ कहते है। जैसे:- गडगडाना, हिनहिनाना, कल-कल, खटखटाना, आदि।

(ii). अनुकरण रहित देशज शब्द

जिन शब्दों के निर्माण की प्रक्रिया का कोई पता नहीं होता है, उन्हें ‘अनुकरण रहित देशज शब्द’ कहते है। जैसे:- कौड़ी, बाजरा, अँगोछा, लोटा, ठर्रा, ठेस, झण्डा, मुक्का, लकड़ी, घेवर, कपास, लुग्दी, जूता, आदि।

4. विदेशज शब्द की परिभाषा : Videshaj Shabd in Hindi

वह विदेशी शब्द, जो विदेश से आए है, लेकिन उनका प्रयोग हिंदी भाषा में किया जाता है, उन्हें विदेशज शब्द कहते है। विदेशज शब्द को विदेशी शब्द भी कहते है। जैसे:- कॉलेज, डॉक्टर, किस्मत, किनारा, स्टेशन, आदि।

विदेशज शब्द के उदाहरण

विदेशज शब्द के उदाहरण निम्नलिखित है:-

(i). फारसी भाषा से आये विदेशज शब्द

फ़ारसी भाषा आये विदेशज शब्द निम्नलिखित है:-

गिरहकमीना
पैमानाकिशमिश
नामर्दगिरफ्तार
चाबुकगुलाब
दंगलआतिशबाजी
गवाहखरगोश
दिलदीवार
सितारगरम
मोर्चादवा
चिरागयाद
गुलचासनी
चेहराचुकी
दरबारकमरबंद
दिलेरनाव
वरनायार
वापिसजिगर
सरासरराह
लेकिनसितारा
जुर्मानासरदार
देहातखाल
तनख्वाहखुश
खुदतेज
तीरतबाह
पलकजागीर
नापसंदजान
जिंदगीजबर
जादूपेशा
पलंगबहरा
आफतजोश
आवाजअफसोस
आमदनीसौदागर
आवाराहफ्ता
आरामहजार
आबरूआईना
चश्माबेहूदा
किनाराबीमार
पैदावारबेरहम
मलीदामादा
शादीमाशा
सरकारमलाई
उम्मीददुकान
दस्तूरमुर्दा
मरहमकुश्ती
मीनामुफ्त

(ii). तुर्की भाषा से आये विदेशज शब्द

तुर्की भाषा आये विदेशज शब्द निम्नलिखित है:-

सुरागतमगा
सौगातमुगल
आकाकालीन
लफंगाकैची
उर्दूचेचक
लाशचमचा
काबूतोप
तलाशबहादुर
कुलीबेगम

(iii). पुर्तगाली भाषा से आये विदेशज शब्द

पुर्तगाली भाषा आये विदेशज शब्द निम्नलिखित है:-

गोभीऑलपिन
इस्त्रीलबादा
तोलियागोदाम
बाल्टीअलमारी
फीताइस्पात
नीलामपरात
तंबाकूपादरी
आयामेज
कमीजसाया
कनस्तरपिस्तौल
कमराचाबी
काजूगमला

(iv). अरबी भाषा से आये विदेशज शब्द

अरबी भाषा आये विदेशज शब्द निम्नलिखित है:-

कमलउम्र
हालजनाब
मामूलीहुक्म
वकीलहक
मालहद
हवालातहिसाब
मददहैजा
नहरअदा
कातिलबाज
वहमखराब
वारिसशराब
लायकहौसला
लिफाफाकर्ज
लफ्जएहसान
औसतलिहाज
औरतराय
मुहावरामतलब
औलाददवा
कसारमशहूर
कब्रमौका
किस्मतमुसाफिर
हाकिमदिमाग
तरक्कीदिमाग
ईमानतजुर्बा
हमलातरफ
कदमतकिया
जालिमतारीख
जिक्रमल्लाह
तमाममुकदमा
तकाजामालूम
तकदीरमजबूर
दवाखबर
अजबकायदा
अजीबकिताब
अमीरकुर्सी
दगाकसरत
दुआकीमत
दफाकसम
दुकानकिला
दुकानकसूर
दौलतदफ्तर
दानतमाशा
दीनदावत
नतीजाजहाज
नशाजवाब
नकदजलसा
नकलजिस्म
फकीरमौसम
फायदाजाहिल
बहसगैर
बाकीगरीब
मुद्दईखिदमत
मर्जीख्याल
मिसालखत
आखिरहिम्मत
खत्मआदत
मुल्कआदमी
आसारइनाम
अल्लाहफैसला
असरइज्जत
इमारतअक्ल

(v). अंग्रेजी भाषा से आये विदेशज शब्द

अंग्रेजी भाषा आये विदेशज शब्द निम्नलिखित है:-

नोटिसप्लेट
इंचपाउडर
ऑर्डरचेयरमैन
मीलथर्मामीटर
बोतलकॉलर
तारपीनकमीशन
थिएटरगजट
कप्तानअस्पताल
टिकटक्रिकेट
इंजनडॉक्टर
नंबरइयररिंग
पेनएजेंसी
पेंसिलकंपनी
ड्राइवरकमिश्नर
डिप्टीकाउंसिल
डायरीजेल

(vi). पश्तो भाषा से आये विदेशज शब्द

पश्तो भाषा आये विदेशज शब्द निम्नलिखित है:-

रोलाअटकल
मटरगश्तीअखरोट
भड़ासकलूटा
बाड़खचड़ा
पठानखर्राटा
पटाखागुलगपाड़ा
डेरागड़बड़
गुंडाचख-चख
टसमसतहस-नहस

(vii). फ्रेंच भाषा से आये विदेशज शब्द

फ्रेंच भाषा आये विदेशज शब्द निम्नलिखित है:-

काजूअंग्रेज
सूपकारतूस
मीनूकर्फ्यू
मेयरकूपन
बादामपिकनिक

(viii). चीनी भाषा से आये विदेशज शब्द

चीनी भाषा आये विदेशज शब्द निम्नलिखित है:-

चायचीनी
चीकूलीची

(ix). जापानी भाषा से आये विदेशज शब्द

जापानी भाषा आये विदेशज शब्द निम्नलिखित है:-

रिक्‍शासायोनारा
झप्‍पानसुनामी

(x). रूसी भाषा से आये विदेशज शब्द

रूसी भाषा आये विदेशज शब्द निम्नलिखित है:-

सोवियतस्‍पूतनिक

(xi). डच भाषा से आये विदेशज शब्द

डच भाषा आये विदेशज शब्द निम्नलिखित है:-

बम (तांगा गाड़ी का)तुरुप (ताश में)
ड्रिलचिड़िया

(xii). तिब्बती भाषा से आये विदेशज शब्द

तिब्बती भाषा आये विदेशज शब्द निम्नलिखित है:-

डाँडीथुलमा

(xiii). यूनानी भाषा से आये विदेशज शब्द

यूनानी भाषा आये विदेशज शब्द निम्नलिखित है:-

एटम
एटलस
एकेडमी

5. संकर शब्द की परिभाषा : Sankar Shabd in Hindi

2 भिन्न-भिन्न भाषा के भिन्न-भिन्न शब्दों को मिलाकर जो नए शब्द बनाए जाते है, उन्हें ‘संकर शब्द’ कहते है। संकर शब्द विशेष शब्द होते है, जो 2 भिन्न-भिन्न भाषाओं के मेल से बने होते है।

उदाहरण के तौर पर:- ‘रेल + गाड़ी = रेलगाड़ी’, रेलगाड़ी शब्द में ‘रेल’ शब्द अंग्रेजी भाषा का शब्द है, जबकि ‘गाड़ी’ शब्द हिन्दी भाषा का शब्द है।

संकर शब्द के उदाहरण

संकर शब्द के उदाहरण निम्नलिखित है:-

(i). हिन्‍दी और फारसी भाषा के मेल से बने संकर शब्द

हिन्‍दी और फारसी भाषा के मेल से बने संकर शब्द निम्नलिखित है:-

हिन्‍दी और फारसी भाषा के मेल से बने संकर शब्द
घड़ी + साज = घड़ीसाज
घोड़ा + सवार = घुड़सवार
चाल + बाज = चालबाज
मच्‍छर + दान = मच्छरदानी
राज + महल = राजमहल
मोम + बत्ती = मोमबत्ती
तिन + माही = तिमाही
शादी + ब्याह = शादीब्याह

(ii). हिन्‍दी और अंग्रेजी भाषा के मेल से बने संकर शब्द

हिन्‍दी और अंग्रेजी भाषा के मेल से बने संकर शब्द निम्नलिखित है:-

हिन्‍दी और अंग्रेजी भाषा के मेल से बने संकर शब्द
जेल + यात्रा = जेलयात्रा
लाठी + चार्ज = लाठीचार्ज
टिकट + घर = टिकटघर
रेल + गाड़ी = रेलगाड़ी
हैड + मुनीम = हेडमुनीम

(iii). हिन्‍दी और अरबी भाषा के मेल से बने संकर शब्द

हिन्‍दी और अरबी भाषा के मेल से बने संकर शब्द निम्नलिखित है:-

हिन्‍दी और अरबी भाषा के मेल से बने संकर शब्द
डोलची
मदकची

(iv). अंग्रेजी और फ़ारसी भाषा के मेल से बने संकर शब्द

अंग्रेजी और फ़ारसी भाषा के मेल से बने संकर शब्द निम्नलिखित है:-

अंग्रेजी और फ़ारसी भाषा के मेल से बने संकर शब्द
डाल्‍टेनगंज
फोटोसाज
रिविलगंज
हंटरगंज

(v). अंग्रेजी और अरबी भाषा के मेल से बने संकर शब्द

अंग्रेजी और अरबी भाषा के मेल से बने संकर शब्द निम्नलिखित है:-

अंग्रेजी और अरबी भाषा के मेल से बने संकर शब्द
कम्‍पनीबाग
हाफकमीज

(vi). अंग्रेजी और तुर्की भाषा के मेल से बने संकर शब्द

अंग्रेजी और तुर्की भाषा के मेल से बने संकर शब्द निम्नलिखित है:-

अंग्रेजी और तुर्की भाषा के मेल से बने संकर शब्द
हाफकुरता

(vii). अरबी और फ़ारसी भाषा के मेल से बने संकर शब्द

अरबी और फ़ारसी भाषा के मेल से बने संकर शब्द निम्नलिखित है:-

अरबी और फ़ारसी भाषा के मेल से बने संकर शब्द
रोजनामचा
नमकहराम
आतिशबाजी
खुशबू
बेईमान

(viii). हिंदी और संस्कृत भाषा के मेल से बने संकर शब्द

हिंदी और संस्कृत भाषा के मेल से बने संकर शब्द निम्नलिखित है:-

हिंदी और संस्कृत भाषा के मेल से बने संकर शब्द
जांचकर्ता

(ix). अंग्रेजी और संस्कृत भाषा के मेल से बने संकर शब्द

अंग्रेजी और संस्कृत भाषा के मेल से बने संकर शब्द निम्नलिखित है:-

अंग्रेजी और संस्कृत भाषा के मेल से बने संकर शब्द
बमवर्षा
रेलयात्रा

(x). फ़ारसी और संस्कृत भाषा के मेल से बने संकर शब्द

फ़ारसी और संस्कृत भाषा के मेल से बने संकर शब्द निम्नलिखित है:-

फ़ारसी और संस्कृत भाषा के मेल से बने संकर शब्द
सजाप्राप्त
नमूनार्थ

(xi). अरबी और संस्कृत भाषा के मेल से बने संकर शब्द

अरबी और संस्कृत भाषा के मेल से बने संकर शब्द निम्नलिखित है:-

अरबी और संस्कृत भाषा के मेल से बने संकर शब्द
जिलाधीश

(xii). पुर्तगाली और फ़ारसी भाषा के मेल से बने संकर शब्द

पुर्तगाली और फ़ारसी भाषा के मेल से बने संकर शब्द निम्नलिखित है:-

पुर्तगाली और फ़ारसी भाषा के मेल से बने संकर शब्द
जेबखर्च

(xiii). संस्कृत और फ़ारसी भाषा के मेल से बने संकर शब्द

संस्कृत और फ़ारसी भाषा के मेल से बने संकर शब्द निम्नलिखित है:-

संस्कृत और फ़ारसी भाषा के मेल से बने संकर शब्द
रामदीन
रामगुलाम

तत्सम शब्द, तद्भव शब्द, देशज शब्द, विदेशज शब्द व संकर शब्द से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. तत्सम शब्द की परिभाषा क्या है?

    मूल भाषा संस्कृत के वह शब्द, जो हिंदी भाषा में ज्यों के त्यों प्रयुक्त होते है, तत्सम शब्द कहलाते है। जैसे:- अग्नि, आम्र, अमूल्य, चंद्र, क्षेत्र, अज्ञान, अंधकार, आदि।

  2. तद्भव शब्द की परिभाषा क्या है?

    समय और परिस्थितियों के कारण तत्सम शब्दों में कुछ परिवर्तन किये जाते है और परिवर्तन के बाद जो नये शब्द बनते है, उन्हें ‘तद्भव शब्द’ कहते है। जैसे:- आग, दूध, नंगा, नया, पहाड़, बीच, मोर, रात, सांप, नहाना, सूखा, गर्मी, घर, दांत, बरस, आदि।

  3. देशज शब्द की परिभाषा क्या है?

    देशज शब्द, स्थानीय भाषा के शब्द होते है। ये शब्द देश की विभिन्न बोलियों से लिए जाते है अर्थात तत्सम् शब्द के अतिरिक्त, देश की विभिन्न बोलियों से आये शब्द, देशज शब्द कहलाते है। जैसे:- झाड़, काका, बाबा, टपटा, लाला, तोंद, लोटा, कटोरा, खखरा, आदि।

  4. विदेशज शब्द की परिभाषा क्या है?

    वह विदेशी शब्द, जो विदेश से आए है, लेकिन उनका प्रयोग हिंदी भाषा में किया जाता है, उन्हें विदेशज शब्द कहते है। विदेशज शब्द को विदेशी शब्द भी कहते है। जैसे:- कॉलेज, डॉक्टर, किस्मत, किनारा, स्टेशन, आदि।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *