विलोम शब्द/विपरीतार्थक शब्द : Vilom Shabd in Hindi
प्रत्येक भाषा की शुरुआत शब्दों के माध्यम से होती है। किसी भी भाषा को सीखने के लिए उस भाषा के शब्दों को सीखना अनिवार्य होता है।
उदाहरण के तौर पर, अंग्रेजी भाषा को सीखने के लिए सबसे पहले अंग्रेजी के शब्दों के अर्थ को सीखना तथा याद करना होता है। उसी प्रकार से हिंदी भाषा को सीखने के लिए भी सबसे पहले हिंदी भाषा के शब्दों को उनके अर्थ सहित सीखना होगा।
इन शब्दों के द्वारा ही आप उपयुक्त समय पर सटीक शब्द का प्रयोग करके अपनी भाषा को सरल व सहज बना सकते है। विलोम शब्द ही वह सबसे अधिक प्रसिद्ध विधि है, जिसके द्वारा हिंदी भाषा के शब्दों को सीखा जा सकता है।
हिंदी भाषा में विलोम शब्द का एक अनूठा स्थान है। देखा जाए तो, बिना विलोम शब्द के हिंदी भाषा ही अधूरी है। विलोम शब्द का अध्ययन बचपन से विद्यालयों में करवाया जाता है।
वर्तमान समय में तो सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में भी विलोम शब्द से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है। इसलिए. आज के इस लेख में हमनें विलोम शब्द से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है।
इसके साथ-साथ हिंदी वर्णमाला के सभी अक्षरों से बनने वाले विलोम शब्दों को उदाहरण सहित बताया गया है।
विलोम शब्द की परिभाषा
किसी शब्द के विपरीत तथा उल्टे शब्द को ‘विलोम शब्द’ कहते है। साधारण भाषा में, जो शब्द किसी अन्य शब्द का उल्टा अर्थ बताते है, वह विलोम शब्द/विपरीतार्थक शब्द कहलाते है।
उदाहरण के तौर, हमनें एक शब्द लिया है, जो की ‘रात‘ है। तो अब इसका विलोम शब्द ‘दिन‘ होगा, क्योंकि रात का उल्टा दिन ही होता है।
विलोम शब्द/विपरीतार्थी शब्द कैसे बनते है?
विलोम शब्द/विपरीतार्थी शब्द निम्नलिखित विधियों के द्वारा बनते है:-
स्वतंत्र विलोम शब्दों की अनुलोम शब्दों से किसी प्रकार की स्वभावगत अथवा रुपगत समानता नहीं होती है तथा वह अनुमोल (गलती) की रूप-प्रवृति से स्वतंत्र होती है।
उपसर्गों से बने विलोम शब्द में उपसर्ग लगाकर किया जाता है। अनुलोम शब्दों में उपसर्ग का प्रयोग कर विलोम शब्दों का निर्माण किया जाता है।
उपसर्ग से बने विलोम शब्द के उदाहरण
उपसर्ग से बने विलोम शब्द के उदाहरण निम्नलिखित है:-
शब्द
विलोम शब्द
आस्था
अनास्था
चल
अचल
ज्ञान
अज्ञान
मान
अपमान
शगुन
अपशगुन
उपसर्गों से बने विलोम शब्द के भेद
उपसर्गों से बने विलोम शब्द के कुल 2 भेद होते है, जो कि निम्नलिखित है:-
उपसर्गों से बने विलोम शब्द के भेद
उपसर्गों के योग से बनने वाले विलोम शब्द
उपसर्गों के परिवर्तन से बनने वाले विलोम शब्द
(i). उपसर्गों के योग से बनने वाले विलोम शब्द
ऐसे उपसर्ग शब्द जिनमें मूल शब्द के साथ उपसर्ग लगाकर उस शब्द को उल्टा अथवा विपरीत कर देते है, वह ‘उपसर्गों के योग से बनने वाले विलोम शब्द’ कहलाते है।
जैसे:- वादी के साथ प्रति उपसर्ग लगाकर ‘वादी’ का उल्टा अर्थ प्रकट किया जाता है, जो कि ‘प्रतिवादी’ शब्द बनता है। अर्थात, वादी-प्रतिवादी इसी प्रकार मान का उल्टा अपमान, फल का उल्टा प्रतिफल।
(ii). उपसर्गों के परिवर्तन से बनने वाले विलोम शब्द
ऐसे उपसर्ग शब्द, जो उपसर्गों के परिवर्तन अथवा बदलाव से बनते है, वह ‘उपसर्गों के परिवर्तन से बनने वाले विलोम शब्द’ कहलाते है। जैसे:- अनुकूल का उल्टा प्रतिकूल, अनुराग का उल्टा विराग, सुरुचि का उल्टा कुरुची, अनाथ का उल्टा सनाथ, आदि।
3. लिंग परिवर्तन के आधार पर बने विलोम शब्द
जिन शब्दों का लिंग बदलकर अथवा परिवर्तन करके उन शब्दों का उल्टा अर्थ निकाला जाता है, वह ‘लिंग परिवर्तन के आधार पर बने विलोम शब्द’ कहलाते है।
जैसे:- पुल्लिंग से स्त्रीलिंग अथवा स्त्रीलिंग से पुल्लिंग बनाकर किया जाता है। उदाहरण के तौर पर:- बेटा से बेटी, पति से पत्नी, नर से नारी, माता से पिता, बहन से भाई, रानी से राजा, आदि।
लिंग परिवर्तन के आधार पर बने विलोम शब्द के उदाहरण
लिंग परिवर्तन के आधार पर बने विलोम शब्द के उदाहरण निम्नलिखित है:-
शब्द
विलोम शब्द
गाय
बैल
राजा
रानी
भाई
बहन
लड़का
लड़का
उपसर्ग की तरह प्रयोग होने वाले शब्दों से बने विलोम शब्द
उपसर्ग की तरह प्रयोग होने वाले शब्दों से बने विलोम शब्द निम्नलिखित है:-
शब्द
विलोम शब्द
लघुकाय
विशालकाय
राजतंत्र
गणतंत्र
एकतंत्र
बहुतंत्र
विपरीत जाति के शब्दों से बने विलोम शब्द
विपरीत जाति के शब्दों से बने विलोम शब्द के उदाहरण निम्नलिखित है:-
शब्द
विलोम शब्द
न्यूनतम
अधिकतम
गुलाम
आजाद
मीठा
कड़वा
6000+ विलोम शब्द/विपरीतार्थक शब्द
यहाँ पर हमनें अ से अः तक तथा क से ज्ञ तक विलोम शब्द सारणीबद्ध रूप से प्रदान किये है, जो कि निम्नलिखित है:-
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।
नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।
कठोर का विलोम शब्द क्या है? : Kathor Ka Vilom Shabd in Hindi:- आज के इस महत्वपूर्ण लेख में हमनें ‘कठोर का विलोम शब्द’ से सम्बंधित पूरी जानकारी प्रदान की है।
प्राचीन का विलोम शब्द क्या है? : Prachin Ka Vilom Shabd in Hindi:- आज के इस महत्वपूर्ण लेख में हमनें ‘प्राचीन का विलोम शब्द’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
हर्ष का विलोम शब्द क्या है? : Harsh Ka Vilom Shabd in Hindi:- आज के इस महत्वपूर्ण लेख में हमनें ‘हर्ष का विलोम शब्द’ से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है।
उपकार का विलोम शब्द क्या है? : Upkar Ka Vilom Shabd in Hindi:- आज के इस महत्वपूर्ण लेख में हमनें ‘उपकार का विलोम शब्द’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
आदि का विलोम शब्द क्या है? : Aadi Ka Vilom Shabd in Hindi:- आज के इस महत्वपूर्ण लेख में हमनें ‘आदि का विलोम शब्द’ से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की है।
अपना का विलोम शब्द क्या है? : Apna Ka Vilom Shabd in Hindi:- आज के इस महत्वपूर्ण लेख में हमनें ‘अपना का विलोम शब्द’ से सम्बंधित पूरी जानकारी प्रदान की है।