वर्तमान काल की परिभाषा, भेद और उदाहरण

वर्तमान काल की परिभाषा : Vartaman Kaal in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘वर्तमान काल की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप वर्तमान काल की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
वर्तमान काल की परिभाषा : Vartaman Kaal in Hindi
क्रिया का वह रूप, जिससे कार्य के वर्तमान में होने का पता चलता है, उसे वर्तमान काल कहा जाता है। वर्तमान काल से तात्पर्य ‘चल रहे समय’ से होता है अर्थात जो समय अभी चल रहा है या जिसमें हम उपस्थित है।
वर्तमान काल के उदाहरण
वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित है:-
वर्तमान काल के उदाहरण |
---|
राम विद्यालय जा रहा है। |
सीता कबड्डी खेल रही है। |
गीता खाना पका रही है। |
बबीता गाना गा रही है। |
श्याम बाजार जा रहा है। |
उपरोक्त सभी वाक्य ‘वर्तमान काल’ के है। इन वाक्यों में ‘है‘ के होने से वाक्य के वर्तमान में होने का पता चलता है। इन सभी वाक्यों में कार्य अभी भी चल रहा है, जिससे इन्हें वर्तमान में ही माना जाएगा।
वर्तमान काल की पहचान
वर्तमान काल के वाक्यों के अंत में ‘है‘, ‘है‘, ‘हूँ‘, ‘हो‘, आदि शब्द आते है, अर्थात जिन वाक्यों में किसी कार्य का चल रहे समय में होने का बोध होता है, उन वाक्यों को वर्तमान काल के वाक्य कहते है।
वर्तमान काल के भेद
वर्तमान काल के कुल 6 भेद है, जो कि निम्न प्रकार है:-
वर्तमान काल के भेद |
---|
सामान्य वर्तमान काल |
अपूर्ण वर्तमान काल |
पूर्ण वर्तमान काल |
संदिग्ध वर्तमान काल |
तात्कालिक वर्तमान काल |
संभाव्य वर्तमान काल |
1. सामान्य वर्तमान काल
क्रिया का वह रूप, जिससे क्रिया का वर्तमान में होने का पता चलता है, उसे ‘सामान्य वर्तमान काल’ कहते है। वर्तमान में सामान्य रूप से जो भी क्रिया होती है, वह क्रिया ‘सामान्य वर्तमान काल’ की कहलाती है।
क्रिया के जिस रूप से सामान्यतः प्रकट हो कि क्रिया का समय वर्तमान में है और कार्य के अपूर्ण होने का संकट नहीं मिले और न ही संदेश मिलें, वह क्रिया ‘सामान्य वर्तमान किया’ होती है।
सामान्य वर्तमान काल के उदाहरण
सामान्य वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित है:-
सामान्य वर्तमान काल के उदाहरण |
---|
विद्यार्थी साईकिल से विद्यालय जाते है। |
राम पुस्तक पढ़ता है। |
नौकर मालिक के लिए खाना खाना बनाता है। |
उपरोक्त उदाहरणों में ‘जाते’, ‘पढ़ता’ व ‘बनाता’ शब्द प्रस्तुत समय में है, लेकिन न तो यह अपूर्ण है और न ही अनिश्चित है। इसका यह अर्थ है कि उपरोक्त वाक्य ‘सामान्य वर्तमान काल’ के है।
2. अपूर्ण वर्तमान काल
क्रिया का वह रूप, जिससे वर्तमान काल में कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, बल्कि अभी वह चल रहा है का बोध होता है, तो उसे ‘अपूर्ण वर्तमान काल’ कहते है।
अपूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण
अपूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित है:-
अपूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण |
---|
राम खाना खा रहा है। |
यहाँ पर वर्षा हो रही है। |
सीता खाना बना रही है। |
उपरोक्त वाक्यों में कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, लेकिन कार्य अभी हो रहा है, इसलिए उपरोक्त सभी वाक्य अपूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण है।
3. पूर्ण वर्तमान काल
क्रिया का वह रूप जिससे कार्य के पूर्ण होने का बोध होता है, उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते है। पूर्ण वर्तमान काल में कार्य पूर्ण हो चुका होता है।
पूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण
पूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित है:-
पूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण |
---|
राम घर आया है। |
अजय ने पुस्तक पढ़ी है। |
सीता ने खाना बनाया है। |
4. संदिग्ध वर्तमान काल
क्रिया का वह रूप, जिससे क्रिया के होने में संदेह प्रकट होता है, लेकिन क्रिया के वर्तमान काल में संदेह नहीं होता है, तो उसे ‘संदिग्ध वर्तमान काल’ कहते है। जिस क्रिया में वर्तमान समय में पूर्ण होने में संदेह होता है, वह ‘संदिग्ध वर्तमान काल’ कहलाता है।
संदिग्ध वर्तमान काल के उदाहरण
संदिग्ध वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित है:-
संदिग्ध वर्तमान काल के उदाहरण |
---|
सीता खाना बना रही होगी। |
राम विद्यालय जाता होगा। |
हलवाई मिठाई बनाता होगा। |
आज बैंक खुला होगा। |
उपरोक्त वाक्यों में ‘रही होगी‘, ‘जाता होगा‘, ‘बनाता होगा‘, ‘खुला होगा‘, इन सभी कार्यों को निश्चित रूप से नहीं कहा गया है, बल्कि उनमें संदेह की स्थिति दिखाई दे रही है। अतः उपरोक्त सभी वाक्य ‘संदिग्ध वर्तमान काल’ के उदाहरण है।
5. तात्कालिक वर्तमान
क्रिया का वह रूप, जिससे कार्य के वर्तमान काल में होने का बोध होता है, उसे ‘तात्कालिक वर्तमान काल’ कहते है।
तात्कालिक वर्तमान काल के उदाहरण
तात्कालिक वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित है:-
तात्कालिक वर्तमान काल के उदाहरण |
---|
मैं पढ़ाई कर रहा हूँ। |
सीता खाना बना रही है। |
श्याम पुस्तक पढ़ रहा है। |
वह खाना खा रहा है। |
6. संभाव्य वर्तमान काल
क्रिया का वह रूप, जिससे कार्य के वर्तमान काल में पूर्ण होने की संभावना का बोध होता है, उसे ‘संभाव्य वर्तमान काल’ कहते है। संभाव्य शब्द का अर्थ:- संभावित होना अथवा जिसके होने की संभावना हो’ होता है।
संभाव्य वर्तमान काल के उदाहरण
संभाव्य वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित है:-
संभाव्य वर्तमान काल के उदाहरण |
---|
राम खाना खाया हो। |
श्याम घर आया हो। |
अजय नहाया हो। |
सीता विद्यालय गई हो। |
वर्तमान काल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
वर्तमान काल की परिभाषा क्या है?
क्रिया का वह रूप, जिससे कार्य के वर्तमान में होने का पता चलता है, उसे वर्तमान काल कहा जाता है। वर्तमान काल से तात्पर्य ‘चल रहे समय’ से होता है अर्थात जो समय अभी चल रहा है या जिसमें हम उपस्थित है।
वर्तमान काल के कितने भेद है?
वर्तमान काल के कुल 6 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
सामान्य वर्तमान काल
पूर्ण वर्तमान काल
अपूर्ण वर्तमान काल
संदिग्ध वर्तमान काल
तात्कालिक वर्तमान काल
संभाव्य वर्तमान काल
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।