विस्मयादिबोधक अव्यय की परिभाषा, भेद और उदाहरण

विस्मयादिबोधक अव्यय की परिभाषा : Vismayadi Bodhak Avyay in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘विस्मयादिबोधक अव्यय की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप विस्मयादिबोधक अव्यय की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
विस्मयादिबोधक अव्यय की परिभाषा : Vismayadi Bodhak Avyay in Hindi
वह अव्यय, जिनसे आश्चर्य, हर्ष, शोक, व्यथा, घृणा, आदि के मनोभाव व्यक्त होते है, लेकिन उन भावों का संबंध वाक्य व वाक्य के किसी विशेष पद से नहीं होता है, तो उन्हें ‘विस्मयादिबोधक अव्यय’ कहते है।
विस्मयादिबोधक अव्यय का प्रयोग मनोभावों को तीव्र रूप में व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण
विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण निम्नलिखित है:-
विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण |
---|
वाह! क्या सुंदर हिरण है। |
अरे! गड्ढ़े से बचो। |
क्या कहूँ। |
शाबाश! आज तुमने काफी अच्छा काम किया। |
छि:! कितनी गंदी बदबू है। |
व्याकरण में विस्मयादिबोधक अव्यय का कोई ख़ास महत्त्व नहीं है। विस्मयादिबोधक अव्यय से शब्दों अथवा वाक्यों के निर्माण में कोई ख़ास सहायता नहीं मिलती है।
विस्मयादिबोधक अव्यय का प्रयोग मनोभावों को तीव्र रूप में प्रकट करने के लिए होता है। ‘आज तुमने काफी अच्छा काम किया।’ इस वाक्य के पहले ‘शाबाश!’ जोड़ा जा सकता है।
विस्मयादिबोधक अव्यय के भेद
विस्मयादिबोधक अव्यय के कुल 11 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
विस्मयादिबोधक अव्यय के भेद |
---|
हर्षबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय |
शोकबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय |
आश्चर्यबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय |
तिरस्कारबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय |
अनुमोदनबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय |
संबोधनबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय |
स्वीकृतिबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय |
भयबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय |
आशीर्वादबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय |
विदासबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय |
विवशताबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय |
1. हर्षबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
वह अव्यय शब्द, जिनसे उत्साहवर्धक भावना का बोध होता है, उन्हें ‘हर्षबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय’ कहते है। जैसे:- वाह-वाह!, धन्य!, अति सुन्दर!, अहा!, शाबाश!, ओह!, आदि।
हर्षबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण
हर्षबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण निम्नलिखित है:-
हर्षबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण |
---|
अहा! यह काफी अच्छा हुआ। |
शाबाश! तुमनें कर दिखाया। |
वाह! तुम परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए। |
2. शोकबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
वह अव्यय शब्द, जिनसे दया, करुणा व शोक भावना का बोध होता है, उन्हें ‘शोकबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय’ कहते है। जैसे:- हे राम!, बाप रे बाप!, ओह!, उफ़!, हाय!, आदि।
शोकबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण
शोकबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण निम्नलिखित है:-
शोकबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण |
---|
हे राम : उसके साथ यह काफी बुरा हुआ। |
हाय! राम के पिता बचपन में ही चल बसे। |
3. आश्चर्यबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
वह अव्यय शब्द, जिनसे आश्चर्य की भावना का बोध होता है, उन्हें ‘आश्चर्यबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय’ कहते है। जैसे:- वाह!, है!, ओहो!, ऐ!, आदि।
आश्चर्यबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण
आश्चर्यबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण निम्नलिखित है:-
आश्चर्यबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण |
---|
वाह! |
है! |
ऐ! |
क्या! |
ओहो! |
अरे |
4. तिरस्कारबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
वह अव्यय शब्द, जिनसे तिरस्कार तथा अपमान भावना का बोध होता है, उन्हें ‘तिरस्कारबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय’ कहते है। जैसे:- हाँ!, बहुत अच्छा!, अवश्य!, आदि।
तिरस्कारबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण
तिरस्कारबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण निम्नलिखित है:-
तिरस्कारबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण |
---|
छि: ! आपकी कितनी गंदी सोच है। |
चोरी करते है, अत: तुम पर धिक्कार है। |
5. अनुमोदनबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
वह अव्यय शब्द, जिनकी सहायता से अनुमति प्रदान की जाती है, उन्हें ‘संबोधनबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय’ कहते है। जैसे:- हाँ!, बहुत अच्छा!, अवश्य!, आदि।
अनुमोदनबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण
अनुमोदनबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण निम्नलिखित है:-
अनुमोदनबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण |
---|
अवश्य! आप खाना खा सकते है। |
बहुत अच्छा! मुझे आप पर भरोसा है। |
हाँ। आपकी अवश्य ही जीत होगी। |
6. संबोधनबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
वह अव्यय शब्द, जिनकी सहायता से संबोधन का बोध होता है, उन्हें ‘संबोधनबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय’ कहते है। जैसे:- हो!, अजी!, ओ!, रे!, री!, अरे!, अरी!, हैलो!, ऐ!, आदि।
संबोधनबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण
संबोधनबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण निम्नलिखित है:-
संबोधनबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण |
---|
अजी! कहाँ जा रहे हो? |
अरे! मेरी बात सुनो। |
हैलो! आप कौन है? |
7. स्वीकृतिबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
वह अव्यय शब्द, जिनकी सहायता से अनुमति प्रदान की जाती है, उन्हें ‘स्वीकृतिबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय’ कहते है। जैसे:- अच्छा!, ठीक!, हाँ!, जी हाँ!, बहुत अच्छा!, जी!, आदि।
स्वीकृतिबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण
स्वीकारबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण निम्नलिखित है:-
स्वीकृतिबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण |
---|
अच्छा! यहाँ आना मना है। |
जी हाँ! मैं ही राम हूँ। |
8. भयबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
वह अव्यय, जो डर की भावना को दर्शाते है, उन्हें ‘भयबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय’ कहते है। जैसे:- बाप रे बाप!, ओह!, हाय! राम, उई माँ!, त्राहि-त्राहि, आदि।
भयबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण
भयबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण निम्नलिखित है:-
भयबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण |
---|
हाय! राम, अब हमारा क्या होगा? |
उई माँ! मैं फिसल गई। |
बाप रे बाप! शेर दिखाई दिया। |
9. आशीर्वादबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
वह अव्यय, जो कुशल-मंगल शब्दों से युक्त होते है, उन्हें ‘आशीर्वादबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय’ कहते है। जैसे:- जीते रहो!. खुश रहो!, सदा सुखी रहो!, दीर्घायु हो, आदि।
आशीर्वादबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण
आशीर्वादबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण निम्नलिखित है:-
आशीर्वादबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण |
---|
सदा खुश रहो! बेटा। |
जीते रहो! सफलता प्राप्त हो। |
10. विदासबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
वह अव्यय, जिनमें विदाई की भावना का बोध होता है, उन्हें ‘विदासबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय’ कहते है। जैसे:- अच्छा!, अच्छा जी!, टा-टा!, आदि।
विदासबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण
विदासबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण निम्नलिखित है:-
विदासबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण |
---|
मैं जा रहा हूँ। टाटा! |
अच्छा! अब हम कल मिलते है। |
11. विवशताबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
वह अव्यय, जिनमें लाचारी की भावना का बोध होता है, उन्हें ‘विवशताबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय’ कहते है। जैसे:- काश!, कदाचित!, हे भगवान!, आदि।
विवशताबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण
विवशताबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण निम्नलिखित है:-
विवशताबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय के उदाहरण |
---|
काश! मैं घूमने जा पाता। |
हे भगवान! मैं परीक्षा में उत्तीर्ण क्यों नहीं होता हूँ। |
मैंने कोई गलत कार्य नहीं किया है, कदाचित आपको गलतफहमी है । |
नोट:- विस्मयादिबोधक अव्यय के बाद विस्मयसूचक चिह्न (!) का प्रयोग किया जाता है। “धत् तेरे की, हैलो, बहुत खूब, क्या कहने, कौन, क्यों, कैसा, सावधान, हट, बचाओ, जा-जा,” आदि शब्दों का प्रयोग भी विस्मयादिबोधक के रूप में होता है।
विस्मयादिबोधक अव्यय से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
-
विस्मयादिबोधक अव्यय की परिभाषा क्या है?
वह अव्यय, जिनसे आश्चर्य, हर्ष, शोक, व्यथा, घृणा, आदि के मनोभाव व्यक्त होते है, लेकिन उन भावों का संबंध वाक्य व वाक्य के किसी विशेष पद से नहीं होता है, तो उन्हें ‘विस्मयादिबोधक अव्यय’ कहते है।
विस्मयादिबोधक अव्यय का प्रयोग मनोभावों को तीव्र रूप में व्यक्त करने के लिए किया जाता है। -
विस्मयादिबोधक अव्यय के कितने भेद है?
विस्मयादिबोधक अव्यय के कुल 11 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
1. हर्षबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
2. शोकबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
3. आश्चर्यबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
4. तिरस्कारबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
5. अनुमोदनबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
6. संबोधनबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
7. स्वीकृतिबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
8. भयबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
9. आशीर्वादबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
10. विदासबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
11. विवशताबोधक विस्मयादिबोधक अव्यय
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।