यात्रा और पर्यटन पर भाषण

Travel and Tourism Speech in Hindi

यात्रा और पर्यटन पर भाषण : Travel and Tourism Speech in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘यात्रा और पर्यटन पर भाषण’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप यात्रा और पर्यटन पर भाषण से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

यात्रा और पर्यटन पर भाषण : Travel and Tourism Speech in Hindi

नमस्कार, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, माननीय शिक्षकगण एवं मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा प्यारभरा नमस्कार।

मेरा नाम —– है और मैं इस विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ता हूँ। सबसे पहले मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप सभी ने मुझे इस मंच पर खड़ा होने का मौका दिया।

आज मैं इस पर्यटन दिवस के अवसर पर आप सभी के सामने यात्रा और पर्यटन पर भाषण देना चाहता हूँ। आशा करता हूँ कि आप सभी को मेरा यह भाषण पसंद आएगा।

जैसा कि हम सभी जानते है कि सभी लोगों को घूमना कितना अधिक पसंद होता है। जब लोग अपने रोजमर्रा के जीवन से थक जाते है, तो वह बाहर घूमने के लिए निकल जाते है, इसे ही पर्यटन कहा जाता है।

भारत एक विशाल देश है, जहाँ पर्यटन के कई सुंदर स्थान है। यहाँ पर देश-विदेश से लोग घूमने के लिए आते है। पर्यटन से एक देश में रोजगार के साधन बढ़ जाते है।

कईं लोग पर्यटन स्थलों में अलग-अलग व्यवसाय करके अपना जीवनयापन करते है। पर्यटन एक देश की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इससे कईं व्यवसायों को बढ़ावा मिलता है। जैसे:- होटल, यातायात एवं देश के अन्य कईं कुटीर उद्योगों को सहायता मिलती है।

आज के युग में जहाँ मनुष्य बहुत व्यस्त रहता है, तो कईं बार उसे शारीरिक एवं मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है व कईं बार व्यक्ति काम से इतना ऊब जाता है कि उसे काम करने की इच्छा ही नहीं होती है।

इन सभी समस्याओं से बचने का आसान उपाय है:- यात्रा। विभिन्न प्रकार की शोधों यह पाया गया है कि एक छोटी यात्रा से मनुष्य को मानसिक तनाव से छुटकारा मिल जाता है।

ऐसा पाया गया है कि इससे मनुष्य को तनाव और चिंता से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलती है और काम करने की नई ऊर्जा का संचार होता है।

अब तो चिकित्सक भी सभी को समय-समय पर छोटी-छोटी यात्राएं करने की सलाह देते है। आज लोग नई वस्तुओं के साथ-साथ पुरानी वस्तुओं को देखना भी बहुत पसंद करते है।

अब सरकार नई वस्तुओं के निर्माण के साथ-साथ पुरानी वस्तुओं की देखरेख व पुननिर्माण का कार्य बड़े ज़ोरों से कर रही है।

इससे देश की संस्कृति व सभ्यता को भी बचाया जा सकता है और इससे हमें अलग-अलग सभ्यताओं को देखने का मौका भी मिलता है।

आज आप सभी देखते होंगे कि कईं लोग अपने मित्रों या परिवार के साथ घूमने चले जाते है।

इस सोशल मीडिया के युग में लोग घूमने के साथ-साथ इससे पैसे भी कमा रहे है और अब इसे नए रोजगार के रूप में भी देखा जा रहा है।

कईं लोग वीडियो बनाकर अलग-अलग मंचों जैसे यूट्यूब पर डालते है व वहाँ से पैसे कमाते है। पर्यटन के माध्यम से लोग एक देश से दूसरे देश में घूमने जाते है।

जिससे लोगों में मेल-मिलाप बढ़ता है। एक देश की सभ्यता व खानपान को दूसरे देशों तक पहुंचाया जा सकता है। इससे देशों के रिश्ते आपस में अच्छे व मजबूत होते है।

जिससे उनके मध्य अन्य वस्तुओं का व्यापार भी बढ़ता है। जिससे सम्पूर्ण विश्व में शांति बनी रहती है। विश्व के कईं ऐसे देश है, जिनकी पूरी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर ही आश्रित है।

अब आप समझ ही गए होंगे कि पर्यटन हमारें जीवन में कितना अधिक महत्वपूर्ण है। इसके बहुत से फायदें है और न के बराबर नुकसान है।

इतना कहकर मैं अपने इस भाषण को समाप्त करने जा रहा हूँ। आशा करता हूँ कि आपको यह भाषण पसंद आया होगा। मेरा पूरा भाषण सुनने के लिए आप सभी का तहदिल से धन्यवाद।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *